Monday, February 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा : दो भाइयों की इकलौती बहन 12वीं की छात्रा ने दी जान, यह वजह..

बांदा : दो भाइयों की इकलौती बहन 12वीं की छात्रा ने दी जान, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 12वीं की छात्रा ने दीपावली ठीक एक दिन पहले जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन छात्रा को अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा चित्रकूट जिले के सुदिनपुर गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के सुदिनपुर गांव की रहने वाली चंदा देवी की बेटी सुधा (17) ने शनिवार शाम उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया। मां की डांट छात्रा को इतनी बुरी लगी कि उसने घर में रखा जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे लेकर अतर्रा अस्पताल पहुंचे। वहां से मेडिकल कालेज लेकर गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, छात्रा के चाचा दीनदयाल का कहना है कि छात्रा का पिता बब्बू हैदराबाद में टायल्स का काम करता है। वह दो भाइयों में एकलौती बहन थी। बदौसा ...
रायबरेली में बांदा डिपो की बस लखनऊ जाते समय पेड़ से टकराई, 6 यात्री घायल..

रायबरेली में बांदा डिपो की बस लखनऊ जाते समय पेड़ से टकराई, 6 यात्री घायल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में लालगंज-बछरावां राजमार्ग पर बांदा डिपो की एक बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस बांदा से लखनऊ जा रही थी। दरअसल, यह बस गढ़ी दूलाराय गांव के पास सवारियां भरकर फतेहपुर से रायबरेली की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रायबरेली में लालगंज-बछरावां क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बांदा डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी। रास्ते में पेड़ से टकरा गई। बस के केबिन में सवार प्राथमिक विद्यालय जोहवाशर्की की शिक्षिका सरिता यादव (52), शारिक (23), शोएब (21) समेत 6 यात्री https://samarneetinews.com/big-news-elderly-couple-committed-suicide-in-banda-younger-brother-said-this/ घायल हो गए। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आईं।...
दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीती रात बांदा-चित्रकूट से भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के बड़े बेटे प्रकाश मिश्रा का निधन हो गया है। बताते हैं कि बीती रात लंबी बीमारी के चलते उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की सूचना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री ममता मिश्रा, भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, हिमांशू सिंह, बांदा के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, कांग्रेस नेता मोहम्मद इदरीश आदि ने शोक प्रकट किया है। ये भी पढ़ें : बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…  ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयु...
UP News : बांदा में शादी टूटी तो लवकुश ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

UP News : बांदा में शादी टूटी तो लवकुश ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मनपंसद लड़की से शादी टूटने पर एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवक ने नदी में छलांग लगा दी। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि नवरात्र उसकी शादी तय थी, लेकिन जब लड़की के घर वालों को पता चला कि वह शराब का आदी है तो शादी तोड़ दी। इसके बाद युवक ने जान देने की ठान ली। शव की तलाश में जुटी बांदा पुलिस जानकारी के अनुसार बांदा जिले के मर्काना थाना क्षेत्र के औगासी के रहने वाले 21 साल के युवक लवकुश निषाद की शादी इसी नवरात्रि में तय हुई थी। बताते हैं कि उसी लड़की को वह पसंद भी करता था। https://samarneetinews.com/raftar-bani-kaal-one-brother-died-in-collision-between-two-bikes-in-banda-condition-of-other-critical/ फिर लड़की के घर वालों को पता चला कि वह शराब का आदी है। इसपर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। युवक ने इससे दुखी होकर नदी में छलांग लगा...
बांदा : शादी के 4 महीने बाद ही वर्षा ने चुना खौफनाक रास्ता, ये बोले परिजन..

बांदा : शादी के 4 महीने बाद ही वर्षा ने चुना खौफनाक रास्ता, ये बोले परिजन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नवरात्र पर मायके से ससुराल पहुंची नवविवाहिता वर्षा ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत मे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। घर वालों में कोहराम मच गया। हालांकि, परिजन वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बे के नीरज कांत की पत्नी वर्षा (20) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद वर्षा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद https://samarneetinews.com/in-kanpur-student-fired-at-teacher-in-return-of-beating-student-also-got-injured-due-to-shrapnel-both-narrowly-escaped/ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर शिव दर्शन का कहना है कि बेटा न...
बांदा में ममेरी बहन से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार-FIR..

बांदा में ममेरी बहन से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार-FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मामा के घर आई युवती से दुष्कर्म हो गया। आरोप है कि ममेरे भाई ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। बाद में परिवार के विवाह के लिए राजी होने पर उसने इंकार दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 21 साल की युवती के पिता ने लिखाई रिपोर्ट जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 साल की युवती के पिता ने गिरवां थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी अपनी ननिहाल गई थी। उनकी बहन के बेटे ने शादी का झांसा देकर रविवार देर रात उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। https://samarneetinews.com/little-ones-created-a-stir-in-dandiya-garba-in-bachpan-school-of-banda/ सोमवार को उनको इसकी जानकारी हुई। लोकलाज के डर से वह युवक को समझाते रहे। पहले तो युवक शादी करने की बात कहता रहा। बाद...
बांदा : मायके गई जलसा तो जगमोहन और पिता ने डाटा तो संतराम ने लगाई फांसी

बांदा : मायके गई जलसा तो जगमोहन और पिता ने डाटा तो संतराम ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। दो और लोगों ने पारिवारिक कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के मरौली गांव https://samarneetinews.com/pac-deployed-in-jakhani-village-of-banda-father-and-son-arrested-for-religious-conversion/ के मजरा भुराने पुरवा के रहने वाले जगमोहन (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के चाचा देवराज का कहना है कि भतीजे की पत्नी जलसा अपने मायके चली गई थी। इसी को लेकर वह परेशान था। परिवार के बाकी लोग किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव के https://samarneetinews.com/health-officer-community-in-banda-raised-d...
बांदा में हेल्थ आफिसर कम्यूनिटी ने उठाई मांगें, ज्ञापन

बांदा में हेल्थ आफिसर कम्यूनिटी ने उठाई मांगें, ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के बैनर तले जिलास्तर के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव के नाम रहा। इसमें एसीएचओ की विभिन्न मांगों जैसे लॉयल्टी बोनस, वेतन विसंगति, पीबीआई को सैलरी में मर्ज, नियमतीकरण, स्थानांतरण, बीमा पॉलिसी की मांगों को रखा गया। https://samarneetinews.com/pac-deployed-in-jakhani-village-of-banda-father-and-son-arrested-for-religious-conversion/ मांगें पूरी न होने पर कहा गया कि भारतीय मजदूर संघ के संरक्षण, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा। इसमें जिला अध्यक्ष अंकित वर्मा, जिला महामंत्री सरफराज अहमद, जिला महिला महामंत्री निष्ठा रैकवार, विक्रम सिंह, लोकेश कुमार, विजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में जालसाज विकास चौरसिया पर 25 हजा...
बांदा में जालसाज विकास चौरसिया पर 25 हजार का ईनाम, महिला कारोबारी से 44.58 लाख की ठगी..

बांदा में जालसाज विकास चौरसिया पर 25 हजार का ईनाम, महिला कारोबारी से 44.58 लाख की ठगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महिला कारोबारी सीमा नंदा से 44.58 लाख रुपए की ठगी करने वाले जालसाज पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया है। बताते हैं कि घटना के बाद से जालसाज विकास चौरसिया फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर ईनाम घोषणा की कार्रवाई हुई है। यह है ठगी का पूरा मामला जानकारी के अनुसार बीती 2 अक्टूबर को बांदा शहर के गोसाईगंज की रहने वाली महिला कारोबारी सीमा नंदा से विकास चौरसिया नाम के जालसाज ने 44.58 लाख रुपए ठग लिए थे। जालसाज विकास गूलरनाका स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में बीमा का काम करता था, जो कि बांदा शहर https://samarneetinews.com/panic-in-banda-due-to-allegations-of-forced-religious-conversion-police-engaged-in-investigation/ के ही छोटी बाजार का रहने वाला है। उसके पिता का नाम वीरेंद्र चौरसिया है। पीड़िता महिला क...
बांदा में परिवार के इकलौते बेटे की हादसे में मौत, LLB छात्र ने लगाई फांसी

बांदा में परिवार के इकलौते बेटे की हादसे में मौत, LLB छात्र ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फुफेरे भाई के दहिनवारा संस्कार (बधाई पूजन) में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार परिवार के इकलौते बेटे की हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारकर रौंदता हुआ निकल गया। उधर, एक एलएलबी छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की पहचान  कराने का प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार बिसंडा के मरौली गांव बिंदा प्रसाद के बेटे संतोष (25) बुआ के घर सिंहपुर पहड़िया गए थे। 22 साल के विमल ने लगाई फांसी रात को बाइक से घर लौटते समय अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने घर वालों को सूचना दी। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के डोमानी पुरवा के विमल (22) ने फांसी लगा ली। बताते हैं कि वह https://samarneetinews.com/married-priya-gupta-dies-under-suspicious-circumstances-in-banda-city/ ...