Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

जिलापंचायत का गोलमालः बांदा में 4 माह में टूटकर बिखरी 8 लाख से बनी आरसीसी सड़क, प्रमुख सचिव ने दिए जांच के आदेश

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला पंचायत बांदा द्वारा एक सड़क निर्माण को लेकर गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। 8 लाख की लागत से बनी एक आरसीसी सड़क निर्माण के 4 माह के भीतर ही टूट गई है। मुहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर की थी। मामले में प्रमुख सचिव (पंचायतीराज) ने जिलाधिकारी बांदा को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। चार माह पहले बनी आठ लाख की लागत वाली आरसीसी सड़क अभी से टूटकर बिखरी   मामला आवास विकास इलाके से जुड़ा है। बताया जाता है कि चार माह पहले जिला पंचायत की ओर से आवास विकास इलाके में एक आरसीसी सड़क बनवाई गई थी। अवर अभियंता राकेश कुमार की देखरेख में यह सड़क बनी थी। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद प्रमुख सचिव ने डीएम को दिए जांचकर कार्रवाई के निर्देश  इसके निर्माण में इतनी घटिया सामग्री लगाई गई कि सड़क चार माह बाद ही उखड़ने लगी और इसमें कई जगह पर गड्ढ...
भाजपाइयों ने लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित 

भाजपाइयों ने लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित 

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री मुखलाल पाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वललन के साथ किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने आपातकाल की समस्याओं को जिक्र किया। लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह, शत्रुघन शुक्ल, शिवमोहन गुप्त, ब्रजमोहन गुप्त, मुन्ना लाल शास्त्री आपातकाल की 43वी वर्षगांठ पर उन दिनों को याद किया। इस दौरान सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने अंगवस्त्र भेंट करकेउनका सम्मान भी किया गया। मनोज जैन ने माला पहनाईं। इस अवसर पर रामकृष्ण ओमर, मोतीलाल शुक्ल, लक्ष्मीनारायाण त्रिपाठी, किशोरी जी, अशोक जी, कामता प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।...
बांदा के लोहारी गांव में आग से कई घर खाक

बांदा के लोहारी गांव में आग से कई घर खाक

बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः बांदा के लोहारी गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारणों के चलते मकानों में आग लग गई। इसके चलते घर में रखें हजारों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पीड़ित परिवार के सामने राशन-पानी की दिक्कत हो गई है। बताते हैं लोहारी गांव निवासी श्री कृष्ण यादव,  रंग बहादुर,  राम गोपाल और मुन्नीलाल अमरपाल के छप्पर में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मदद करके मुश्किल से आग पर काबू पाया। जबतक आग पर काबू पाया जा सका, सभी परिवार की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और लिखा-पढ़ी भी की है। पुलिस का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।...
बांदा में जोरदार ढंग से क्रिकेट में भिड़ीं टीमें, विजेताओं को पुरस्कार

बांदा में जोरदार ढंग से क्रिकेट में भिड़ीं टीमें, विजेताओं को पुरस्कार

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज एक टूर्नामेंट खेला गया। इसमें विजेता और उप विजेता टीमों को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ट्राफी और ईनाम की राशि का चेक देकर पुरस्कृत किया। विधायक ने खुद भी पिच पर कई गेंदें खेलीं और खेल की शुरूआत की। उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों को भी सम्मानित किया। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने बताया है कि विजेता और उप विजेता टीमों को बधाई और शाबासी दी गई है। इस दौरान नगर विधायक का स्वागत भी किया गया। इस टू्र्नामेंट में अंपायर रमाकांत व इमरान खां और स्कोरर अर्पित कबीर रहे। कमेंट्री महेश साहिल, लालबहादुर सिंह, शिव बहादुर सिंह, दिलीप कुमार सक्सेना ने की। बेस्ट बालर के लिए विपिन त्रिपाठी (9 विकेट), बेस्ट बैट्समैन के लिए अतुल मौर्य (234 रन), बेस्ट फीडर में अभिषेक यादव, इमरजिंग प्लेयर के लिए मयंक पाल को पुरस्कृत किया गया। मैच संयोजक राहुल...
वीर गाथाओं की बुनियाद पर खड़ी ऐतिहासिक धरोहर है बांदा का अपराजित कालिंजर किला

वीर गाथाओं की बुनियाद पर खड़ी ऐतिहासिक धरोहर है बांदा का अपराजित कालिंजर किला

Today's Top four News, समरनीति स्पेशल
समरनीति स्पेशलः   बांदाः बुंदलेखंड के बांदा जिले में विंध्याचल की पहाड़ियों पर 700 फीट की उंचाई पर स्थित कालिंजर का किला आज भी खुद में सैकड़ों ऐतिहासिक वीर गाथाओं, युद्धों और आक्रमणों की अनसुनी-अनकही कहानियों और शेरशाह सूरी, महमूद गजनवी, कुतुबुद्दीन ऐबक, और हुमायू जैसे आक्रांताओं के किस्से खुद में समेटे हुए हैं। किले के चप्पे-चप्पे से आज भी युद्ध, कला और धर्म के अवशेषों को महसूस किया जा सकता है।  10वीं शताब्दी तक कालिंजर दुर्ग यहां के कई राजवंशों के अधीन रहा   इतिहास बताता है कि सामरिक दृष्टि से कालिंजर का यह ऐतिहासिक दुर्ग काफी महत्वपूर्ण रहा है। इतिहास में आज भी चंदेलकालीन राजाओं का यह किला भारत में सबसे विशाल और अपराजेय किलों में एक माना जाता है। किले के सात द्वार इसकी सामरिक महत्ता को बताते नजर आते हैं। किले के इतिहास पर नजर डालें तो यह किला प्राचीन काल में जेजाकभुक्ति...
हमीरपुर का अवधेश था बांदा के अलीगंज में मृत मिला युवक

हमीरपुर का अवधेश था बांदा के अलीगंज में मृत मिला युवक

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
बांदा। दो दिन पहले अलीगंज चौकी क्षेत्र में बरामद हुए अज्ञात युवक की पहचान हो गई है। उसकी पहचान हमीरपुर के गुरदहा गांव निवासी अवधेश (35) पुत्र शिवकरन  के रूप में हुई है। मरने वाले युवक के भाई विवेक सिंह ने शव की शिनाख्त की है। उसका कहना है कि उसका भाई अवधेश अवधेश बीयर हाउस कारपोरेशन, नरैनी रोड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। मृतक के भाई विवेक ने आरोप लगाया है कि बीते करीब तीन महीने से बीयर हाउस इंचार्ज अवधेश को नौकरी ज्वाइन नहीं करा रहा था। इसलिए वह काफी परेशान था औऱ इसी के चलते उसने जहर खाकर जान दे दी है। पुलिस का कहा है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।...
बांदा में हुए हादसों में कानपुर और मध्यप्रदेश के चार लोगों की दर्दनाक मौत 

बांदा में हुए हादसों में कानपुर और मध्यप्रदेश के चार लोगों की दर्दनाक मौत 

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
  बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्रेन और ट्रक की सामने-सामने भिड़ंत में ट्रक और क्रेन चालक की मौत हो गई। दूसरी घटना में ट्रक का खराब टायर बदल रहे चालक और क्लीनर की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।  पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर के बाकरगंज निवासी सिदाकत अली (65) पुत्र बरकत अली रविवार की रात बांदा से क्रेन पर टांगकर खराब ट्रक को लेकर फतेहपुर लौट रहा था। इसी दौरान चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और क्रेन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। क्रेन चालक सिदाकत और कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रामसारी गांव निवासी ट्रक चालक सोनू ऊर्फ मोनू (25) पुत्र राजेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तिंदवारी क्षेत्र में ट्रक और क्रेन के टकराने से हुआ एक हादसा, दूसरे में तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक के ...
बांदा में भाई की शादी में गए किसान की असामायिक मौत, बेहाल परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट

बांदा में भाई की शादी में गए किसान की असामायिक मौत, बेहाल परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट

बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के चिल्ला थाना के गांव बंबिया निवासी एक 50 वर्षीय किसान शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां बनाए गए जनवासे में सोते वक्त उनको एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। बताते हैं कि चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी शिवलाल खेंगर पुत्र सीताराम बीते दिवस बांदा के ही फतेहगंज के भुसासी गांव से अपने बड़े दादा के लड़के रघुराज पवन की शादी में शामिल होने के लिए बरात में गए थे। वहां शादी समारोह की रस्म पूरी होने के बाद वह भी बाकी लोगों के साथ सोने के लिए बनाए गए जनवासे में पहुंचे। थोड़ी बातचीत के बाद सभी लोग सो गए। बताते हैं कि सोते समय किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। रिश्तेदार उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उनको कानपुर रिफर कर दिया गया। रास्ते में शिवलाल ने दम तोड़...

बांदा में किसान ने खेत पर जहर खाकर दी जान, परिवार के लोगों ने वजह अज्ञात बताई 

Breaking News
समरनीति न्यूज, बांदाः  जहर खाकर मजदूर ने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योंड़ी बाबा निवासी राम प्रताप (55) पुत्र छोटा निषाद केन नदी से बालू ढोकर बेचता था। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को दोपहर वह बालू डालने के बाद घर लौटा। घर पर नहाने के बाद वह नदी की तलहटी पर स्थित सब्जी की बारी (खेत) चला गया। खेत में जहर खाकर घर लौट आया। उल्टियां शुरू होने पर घर वालों को उसके जहर खाने की बात पता चली। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसे दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीटे पत्नी समेत पांच पुत्र व चार पुत्रियां छोड़ गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र भइयाराम आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सका।...
बांदा में दर्दनाक हादसाः शादी से लौट रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, आग लगने से बाइक धू-धूकर जली

बांदा में दर्दनाक हादसाः शादी से लौट रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, आग लगने से बाइक धू-धूकर जली

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिन्दवारी थाना क्षेत्र के माटा और जसईपुर गांवों के बीच शादी समारोह से लौट रहे युवक को अज्ञात ट्रक ने तेज टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत युवक दूर तक घिसटता चला गया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बाइक धू-धूकर जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक में लगी आग को भी बुझाया। बताते हैं कि रविवार सुबह करीब 5 बजे तिन्दवारी थाना के बंबिया गांव निवासी छोटे लाल यादव का पुत्र संजय (17) तिन्दवारी थाना क्षेत्र के ही अपने मामा राम भवन यादव के बेटे यानी अपने ममेरे भाई करण यादव की शादी में शामिल होने गया था। बारात तिंदवारी के भुजौली गांव निवासी संतोष यादव की बेटी सुदामा के यहां बारात गई थी। बारात में शामिल होकर सुबह बाइक से वह मामा रामभवन के गांव माटा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्त...