
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसों में दो जिंदगियां खत्म हो गईं। इनमें से एक हादसा गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ। वहीं दूसरा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। गिरवां में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम खुलवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र में बीती रात लोडर ने युवक को रौंद दिया।

देहात कोतवाली और गिरवां में हादसे
मृतक की पहचान तिंदवारी क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी 19 वर्षीय अंशु वर्मा के रूप में हुई है। बताते हैं कि वह शौच के लिए जा रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र में लोडर ने कुचल दिया। सीओ सदर सौरभ सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई
मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए सड़क किनारे सब्जी की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को रौंद दिया। मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दी। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी
बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई
बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी
बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई
