Sunday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा: BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले प्रवीण सिंह, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आमंत्रण..

बांदा: BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले प्रवीण सिंह, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आमंत्रण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से बांदा के बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें बांदा में होने वाली बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में आमंत्रित किया। यह कथा बांदा में आगामी 16 से 20 जनवरी तक मवई बाईपास चौराहा पर होगी। इसे लेकर बड़ी तैयारियां चल रही हैं। ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार   ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक https://samarneetinews.com/pallavipatel-demands-cbi-probe-into-the-alleged-murder-of-sone-lalpatel/  ...
बांदा में ईओ को दोस्त बनकर साइबर ठगों ने लगाया 48 हजार का चूना, रिपोर्ट दर्ज 

बांदा में ईओ को दोस्त बनकर साइबर ठगों ने लगाया 48 हजार का चूना, रिपोर्ट दर्ज 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अभी चंद दिनों पहले ही बांदा मेडिकल कालेज में पुलिस ने साइबर ठगी के प्रति जागरुकता कार्याशाला की थी। इसमें प्रयागराज जोन के एडीजी संजीव गुप्ता और साइबर एक्सपर्ट्स ने साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए थे। शायद खुद अधिकारियों ने ही  इससे कुछ नहीं सीखा। दोस्त बनकर ईओ से 48 हजार ठगे बांदा में नरैनी के नगर पंचायत के ईओ यानी अधिशाषी अधिकारी से 48 हजार की ठगी हो गई है। अब पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच में जुटी है। बांदा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को साइबर ठग ने 48 हजार का चूना लगा दिया। दोस्त बनकर मोबाइल पर व्हाट्सअप मैसेज भेजा। फिर रुपए मंगा लिए। ठगी की जानकारी होने पर कराई FIR.. ईओ ने खुद के साथ ठगी होने का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नरैनी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह ने ...
बांदा DM ने बैठाई जांच-नगर पालिका के EO-अध्यक्ष के खास बाबू पर यह हैं गंभीर आरोप..

बांदा DM ने बैठाई जांच-नगर पालिका के EO-अध्यक्ष के खास बाबू पर यह हैं गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मामले खुलकर सामने आने लगे हैं। नगर पालिका के चर्चित लिपिक पर एक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद न नौकरी दिलाई और न रुपए लौटा रहा है। डीएम श्रीमति जे.रीभा ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच एडीएम को सौंपी लिपिक पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा से शिकायत की है। डीएम जे.रीभा ने एडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। शहर के नोनिया मोहाल मोहल्ले की महिला के गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, शहर के नोनिया मोहाल की रहने वाली पूजा देवी ने जिलाधिकारी श्रीमति रीभा को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि नगर पालिका के लिपिक कैदार बाबू ने पति को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए ले लिए। ये भी पढ़ें: Ban...
बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीशियन समेत 10 पर कार्रवाई

बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीशियन समेत 10 पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज बुधवार सुबह 9 बजे जिला चिकित्सालय (महिला) का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्रीमति रीभा ने निरीक्षण में पीएनसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी में जाकर हालात देखे। पीएनसी वार्ड की हालत यह थी कि नवप्रसूताओं की केसशीट ही नहीं मिली। ड्यूटी से गायब मिले ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी वहीं स्टाॅफ नर्स ड्यूटी से अनुपस्थित मिली। डीएम ने स्टाॅफ नर्स का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएम श्रीमति रीभा को 6 डाक्टर, 2 लैब टेक्नीशियन और 8 अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले। ये भी पढ़ें: UP: स्पा की आड़ में भाजपा नेत्री के फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 लड़कियों समेत 13 अरेस्ट.. डीएम ने सीएमओ को सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने मेडिकल स्टाॅफ का ड्यूटी चार्ट तैयार कर डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने के ...
बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय

बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण का काला धंधा जोरों पर है। प्रभावित रूप से चुप बैठने वाला बांदा विकास प्राधिकरण अब प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के निर्देशों के बाद एक्शन मोड पर आ गया है। प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बाद जागा प्राधिकरण एक्शन मोड पर बांदा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रापर्टी डीलर अजीत गुप्ता और उपेंद्र गुप्ता को बीडीए ने नोटिस जारी की है। अवैध प्लाटिंग करने वाले प्रापर्टी डीलरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। संभव है कि बड़ा एक्शन लिया जाएगा। अवैध प्लाटिंग करने वालों की कुंडली खंगालने में जुटा है BDA दरअसल, कृषि भूमि को व्यवसायिक भूमि में बदलने के सभी नियमों और मानकों का उल्लंघन कर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इनमें भाजपा के कई छुट भैय्ये न...
बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी एसटीएफ की ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। मगर बुंदेलखंड के बांदा में अबतक कार्रवाई की सुगबुगाहट नहीं सुनाई दी है। आरटीओ विभाग के अधिकारी छुट्टियां लेकर भाग रहे हैं। वहीं ओवरलोडिंग सिंडिकेट के माफिया भूमिगत हो रहे हैं। बांदा-बुंदेलखंड में फैला MP के ओवरलोडिंग सिंडीकेट का मकड़जाल सवाल उठ रहे हैं बुंदेलखंड के बांदा समेत अन्य जिलों में फैला मध्यप्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के मकड़जाल पर एसटीएफ कार्रवाई कब करेगी? हालांकि माना जा रहा है कि सिंडीकेट की जल्द ही कमर तोड़ने के काम यूपी एसटीएफ कर सकती है, क्योंकि कार्रवाई अभी जारी है। नेताओं का संरक्षण, RTO व खनिज अधिकारियों की मिलीभगत सूत्रों की माने तो जल्द ही मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग के सिंडीकेट के गुर्गों की पहचान कर उनपर लगाम कसी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश के सिं...
बांदा में बागेश्वधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम जल्द..

बांदा में बागेश्वधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम जल्द..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। यह बड़ा और भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एवं बीजेपी नेता प्रवीण सिंह द्वारा कराया जा रहा है। युद्धस्तर पर हो रही कार्यक्रम की तैयारी यह जानकारी मीडिया प्रभारी हर्षित निगम ने दी। उन्होंने बताया कि आज इस संबंध में रविवार को एक प्रेसवार्ता भी किरण कालेज चौराहा स्थित फाउंडेशन कार्यालय पर की गई है। इसमें फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद रहे। कहा कि सभी सदस्य युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। ये भी पढ़ें: यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन https://samarneetinews.com/bignews-for-up-teachers-delhi-rally-cancelled-organised-to-protest-tet-requirement/  ...
बांदा में भाभी-ननद की हादसे में मौत-एक की हालत गंभीर

बांदा में भाभी-ननद की हादसे में मौत-एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइयापुरवा गांव में रविवार सुबह लगभग 7 बजे एक दर्दनाक घटना हो गई। अलाव ताप रहीं दो महिलाएं ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। दोनों भाभी और ननद थीं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में चाबी लगाने से अचानक दौड़ा वहीं ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में अमरइयापुरवा के स्व. बुद्धि विलास की पत्नी पार्वती (45) और परसौली निवासी बिट्टी (60) पत्नी भूपत शामिल हैं। चालक को भी आईं गंभीर चोटें-भर्ती बताया जाता है कि अमरइयापुरवा के देव कुमार (35) ने अपने ट्रैक्टर में चाबी लगा दी। गियर में होने के कारण ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। इससे अलाव ताप रहीं दोनों महिलाएं दब गईं। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर: रा...
शहर के अवंतीपुर मोहल्ले के बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर तो महिला ने फांसी लगाकर दी जान..

शहर के अवंतीपुर मोहल्ले के बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर तो महिला ने फांसी लगाकर दी जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में एक बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वहीं एक महिला ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कहा, घर में सिर्फ बेटा और बहू, तंग आकर दी जान शहर के अवंतीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को जानकारी दी। मृतक की पहचान रामदास रैकवार निवासी सीएमओ कार्यालय सरकारी कालोनी के रूप में हुई। मृतक के बेटे ब्रजेश का कहना है कि रात में सुबह पिता बिना बताए घर से निकले। बाद में उनके शव होने की सूचना मिली। उधर, पुलिस का कहना है कि उसकी पत्नी रन्नो की काफी दिन पहले मौत को गई थी। मृतक के एक बेटा और बहू किरन है। पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह से तंग आकर बुजुर्ग ने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार...