Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में सामूहिक इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

बांदा में सामूहिक इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रमजान माह के दौरान अलीगंज स्थित निजामी पैलेस में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने सिरकत की। इस मौके पर डाक्टर रफीक, मुम्ताज अली, हामिद रब्बानी, वाजिद मियां, एजाज अहमद, महमूद मियां, मुहम्मद शाहनवाज, अरसद निजामी, सईद बाबू आदि लोग मौजूद रहे। आयोजक साहिद निजामी ने सभी को शुक्रिया अदा किया। ये भी पढ़ेंः बांदा में मिली मंत्री नंदी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले अपराधी की लोकेशन, पुलिस सतर्क...
बांदा में आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई पुलिस कर्मियों को शपथ

बांदा में आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई पुलिस कर्मियों को शपथ

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस लाइन में भी पुलिस कर्मियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई। वहीं थाना प्रभारियों द्वार थाना पुलिस को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने शपथ ली कि समाज में सुरक्षा का वातारण पैदा करेंगे, आतंकवाद का डटकर मुकाबला करेंगे। ये थीं शपथ की सुंदर लाइनें   'हम देश में अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शक्ति और सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों का मुकाबला करेंगे। हम इसकी शपथ लेते हैं।' ये भी पढ़ेंः बांद...
बांदा में मतगणना की ऐसी हैं तैयारियां, विजयी जुलूस पर रोक, तो कितनी टेबल-कितने एजेंट, पढ़ें पूरी खबर..

बांदा में मतगणना की ऐसी हैं तैयारियां, विजयी जुलूस पर रोक, तो कितनी टेबल-कितने एजेंट, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः आज लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण संपन्न हो गया है और इसके साथ ही लोकसभा-2019 के चुनाव पूरे हो चुके हैं। बुंदेलखंड के बांदा में भी मतगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। ईवीएम से पहले पोस्टर बैलेट पेपर से पड़े वोट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम मतगणना शुरू होगी। विधासभा क्षेत्रवार 14-14 टेबल लगाई जा रही हैं। एक चक्र में 70 बूथों पर गिनती होगी। चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1485 ईवीएम से वोटों की गिनती होनी है। 23 मई को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी मतगणना  बताया जाता है कि सभी मेजों पर एक-एक उम्मीदवार तैनात रहेगा। मतगणना के लिए सिर्फ कर्मचारी को ईवीएम का पावर बटन ऑन करने के बाद रिजल्ट बटन दबाने का काम करना होगा। इसके साथ ही रिजल्ट सामने आ जाएगा, इसके बाद रिजल्ट प्रत्येक चक्र में आता रहेगा। माना जा रहा है कि हर 8 स...
बांदा में महिला का घर में घुसकर अपहरण, पति ने लगाई पुलिस से कार्रवाई की गुहार

बांदा में महिला का घर में घुसकर अपहरण, पति ने लगाई पुलिस से कार्रवाई की गुहार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। 3 बच्चों की माँ को तमंचे की नोक पर 5 दिन पहले 3 लोग घर से उठा ले गए हैं। पीड़ित पति ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कहीं बाहर से लौटे पति को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को तीन आरोपियों के नाम भी बताए हैं। हांलाकि, इस संबंध में जब पुलिस से बात करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका। पति ने पुलिस को दी लिखित शिकायत   बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के अंश धनेश्वर पुरवा निवासी महेश का कहना है कि उसने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है जिसमें कहा है कि उसकी शादी चार साल पहले प्रेमपुर गांव की रोशनी नाम की महिला से हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। बताया कि आसपास के लोगों के 13 मई को बाहर से लौटने के बाद उसे जानकारी हुई कि तीन लोग उस...
बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उनका शव और बाइक पड़ी देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते मामले को हत्या बताया है। पुलिस का कहना है कि इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जिला कार्यकारिणी के थे सदस्य   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी दयाधर शुक्ला उर्फ मिश्री नन्ना (54) भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह रोज की तरह शनिवार शाम बिसंडा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात वहां से गुजरते समय ग्राम प्रधान ने बबेरू रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के नजदीक उनका शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी...

बांदा में गर्मी के मद्देनजर मार्निंग कोर्ट का समय हुआ निर्धारित, 27 मई से 7 से 1 बजे तक..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में भीषण गर्मी और तपन के चलते मार्निंग कोर्ट का समय निर्धारित हो गया है। अब 27 मई से सुबह 7 बजे से 1 बजे तक कोर्ट चलेंगी। बताते चलें कि इसे लेकर हाल ही में 16 मई को जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधि मंडल माननीय उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस से मिला था। साथ ही ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया था। जिला अधिवक्ता संघ ने उठाई थी मांग   साथ ही मार्निंग कोर्ट सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 12 बजे तक करने का आग्रह किया था। ज्ञापन देने के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुबीर सिंह ने बांदा की भौगोलिक स्थिति से चीफ जस्टिस को अवगत कराया था। इसको जस्टिस महोदय द्वारा स्वीकार कर लिया गया था। ये भी पढ़ेंः 16 से 18 उम्र के युवाओं के आपसी सहमति से सेक्स संबंधों के केस में पास्को एक्ट नहीं होना चाहिए- कोर्ट बार अध्यक्ष ने बताया कि जिले के न्यायालयों का समय 27 मई से सुबह 7 बजे से 1 बजे ...
बांदा में बेटी ने हेड मास्टर पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़े शिक्षक

बांदा में बेटी ने हेड मास्टर पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़े शिक्षक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे इलाके में एक बेटी ने बखूबी बेटे से बढ़कर फर्ज निभाया। हांलाकि, मामला दुख की घड़ी का है लेकिन इस दुख भरी घड़ी में बिन मां की इस बेटी ने जिस तरह धैर्यपूर्वक अपने पिता को मुखाग्नि दी, वह निश्चित रूप से एक बड़े हौंसले की बात है। शायद यही बात है कि हर किसी ने इस बेटी के हौंसले को सलाम किया। बताया जाता है कि शहर के परशुराम मुहल्ले के रहने वाले अश्वनी सिंह बोधिपुरवा प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर थे। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और तीन से पहले हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनको मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती कराया गया था। बीती रात हो गया था पिता का देहांत   हेडमास्टर श्री सिंह की पत्नी का काफी पहले देहांत हो गया था। परिवार में  सिर्फ एक बेटी ज्योति है। ग्रेजुएट कर चुकी ज्योति ही पिता की देखभाल कर रही थी। बताते हैं कि बीती रात करीब 3 बजे हेडमास्टर श्री स...
..तो बांदा में इस वजह से डीएम आवास के सामने से भी बेरोक-टोक गुजरते हैं ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर

..तो बांदा में इस वजह से डीएम आवास के सामने से भी बेरोक-टोक गुजरते हैं ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी कुछ घंटे पहले ही जिले के डीएम हीरालाल और पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने छापेमारी करके रात के अंधेरे में 100 से ज्यादा ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। इनसे बड़ी कीमत राजस्व की वसूली गई। इसके बावजूद शहर में ओवरलोडिंग को लेकर बालू कारोबारियों और इससे जुड़े लोगों में कानून का कोई डर नहीं है। शहर में बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर खुलेआम काल बनकर दौड़ रहे हैं। बालू पहुंचाने की जल्द में इनकी रफ्तार इतनी ज्यादा होती है कि अगर जरा सा कोई चूक जाए तो फिर उसकी खैर नहीं है। अधिकारियों की सख्ती भी साबित हो रही बेअसर   चौंकाने वाली बात यह है कि उच्चाधिकारियों की सख्ती के बावजूद ये बालू ओवरलोड ट्रैक्टर एसपी-डीएम और डीआईजी तक के आवासों के सामने से फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की छूट की वजह से इनपर कोई लगाम नहीं कसी जा रही है। शहर की आधा दर्जन पुलिस के सामने से बेर...
ओवरलोड बालू लदे ट्रकों की धर-पकड़ को उतरे डीएम-एसपी, 100 ट्रकों पर कार्रवाई

ओवरलोड बालू लदे ट्रकों की धर-पकड़ को उतरे डीएम-एसपी, 100 ट्रकों पर कार्रवाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में खनिज विभाग की मिलीभगत से चल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को खुद जिले के डीएम और एसपी ने छापेमारी करके पकड़ा। इस दौरान करीब 100 ट्रकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यह धर-पकड़ इसलिए भी संभव हो सकी क्योंकि इसकी खबर खनिज विभाग को नहीं थी। खनिज विभाग को नहीं पता था कि जिलाधिकारी हीरा लाल और पुलिस अधीक्षक गणेश साहा, अचानक छापेमारी कर सकते हैं। गुरुवार रात हुई इस छापेमारी में दोनों आला अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सौ ओवरलोड ट्रकों से पेनाल्टी वसूल कराई। यह छापेमारी बांदा शहर में अतर्रा चुंगी के साथ-साथ गिरवां, खप्टिहाकलां और नरैनी इलाकों में की गई। आला अधिकारियों की कार्रवाई से खनिज विभाग के होश उड़े  इस दौरान बड़ी तादाद में ट्रक ओवरलोड मिले। इस दौरान डीएम के तेवर देखकर जिले के खनिज विभाग के अधिकारी शैलेंद्र सिंह हक्के-बक्के रह गए। अधिकारियों ने कई ओवर...
बांदा में देसी शराब की दुकानों पर  मिलावट और ज्यादा कीमत वसूली का खेल, मिलीभगत से खतरे में लाखों जिंदगियां

बांदा में देसी शराब की दुकानों पर मिलावट और ज्यादा कीमत वसूली का खेल, मिलीभगत से खतरे में लाखों जिंदगियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में शराब माफियाओं के आगे आबकारी विभाग बेबस नजर आ रहा है। यह बेबसी मजबूरी में है या मुनाफाखोरी में, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। हाल ही में कानपुर में आठ से ज्यादा लोगों की मिलावटी शराब पीने से मौत हो गई थी। इससे पहले उन्नाव में मिलावटी, जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की जानें गईं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हल्ला मचा। उस वक्त बांदा में भी अभियान चलाया गया था, ये दिखाने के लिए कि हम भी चौकसी बरत रहे हैं। खानापूर्ति के बाद फिर पुराने ढर्रे पर मिलावट और मुनाफाखोरी का खेल चल पड़ा। अफसरों की नाक तले हो रहा गौरखधंधा  चौंकाने वाली बात यह है कि कहीं दूरस्थ नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय बांदा और आसपास के शहरी क्षेत्र की दुकानों में मिलावटी शराब की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन आबकारी विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। ज्यादातर शराब की दुकानों के ठेकेदार आबकारी नियमावली...