Wednesday, June 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर

बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक मकान से 3 कुंटल की तिजोरी चोरी हो गई। तिजोरी चोरी होने की सूचना उसके मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी के खुलासे को इलाके के सीसीटीवी फुटैज खंगालना शुरू किया। 3 कुंटल की तिजोरी इतनी भारी-भरकम थी कि उसे लेकर जल्दी में दूर तक भागना मुश्किल था। तिजोरी को छिपाना भी आसान नहीं था। आखिरकार पुलिस ने तिजोरी चोरी करने वाले चोर को ढूंढ लिया। 6 घंटे के अंदर पुलिस तिजोरी चोर तक पहुंच गई। बेहद पुरानी है तिजोरी मामला बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, शहर के अलीगंज मोहल्ले में रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता के पुराने घर से 3 कुंटल की लोहे की तिजोरी चोरी हो गई। यह घटना अलीगंज में सेठ जी का बाड़ा में स्थिति मकान से हुई। ये भी पढ़ें: UP : शातिर लड़की ने Fake FB एकाउंट से युवती की आपत्तिजनक Photos की Viral पुलिस ने चोरी की घटना को अ...
ड्यूटी पर जाम छलकाना पड़ा भारी-वार्ड ब्वाय सस्पेंड, अपर मुख्य सचिव..

ड्यूटी पर जाम छलकाना पड़ा भारी-वार्ड ब्वाय सस्पेंड, अपर मुख्य सचिव..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ड्यूटी पर जाम छलकाना और अमर्यादित व्यवहार करना वार्ड ब्वाय को भारी पड़ गया। वार्ड ब्वाय को सस्पेंड कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने वार्ड ब्वाय को सस्पेंड किया है। साथ ही मामले में अनुशासनात्म कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित की है। बताते चलें कि इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र का है मामला दरअसल, वार्ड ब्वाय का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला बांदा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा का है।जानकारी के अनुसार, वार्ड ब्वाय सुशील कुमार ने 10 अप्रैल को शराब पीकर ड्यूटी की। ये भी पढ़ें: शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों से नशे में अमर्यादित व्यवहार किया। बताते हैं कि इसका पूरा वीडियो वा...
बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन

बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 'बेलन गैंग' की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर हल्ला बोल बड़ा प्रदर्शन किया। 'बेलन गैंग' ने स्मार्ट मीटर की समस्या पर नारेबाजी करते हुए हवा में बेलन लहराए। बड़ा प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च भी निकाला। कलेक्ट्रेट में भी 'बेलन गैंग' की महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फिर बांदा सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को ज्ञापन सौंपा। लोगों में बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ नाराजगी दरअसल, स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली विभाग ने आम लोगों के बिलों में अंधाधुंध बढ़ोत्तरी कर दी है। यह लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। बताते हैं कि विद्युत विभाग की ओर से बिना सहमति के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..   इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। इसकी वजह है कि लोगों के घरों का बिल कई गुना ज्यादा आन...
बांदा में दर्दनाक घटना, थ्रेसर की जाली देखना पड़ा भारी-गमछा कसने से मौत

बांदा में दर्दनाक घटना, थ्रेसर की जाली देखना पड़ा भारी-गमछा कसने से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक दर्दनाक थ्रेसर हादसा सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब खेत पर काम करते समय युवक थ्रेसर की जाली देख रहा था। बताते हैं कि तभी गले में पड़ा गमछा थ्रेसर में फंस गया। युवक की थ्रेसर में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि खेत पर मौजूद लोगों ने जब तक थ्रेसर बंद किया। युवक की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गेहूं की कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा.. जानकारी के अनुसार, बबेरू थाना क्षेत्र के सतन्याव गांव के विवेक यादव (30) खेतों में गेहूं की कटाई करा रहे थे। इस दौरान थ्रेसर की जाली देखते समय उनके गले में पड़ा गमछा मशीन के पट्टे में फंस गया। इससे उनके गले में फंदा बनकर कस गया। ये भी पढ़ें: बांदा में पति बना हैवान-पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या आसपास के लोगों ने तुरंत ही थ्रेसर को बंद कर फंदा खोला। लेकिन तबतक विवेक क...
बांदा में तिंदवारी पूर्व विधायक का नेत्र सेवा शिविर-सैकड़ों को राहत

बांदा में तिंदवारी पूर्व विधायक का नेत्र सेवा शिविर-सैकड़ों को राहत

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता दलजीत सिंह ने नेत्र सेवा शिविर का आयोजन कराया। इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेत्र रोगी पहुंचे। इस नेत्र परीक्षण शिविर में 120 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 120 की नेत्र जांच, चश्में और दवाएं वितरित इनमें से 40 नेत्र रोगियों को जांच के बाद निशुल्क चश्में वितरित किए गए। वहीं 20 लोगों को आंख की बीमारियों की दवाएं दी गईं। नेत्र शिविर का यह आयोजन डिघवट स्थित पंचायत भवन में हुआ। इस शिविर में आए 10 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत निकली। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने सभी 10 मरीजों को उचित उपचार के लिए बस द्वारा चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय भिजवाया गया। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..   क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व विधायक दलजीत सिंह के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि...
बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..

बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम श्रीमती जे.रीभा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। यह बैठक बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम श्रीमती रीक्षा ने सभी विकास खंडों में पोषाहार का समय पर वितरण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आंगनबाडी केंद्रों का भ्रमण करें। सुपरवाइजरों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश सुपरवाइजर एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों से आंगनबाडी केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित कराएं। सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि बीएचएनडी दिवस एवं अन्य अभियान के दौरान सक्रिय रहें। ये भी पढ़ें: स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही  इसके साथ ही चिह्नित कुपोषित बच्चों को उनके चिकित्सीय इलाज हेतु एनआरसी केंद्र में भर्ती कराएं। ताकि वहां उनका इलाज और देखभाल सुनिश्चित हो सके। इस बैठक में जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में ज...
स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही

स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्टेडियम या सजा घर? हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है। दरअसल, तपते बांदा के स्टेडियम में खिलाड़ियों की प्यास पर लापरवाही भारी पड़ रही है। हाल यह है कि स्टेडियम सजा घर बना गया है। बांदा में 16 अप्रैल 2026 को तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उसी बांदा खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को पीने का पानी नहीं है। इसे अधिकारियों का नकारापन न कहें तो क्या कहें? स्टेडियम या सजा घर, समझ नहीं आता। कुछ भी पूछो, अधिकारियों के पास एक ही जवाब बजट नहीं खेल अधिकारियों ने लापरवाही की ऐसी चादर ओढ़ रखी है कि उन्हें कुछ भी दिखाई ही नहीं दे रहा। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि खिलाड़ियों को कितनी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। अफसरों की लापरवाही से सरकार के प्रयासों पर पलीता सवाल उठ रहे हैं कि जो अधिकारी खिलाड़ियों को पानी तक उपलब्ध न करा ...
दुखद घटना: बांदा में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, चालक व महिला मजदूर की मौत-दो गंभीर 

दुखद घटना: बांदा में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, चालक व महिला मजदूर की मौत-दो गंभीर 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देर रात दुखद हादसा हो गया। हादसा मटौंध क्षेत्र में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ। हादसे में ट्रैक्टर चालक-महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब खड़े ट्रैक्टर में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन छोड़कर भागा ट्रक चालक ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मटौंध कस्बे के सेवालाल (48) अपने ट्रैक्टर से फसल कटाई के मजदूरों को ले जा रहे थे। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला इन सभी मजदूरों को बिसंडा छोड़ना था। गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे मटौंध कस्बे के पास सेवालाल ने मजदूरों को पानी पिलाने के लिए ट्रैक्टर रोका। बताते हैं कि कुछ मजदूर पानी पीने नीचे ...
बांदा मेडिकल कॉलेज में हंगामा-डॉक्टर की बर्खास्तगी पर डाॅक्टरों का धरना

बांदा मेडिकल कॉलेज में हंगामा-डॉक्टर की बर्खास्तगी पर डाॅक्टरों का धरना

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा मेडिकल काॅलेज में आज हंगामा हुआ। दरअसल, बांदा मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टर की बर्खास्तगी पर साथी डाॅक्टरों ने धरना दिया। पूरा मामला बच्ची के इलाज में लापरवाही पर मेडिकल काॅलेज के डॉ. विनीत सिंह की बर्खास्तगी से जुड़ा है। कार्रवाई को लेकर अन्य डॉक्टर नाराज हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में हंगामे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्ची का काटना पड़ा पैर, लापरवाही पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार संविदा चिकित्सक और जूनियर डॉक्टर ने इमरजेंसी गेट बंद कर धरना देना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। बताते चलें कि एक बच्ची के इलाज में लापरवाही के आरोप साबित होने के बाद डाॅ. विनीत को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बच्ची का पैर काटना पड़ा। ये भी पढ़ें: बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीश...