Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग नाऊ

एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, बांदा की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले पत्र का CJI ने लिया संज्ञान

एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, बांदा की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले पत्र का CJI ने लिया संज्ञान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बांदा जिले की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले खुले पत्र के बाद सुप्रीम कोर्ट एक्शन में आ गया है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने मामले का संज्ञान लिया है। सीजेआई ने मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। बताते चलें कि यूपी के बांदा जिले में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने सीजेआई को खुला पत्र लिखा था। सोशल मीडिया पर वायरल महिला जज का पत्र उन्होंने अपने पत्र में बाराबंकी तैनाती के दौरान जिला जज पर प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कार्रवाई न होने से महिला जज इतनी आहत और दुखी हैं कि उन्होंने सीजेआई से इच्छा मृत्यु की मांग की है। सोशल मीडिया पर महिला जज अर्पिता साहू का पत्र वायरल https://samarneetinews.com/banda-female-judge-asked-for-euthanasia-accused-district-judge-of-sexual-exploitation-wrote-open-letter-to-cji/ ...
UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा की बबेरू तहसील में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र लिखकर तूफान ला दिया है। महिला जज ने बाराबंकी के जिला जज पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाते हुए सीजेआई से न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। बाराबंकी के जिला जज पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पत्र वायरल होते ही बांदा से लेकर लखनऊ-दिल्ली तक हड़कंप मच गया। बाराबंकी में तैनात रहीं हैं पीड़ित महिला जज, अब बांदा में.. हालांकि, जिस जिला जज पर आरोप लगाया गया है, वह बाराबंकी में तैनात है। मामला वहीं का है। आज बांदा की बबेरू और जिला अदालत परिसर में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं रहीं। जानकारी के अनुसार महिला जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला...
बांदा में एनसीसी कैडेट छात्रा से छेड़छाड़, मार्निंग वाॅक पर 3 शोहदों ने दबोचा, फिर..

बांदा में एनसीसी कैडेट छात्रा से छेड़छाड़, मार्निंग वाॅक पर 3 शोहदों ने दबोचा, फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक बीए की छात्रा, एनसीसी कैडेट को सुबह मार्निंग वाॅक के दौरान तीन शोहदों ने दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उनका जबरदस्त विरोध किया। इसपर तीनों वहां से भाग निकले। पीड़िता की ओर से तहरीर देकर शिकायत की गई है। घटनाक्रम मटौंध थाना क्षेत्र का है। बीए की छात्रा भी है पीड़ित युवती जानकारी के अनुसार मामला मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है। वह एनसीसी कैडेट भी है। बुधवार तड़के मार्निंग वाॅक पर निकली थी। उसका कहना है कि इसी बीच रास्ते में तीन शोहदों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ https://samarneetinews.com/in-banda-murder-of-bjp-leader-friend-and-his-wife-arrested-illicit-relationship-reason/ करते हुए अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। लड़की ने जबरदस्त ढंग से विरोध किया। आरोपी वहां से भाग गए। घर वापस प...
बांदा : दो महिला मंत्रियों ने दीप जलाकर किया ‘नारी शक्ति समागम’ का शुभारंभ, अब बेटियां..

बांदा : दो महिला मंत्रियों ने दीप जलाकर किया ‘नारी शक्ति समागम’ का शुभारंभ, अब बेटियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस लाइन मैदान में आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंडलस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता ‘‘नारी शक्ति समागम’’ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग बेबी रानी मौर्य एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दीप जलाकर किया। मंडलीय प्रतियोगिताओं में बेटियों में होंगे मुकाबले इस मौके पर बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष और नरैनी विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मडंलस्तरीय बेटियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। जानकारी के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में मंडल के चारों जिलों की 641 बालिकाओं ने 13 विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रही हैं। दोनों मंत्रियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अं...
UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक को अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया है। विधायक को उम्रकैद तक सजा हो सकती है। विधायकी जाना तय है। आज अदालत के फैसले के बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। सोनभद्र जिले में नाबालिग लड़की ने 4 नवंबर 2014 को तत्कालीन प्रधानपति और वर्तमान में दुद्धी का भाजपा विधायक रामदुलारे गोंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सोनभद्र की दुद्धी से विधायक हैं रामदुलारे गोंड जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में मामला विचाराधीन था। बताते हैं कि इस बीच ने पीड़ित पक्ष को 40 लाख रुपए लेने का लालच दिया। धमकियां भी दीं, ताकि समझौता हो जाए। मगर पीड़ित परिवार अपने संकल्प पर अड़ा रहा। https://samarneetinews.com/in-banda-murder-of-bjp-leader-friend-and-his-wife-arrested-illicit-rela...
यूपी में IAS अधिकारियों के तबादले, सुनील सिंह बनाए गए एसीईओ ग्रेटर नोएडा

