Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: दिल्ली

..अटल जी के अंत्येष्ठी स्थल पर सेल्फी-सेल्फी खेल रहे थे भाजपा के यह पूर्व विधायक, सोशलमीडिया पर घिरे..

..अटल जी के अंत्येष्ठी स्थल पर सेल्फी-सेल्फी खेल रहे थे भाजपा के यह पूर्व विधायक, सोशलमीडिया पर घिरे..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जिस वक्त पूरा देश अटल जी को अंतिम विदाई दे रहा था। उनकी ही पार्टी भाजपा के एक पूर्व विधायक स्मृति स्थल पर सारी मर्यादाओं और नैतिकताओं को ताक पर रखकर सेल्फी-सेल्फी खेल रहे थे। इतना ही बड़े अपनी इस बचकानी हरकत के बाद, पूर्व विधायक महोदय ने बड़े नेताओं के साथ वाली सभी सेल्फियां अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड भी कर डाली। शायद पूर्व विधायक को लगा होगा कि उनकी यह तस्वीरें राजनीतिक हल्के में उनकी हैसियत बढ़ा देंगी। लेकिन इनकी इस गलती ने इनको मुश्किल में डाल दिया है। पूर्व विधायक की इस हरकत के लिए सोशल मीडिया में लोग कर रहे हैं जमकर आलोजना  क्योंकि सेल्फी एफबी पर डालने के बाद हुआ इससे बिल्कुल उलट। लोगों ने ऐसे संवेदनशील वक्त पर पूर्व विधायक की इस हरकत के लिए उनको आड़े हाथों ले लिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर आलोचना की और धज्जियां उड़ाकर रख दीं। अब इन पूर्व विधायक...
एम्स पहुंचे राहुल गांधी, योगी, ममता और नीतिश भी पहुंच रहे, सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू

एम्स पहुंचे राहुल गांधी, योगी, ममता और नीतिश भी पहुंच रहे, सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः एम्स ने दूसरी मेडिकल रिपोर्ट जारी करके यह बताया है कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई की हालत रात जैसी ही है। यानि हालत में सुधार नहीं है और लागतार क्रिटिकल बनी हुई है। दिल्ली में अटल जी के घर के आसपास धारा 144 लागू, एम्स की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई  बीते 66 दिनों से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेई की हालत को लेकर एम्स जल्द ही दूसरी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने वाला है। उधर, उनकी हालत को देखते हुए उनका हाल जानने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी एम्स पहुंचे हैं। श्री गांधी के साथ कांग्रेस के कुछ दूसरे नेता भी हैं। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी जल्द दिल्ली पहुंचने की जानकारी मिल रही है। ये भी पढ़ेंः अटल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की हालत नाजुक, एम्स में लाइफ सपोर्टिं...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की हालत नाजुक, एम्स में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की हालत नाजुक, एम्स में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की हालत गंभीर हो गई है। वह वेंटिलेटर यानि लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं।  एम्स में भर्ती श्री बाजपेई को देख रहे चिकित्सकों का कहना है कि बीते 24 घंटे के दौरान उनकी हालत बिगड़ी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स पहुंचकर बाजपेई का हालचाल जाना। उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता भी एम्स पहुंचे। लगभग दो माह से एम्स में भर्ती हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई, बीते 24 घंटे में हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर   बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अटल जी से मिलने पहुंचे। अभी भाजपा के राष्ट्रय अध्यक्ष इस वक्त एम्स में मौजूद हैं और पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेई का हाल जान रहे हैं। ये भी पढ़ेंः जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति… उनके स्वास्थ्य को लेकर लखनऊ सहित...
कानपुर वाले कृप्या ध्यान दें : कानपुर-दिल्ली फ्लाइट की बदल चुकी है टाइमिंग

कानपुर वाले कृप्या ध्यान दें : कानपुर-दिल्ली फ्लाइट की बदल चुकी है टाइमिंग

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः कानपुर से उड़ान भरने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे में आप भी अगर कानपुर से दिल्‍ली की उड़ान भरने वाले हैं तो हो जाइए अलर्ट, क्‍योंकि ये खबर खास आपके लिए है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कानपुर से दिल्‍ली जाने वाली फ्लाइट के समय में कुछ फेरबदल किया गया है। क्‍या है वो फेरबदल, आइए जानें। ऐसी मिली है जानकारी जानकारी कुछ ऐसी है कि दिल्ली से कानपुर की फ्लाइट का समय 3 अगस्त से बदल दिया गया है। अब 27 अक्टूबर तक यात्रियों को बदले हुए टाइम पर ही फ्लाइट मिलेगी। नई टाइमिंग के मुताबिक दिल्ली से चलकर फ्लाइट 2 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इतने बजे करेगी टेकऑफ वहीं यहां से दिल्ली के लिए 2.20 पर फ्लाइट टेकऑफ करेगी। बदले हुए समय से अब फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। दरअसल बताया गया है कि ऑपरेशन में ...
दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बुंदेलखंडः हाल ही में दिल्ली के नेशनल मीडिया क्लब में हुए एक भव्य मैंगो फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, विधायकों का भारी हुजूम देखने को मिला। मैंगो पार्टी भले ही दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई हो लेकिन इसकी खुशबू राजधानी और बुंदेलखंड में भी महसूस की गई। लखनऊ और बुंदेलखंड के लोग बड़ी संख्या में इस मैंगो पार्टी में शामिल हुए। वहीं यूपी के सांसद और विधायकों से लेकर केंद्रीय मंत्री भी बड़ी संख्या में थे। महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने फीता काटकर ने किया। इस आयोजन में बुंदेलखंड खासकर बांदा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यह वजह रही कि भाजपा के 16 केंद्रीय मंत्रियों और देशभर के 80 से ज्यादा सांसदों ने अपनी आमद इस मैंगो फेस्टिवल मे...
दिल्ली में एक ही घर में 11 लोगों के शव लटकते मिले, हाथ-पैर बंधे और आंखों पर बंधी थी पट्टी

दिल्ली में एक ही घर में 11 लोगों के शव लटकते मिले, हाथ-पैर बंधे और आंखों पर बंधी थी पट्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, दिल्लीः देश के राजधानी में बुराड़ी के संतनगर इलाके में गली नंबर-24 में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही घर से 11 लोगों के शव मिले। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल हैं। आसपास के लोग जहां इस घटना से स्तब्ध हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 11 लोगों की मौत कैसे हुई। यह आत्महत्या है या फिर उनको मार डाला गया है। इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। पुलिस का भी यही कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहेंगे। मरने वाला परिवार खुद का व्यवसाय करता था और उनकी किराना और प्लायवुड की दुकानें थीं। यह घर किसी ललित कुमार नाम के व्यक्ति का है। मरने वालों में ललितकुमार की माता, बहनें और पत्नी व बच्चों के अलावा भाई का परिवार शामिल है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी शव लटके हुए मिले हैं। अभी तय नहीं हो पाया है कि घटना क्यों और कैसे हुई है। हांलाकि...
दूसरे मेजर से नजदीकी रिश्ता बना मेजर की पत्नी की हत्या वजह, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार 

दूसरे मेजर से नजदीकी रिश्ता बना मेजर की पत्नी की हत्या वजह, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार 

Feature, Today's Top four News, भारत
  समर नीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक मेजर की पत्नी की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या के मामले में ट्रायंगल लव रिलेशन की बात निकलकर सामने आई है। हत्यारोपी एक दूसरे मेजर को पुलिस ने भागते समय मेरठ से उस कार के साथ गिरफ्तार किया है जिसमें आखिरी बार मेजर अमित दिवेदी की 35 साल की पत्नी शैलजा दिवेदी दिल्ली के बेस अस्पताल में बैठकर जाते हुए देखी गई थीं। सिल्वर कलर की यह हांडा सिटी कार पुलिस के निशाने पर थी और दिल्ली पुलिस इसपर लगातार नजर रख रही थी। आखिरकार मेरठ में जब मेजर इस कार में देखा गया तो उसकी गिरफ्तारी के लिए फौरन ही एक टीम रवाना कर दी गई। मेजर को गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया है।     मोबाइल में आखिरी काल और आखिरी बार साथ कार में बैठककर जाते मिले सीसीटीवी फुटैज  पुलिस का कहना है कि मेजर की पत्नी की हत्या से पहले उनके फोन पर आखिरी काल इसी आरोपी मे...
दिल्ली में दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या, “एक खास” जानने वाले के इर्द-गिर्द शक की सुईं

दिल्ली में दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या, “एक खास” जानने वाले के इर्द-गिर्द शक की सुईं

Feature, Today's Top four News, भारत
  नई दिल्लीः दिल्ली में एक मेजर की पत्नी की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे शव को सड़क पर डालकर चले गए। पुलिस ने लावारिस हालत में शव को बरामद किया। पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे मेजर ने शव की पहचान पत्नी शैलजा दिवेदी के रूप में की है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि हत्या किसी जानने वाले ने ही की है जो मेजर की पत्नी को कार से लेकर हत्या वाली जगह तक पहुंचा था। उधर, मेजर का कहना है कि उनकी पत्नी सुबह उन्हीं की आर्मी की गाड़ी से आरआर हास्पिटल फिजियोथेरेपी कराने गई थीं। इसके बाद उनका शव मिला। बताते हैं कि दिल्ली कैंट में तैनात मेजर अमित दिवेदी की पत्नी शैलदा दिवेदी अपने पति की आर्मी की गाड़ी से आरआर हास्पिटल फिजियोथेरेपी कराने निकली थीं। उनको अस्पताल छोड़कर आर्मी की गाड़ी वापस लौट आ...
देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बीते सोमवार से दिल्ली के उप राज्यपाल के दफ्तर राजनिवास में धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय का धरना जारी रहा। इसी बीच देर रात मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको फौरन ही अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहां उनको गुलोकोज वगैरह दी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनको थोड़े दिन अस्पतला में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्विट करके सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी है। देर रात बिगड़ी तबियत, सांस लेने में दिक्कत की थी शिकायत  बता दें कि सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों की मांग है कि उप राज्यपाल दिल्ली में बीते लगभग 3 माह से चल रही आईएएस अफसरों की हड़ताल को समाप्त कराएं। ताकि जनहित के ...