Monday, May 25सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुलासा..

बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर में सो रहे बुजुर्ग मंसूर खान की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की माने तो मंसूर 5वीं शादी की तैयारी में था। इस बात की जानकारी जवान बेटे को हुई तो उसने प्रापर्टी जाने के डर से पिता के सीने में दो गोलियां मारीं। बाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी और मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने इसकी जानकारी दी है। 26/27 की रात हड़हा में हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार, नरैनी के हड़हा गांव में 26/27 सितंबर की रात दिव्यांग मंसूर खान की सोते समय सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे मासूक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के बेटे मासूक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया। हत्यारोपी ने...
बांदा में हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप

बांदा में हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने रंजिश में उसकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना गिरंवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव की है। पुलिस ने कहा, जांच के बाद होगा खुलासा जानकारी के अनुसार, खुरहंड गांव के बलबीर सिंह (24) पुत्र साधू सिंह सोमवार सुबह घर से बिना बताए निकला था। दोपहर बाद घर के पास नशे की हालत में पड़ा मिला। परिजन ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसे, पांच की मौत-दो कानपुर रेफर-मृतकों में पूर्व प्रधान का भाई भी शामिल मृतक के चचेरे भाई अंकित का कहना है कि बलवीर की गांव में रंजिश चल रही थी। आरोप लगाया कि किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर द...
सनसनी: बांदा में सीने में दो गोलियां मारकर हत्या-खानदानी रंजिश में वारदात की आशंका

सनसनी: बांदा में सीने में दो गोलियां मारकर हत्या-खानदानी रंजिश में वारदात की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव घर के बरामदे में पलंग पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल भी फोर्स के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा में मंसूर खान (50) की बीती रात किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह दिव्यांग थे। रोज की तरह खाना खाकर बरामदे में सो रहे थे। बताते हैं कि उनका बेटा माशूक पत्नी मुस्कान के साथ कमरे में सो रहा था। पास के कमरे में बहन राविया सो रही थी। पुलिस बोली, किसी करीबी पर शक बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ लोग दीवार कूदकर और गोली माकर भाग गए। मंसूर को दो गोलियां मारी गई हैं। गोली की आवाज सुनकर बहन और बेटा वहां पहुंचे। ग्रा...
Breaking: बांदा में युवती सपना की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking: बांदा में युवती सपना की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 24 साल की सपना की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मौत का कारण बीमारी है। वहीं मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अचानक बिगड़ी सपना की तबीयत-परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव के शिवकुमार की पत्नी 24 वर्षीय सपना की अचानक तबीयत बिगड़ी। परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति का कहना है कि सपना को बीते 5 दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार से उनकी मौत हो गई है। पिता के आरोपों से उलझी पुलिस, पति ने कहा-बीमारी.. उधर, मृतका के पिता शिवबरन का आरोप है कि उनकी बेटी की जहर देकर ससुरालियों ने हत्या कर दी है। आरोप लगाया कि दो साल पहले बेट...
बांदा में बड़ी वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या-यह वजह आई सामने..

बांदा में बड़ी वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या-यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की नृशंस हत्या कर दी। उसने पहले धारदार हथियार से पिता का अंगूठा काटा। फिर पेट पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। यह वारदात आज शुक्रवार को दिनदहाड़े बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में हुई। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के समय पिता-पुत्र दोनों शराब के नशे में थे। शराब के नशे में थे दोनों, कहासुनी में हुई वारदात जानकारी के अनुसार, गिरवां के काजीपुर के रहने वाले 40 वर्षीय बब्बू यादव ने आज दोपहर अपने बेटे अनिल को डाट दिया था। बताते हैं घटना के समय दोनों बाप-बेटे शराब के नशे में थे। पिता की डाट पर नशे में धुत्त बेटे ने पास में पड़ी हंसिया उठाकर उसपर हमला कर दिया। बताते हैं कि पहले पिता के दाहिने हाथ का अंगूठा काट डाला। ग्रामीणों ने हत्यारोपी ब...
बांदा: दो बेटियों की असमय मौत-दोनों ने अलग-अलग वजहों से उठाया आत्मघाती कदम

बांदा: दो बेटियों की असमय मौत-दोनों ने अलग-अलग वजहों से उठाया आत्मघाती कदम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटे में दो बेटियों की असमय मौत हो गई। एक ने बीमारी से तंग आकर तो दूसरी ने डांट से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की मालती (30) उर्फ रिंकी पत्नी शिवकुमार ने घर में फांसी लगा ली। परिवारों में मचा कोहराम परिवार के लोगों का कहना है कि मालती कई महीनों से पीलिया और दूसरी बीमारी से पीड़ित थीं। तंग आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। उधर, फतेहगंज क्षेत्र के खेरिया गांव के रामकृपाल की बेटी रोशनी (19) ने घर में फांसी लगा ली। बताते हैं कि घर के कामकाज को लेकर मां ने डांट दिया था। इसलिए बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में कार-बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत-दूसरा घायल  ...
बांदा में एनकाउंटर, बाइक लूटकर भागे 3 बदमाश गिरफ्तार-एक को लगी गोली

बांदा में एनकाउंटर, बाइक लूटकर भागे 3 बदमाश गिरफ्तार-एक को लगी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मटौंध थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। बाइक लूटकर भागे तीन बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। एक बदमाश को गोली लगी है। तीनों बदमाश महोबा के अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाशों के कब्जे से लूट की मोटर साइकिल और तमंचे-कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक, नगदी और सामान लूट कर भागे थे तीनों जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी की रात मटौंध क्षेत्र में मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए हैं। बताते हैं कि इन बदमाशों ने मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा के प्रमोद कुमार से नगदी, बाइक और अन्य सामान लूट लिया था। मटौंध थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से पुलिस और एसओजी की टम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। ये भी पढ़ें: UP: नंबर प्लेट पर जाति लिखाई तो इतना होगा जुर्माना…यह है नया नियम.. बदमाशों की पहचान महोबा के चंद्रभान...
बांदा में तैनात पुलिसकर्मी का निधन-महकमे में शोक की लहर

बांदा में तैनात पुलिसकर्मी का निधन-महकमे में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तैनात आरक्षी अनिल कुमार रैकवार का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह मूलरूप से झांसी के सिपरी बाजार क्षेत्र के नंदनपुरा के रहने वाले थे। आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन होने की खबर आई। बताते हैं कि उन्हें कैंसर की बीमारी थी। झांसी में उनका इलाज चल रहा था। यह जानकारी बांदा पुलिस मीडिया सेल की ओर से दी गई है। उनके निधन से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वह अभियोजन कार्यालय में कार्यरत थे। 2016 में वह पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। ये भी पढ़ें: UP: 5 हजार रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार-एंटी करप्‍शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप https://samarneetinews.com/in-banda-womenpolice-organised-scooty-rally-under-missionshakti5/ https://samarneetinews.com/up-governments-big-decision-ban-on-caste-based-rallies/ https://samarneetinews.com/murder-in-kanpur-deadbody...
MissionShakti5: बांदा शहर में निकली महिला पुलिस की स्कूटी रैली

MissionShakti5: बांदा शहर में निकली महिला पुलिस की स्कूटी रैली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मिशन शक्ति 5 के तहत आज बांदा में महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस रैली को पुलिस लाइन में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद यह स्कूटी रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरुक करना था। इस अवसर पर डीआईजी राजेश एस, डीएम श्रीमति जे.रीभा, एसपी पलाश बंसल, आईपीएस मेविस टाॅक, एएसपी शिवराज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ-CM Yogi ने SOP की पुस्तिकाओं का किया विमोचन https://samarneetinews.com/lucknow-mission_shakti_5-0-launched-cmyogi-releases-sop-booklets/ https://samarneetinews.com/murder-in-kanpur-deadbody-dumped...
सनसनी: बांदा में क्योटरा में रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला-छानबीन में जुटी पुलिस

सनसनी: बांदा में क्योटरा में रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे पटरी पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई। हालांकि, महिला रेलवे पटरी पर कैसे पहुंची। किन हालात में उसकी मौत हुई। पुलिस इन बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है। छानबीन में जुटी पुलिस आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह शव पड़ा होने की जानकारी हुई। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की पहचान शहर के कंचन पुरवा के रहने वाले सुनील वर्मा की पत्नी मीना के रूप में हुई है। सीओ सिटी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा: प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए हैवान बना युवक-85 साल की वृद्धा को मार डाला  https://samarneetinews.com/in-banda-youngman-turned-monster-to-avenge-hi...