Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

UP : प्रधान के घर में घुसे चोर, ग्रामीणों की पिटाई से एक की मौत

UP : प्रधान के घर में घुसे चोर, ग्रामीणों की पिटाई से एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। एक ग्राम प्रधान के घर में चोरी के लिए घुसे दो चोरों को गांव के लोगों ने घेर लिया। एक पकड़ा गया, जिसे ग्रामीणों ने इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरा चोर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण चोरों को डंडों से बेहरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मथुरा के ग्राम मुकटिया गांव के प्रधान अखिलेश के घर में बीती रात दो चोर घुस गए। चोरों की खटपट से घर के लोग जाग गए। लोगों ने चोरों को ललकारते हुए दौड़ाया। बताते हैं चोर गांव के बाहर गन्ने के खेत में जा घुसे। ग्रामीणों ने घेर लिया। इसके बाद एक पकड़ में आ गय...
बांदा में छात्र की हत्या, चाकू से हमलाकर दिया वारदात को अंजाम

बांदा में छात्र की हत्या, चाकू से हमलाकर दिया वारदात को अंजाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दलित छात्र की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र हुई है। पुलिस ने आपराधिक किस्म   के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार जौरही गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार का बड़ा बेटा प्रेमचंद्र (21) बीए का छात्र था। बताते हैं कि बीती रात वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच घर के सामने से गांव का ही युवक राजू आरख गुजरा। ये भी पढ़ें : Banda : युवक की पीठ में घोंपा चाकू, जुआरी ने विरोध पर किया हमला..   इसपर प्रेमचंद्र ने उसे नमस्कार करते हुए पूछा कहां जा रहे हो। इसपर शराब के नशे में राजू ने प्रेमचंद्र को गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। चाकू से छात्र पर ताड़बतोड...
Banda : केन नदी में युवती ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Banda : केन नदी में युवती ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज युवती ने पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह आसपास नावों में मौजूद नाविकों ने उसकी जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान युवती की हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि, परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। नाविकों ने किसी तरह बचाई महिला की जान जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी नहर पट्टी के रहने वाले गजराज की बेटी मधु (18) आज दोपहर केन नदी सड़क पुल पर पहुंची। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार वहां कुछ देर रुकने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी के आसपास मौजूद मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों ने फिलहाल घटना का कारण अज्ञात बताया ...
बांदा : सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, परिवार में कोहराम

बांदा : सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीतिन्यूज, बांदा : खेत पर काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के खेरा गांव के विनोद (35) शुक्रवार सुबह खेत की सिंचाई के लिए नलकूप चला रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इसी दौरान करंट की चपेट में आकर वह तार से चिपक गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया। जीवित होने की उम्मीद में उन्हें लेकर स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार में घटना से कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि वह घर के कमाने वाले व्यक्ति थे। ये भी पढ़ें : बांदा में अनहोनी : मासूम बच्ची समेत दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती  ...
UP : लापता बेटी का शव मिला, दूसरे समुदाय के 5 के खिलाफ रेप-हत्या का मुकदमा, पुलिस बोली..

UP : लापता बेटी का शव मिला, दूसरे समुदाय के 5 के खिलाफ रेप-हत्या का मुकदमा, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : घर से लापता हुई एक दलित नाबालिग बेटी का शव लगभग 24 घंटे बाद पेड़ से लटकता मिला। उसके साथ दरिंदगी की आशंका है। शव उसी के दुपट्टे से लटक रहा था। लड़की के परिजनों ने गांव के पांच युवकों पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात हालांकि, देर रात अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह ने बयान दिया है कि नाबालिग लड़की के शव के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उसकी मौत की वजह हैंगिंग आई है। उधर, मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : सीतापुर : अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत-दो गंभीर वहीं घटना के विरोध में बजरंग दल और हिंदू संगठनों के साथ ग्रामीणों ने मिश्रिख-...
Breaking : बांदा में ट्रक की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking : बांदा में ट्रक की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम हुए एक हादसे में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बे के रहने वाले विष्णु (22) अपने चचेरे भाई रामकिशोर (35) के साथ बाइक से जसपुरा से घर लौट रहे थे। रास्ते में दोहतरा के पास चिल्ला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक चालक की तलाश कर रही पुलिस रामकिशोर उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गिरे। उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं उनका चचेरा भाई विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ...
चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में..

चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक नाबालिग बच्चे को गांव के कुछ लोग बिजली के पोल से बांधकर पीट रहे हैं। हांलाकि, वीडियो का संज्ञान लेते हुए एएसपी ने थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा। बाद में पता चला कि उक्त वीडियो 29 जुलाई के आसपास का है, जो कि गुरुवार को वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार यह मामला बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खलारी गांव से जुड़ा है। वायरल वीडिया का पुलिस ने लिया संज्ञान पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ गांव के लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चे को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद उसे बिजली के पोल से बांध दिया और प्रताड़ित किया। नाबालिग पर टावर की केबल काटकर बेचने का आरोप लगाया गया। ये भी पढ़ें : बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..  वीडियो मे...
Banda : सांप ने पांच को काटा, महिला की मौत-चार का चल रहा इलाज

Banda : सांप ने पांच को काटा, महिला की मौत-चार का चल रहा इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर के भीतर से सामान निकाल रही एक महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने डाक्टर के पास ले जाने में देरी कर दी। बताते हैं कि डाक्टर के पास ले जाने से पहले परिवार के लोग झाड़फूंक कराने लगे। जबतक बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, चार लोगों की सांप के काटने से हालत बिगड़ गई। घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुई हैं। चार लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज जानकारी के अनुसार बिसंडा के कैरी उसरा पुरवा के गया प्रसाद की पत्नी मुन्नी (58) अलमारी से सामान निकाल रही थीं। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। तभी सांप ने उसकी ऊंगली में काट लिया। वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागीं। परिवार के लोग ओझा के पास ले गए। घरेलू उपचार करने लगे। हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां महिला ने दम तो़ड़ दिया। मृतका अपने पीछे एक बेटी और दो बेटे छोड़...
फोटोज : बांदा में बढ़ रहा केन नदी का जलस्तर, प्रशासन की करीबी नजर..

फोटोज : बांदा में बढ़ रहा केन नदी का जलस्तर, प्रशासन की करीबी नजर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कुछ नीचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हालांकि, स्थिति खतरे वाली नहीं है। फिर भी प्रशासन बारीकि से स्थिति पर नजर रखे हुए है। पैलानी थाना क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। बताते चलें कि बांदा के भूरागढ़, पैलानी, खप्टिहाकला और नदी किनारे के निचले हिस्सों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। इसी क्रम में पैलानी के सिंधनकला के तुर्रा नाला पड़ोहरा शंकरपुरवा आदि इलाकों में पहुंचकर लोगों को सचेत किया। साथ ही नदी में नाव चलाने वालों नाविकों को भी सचेत किया। हालांकि, कहा जा रहा है कि अभी यमुना नदी पानी ले रही है। इस कारण केन नदी में बाढ़ की आशंका नहीं है। यमुना नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है। एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्र ने आज पैलानी तहसील के इलाकों...
करंट से नवविवाहिता समेत दो की मौत, भाई के संदेह पर पुलिस ने कही यह बात..

करंट से नवविवाहिता समेत दो की मौत, भाई के संदेह पर पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पंखे का प्लग लगाते समय दो युवतियां करंट की चपेट में आ गईं। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी झुलस गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने वाली महिलाओं में नवविवाहिता भी शामिल हैं। भाई ने संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 महीने पहले ही हुई थी शादी जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के महुटा के कृष्ण कुमार की पत्नी लक्ष्मी (20) भी रात में पंखे का प्लग लगा रही थीं। वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई देवेंद्र पांडेय का कहना है कि उनकी बहन की शादी 3 माह पहले ही हुई थी। उन्होंने मौत पर संदेह जताया है। पुलिस ने मामले में कही यह बात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का लग रहा है। शव क...