यूपी में IAS अधिकारियों के तबादले, सुनील सिंह बनाए गए एसीईओ ग्रेटर नोएडा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मंगलवार को तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों के इस क्रम में आईएएस सुनील कुमार सिंह को एसीईओ ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनाती दी गई है। वह अबतक विशेष सचिव आवास के पद पर तैनात थे। प्रतिक्षा सूची में पुलकित खरे वहीं आईएएस सुखलाल भारती को विशेष सचिव एपीसी शाखा के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा पर थे। इसी तरह अबतक एसीईओ ग्रेटर नोएडा रहे आईएएस पुलकित खरे को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार-अवैध संबंध वजह..  ये भी पढ़ें : यूपी में 42 ASP के तबादले, कानपुर-सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..    ...
यूपी के बांदा में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार-अवैध संबंध वजह..

यूपी के बांदा में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार-अवैध संबंध वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज , बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक भाजपा नेता की सनसनीखेज ढंग से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी दोस्त और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया है। साथ ही हत्यारोपी के पास से मृतक नेता की सोने की चैन, रुद्राक्ष की माला आदि सामान भी बरामद किया है। बीजेपी के युवा मोर्चा के बांदा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि मृतक अरुणेश मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के बबेरू के मंडल मंत्री थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से इस बारे में बात हुई है। रस्सी से गला घोटा, फिर गले में कील ठोकी जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र के सतन्याव गांव के अरुणेश मिश्रा बीती 10 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे किसी काम से घर से निकले थे। रात करीब साढ़े 9-10 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दोस्त ...
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : Bhajan lal Sharma Rajasthan New CM राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आखिरकार सस्पेंस को खत्म हो गया है। भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम के लिए भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी है। पहली बार संगानेर विधानसभा से विधायक बने भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। दो डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम की भी घोषणा राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद पिछले 9 दिनों से इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ था। बताया जाता है कि भजन लाल शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने बाहरी होने के आरोपों के बीच https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ सांगानेर से बड़े अंतर से...
मायावती का बड़ा ऐलान, आकाश आनंद उत्तराधिकारी

मायावती का बड़ा ऐलान, आकाश आनंद उत्तराधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की राजनीति में आज रविवार का दिन खास रहा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजधानी लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में बड़ा फैसला लिया। मायावती ने एलान किया है कि बसपा में उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद होंगे। आकाश आनंद मायावती के भतीजे हैं। इस बैठक में बसपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों के प्रमुख को बुलाया गया था। बताते चलें कि यह बेहद खास है कि मायावती ने लखनऊ पार्टी कार्यालय में की घोषणा अपने भतीजे को अपना घोषित किया है, क्यों कि इससे पहले अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं कि मायावती के बाद बसपा कौन संभालेगा। मायावती ने इस बैठक में पार्टी नेताओं के साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में हाल में हुए चुनावों पर भी चर्चा की। चुनौतियों से https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-bsp-in-purvanchal-former-mp-narendra-kushwaha-joins-bjp/ ...
UP : बांदा में सास-ससुर ने पकड़े हाथ-पति ने रस्सी से कसा गला, फिर हुआ यह..

UP : बांदा में सास-ससुर ने पकड़े हाथ-पति ने रस्सी से कसा गला, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कई महीने बाद ससुराल पहुंची युवती के साथ ससुराल में जो हुआ, वह दिलदहलाने वाला था। शरीर पर चोट के निशान लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला ने बताया कि सास-ससुर ने उसे पकड़ लिया। वहीं पति ने गले में रस्सी कसकर उसका गला घोंटना चाहा। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया और बाहर आकर शोर मचाया। पीड़िता ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित विवाहिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता ने बताई दिलदहला देने वाली बात जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के कहला गांव के घनश्याम की पत्नी पुष्पा (21) का आरोप है कि वह ससुराल में अपने कमरे में सो रही थी। तभी सास-ससुर अचानक आकर उसके हाथों को पकड़ लिया। इसके बाद पति ने गले में https://samarneetinews.com/14-year-old-girl-sukhsena-hanged-herself-in-banda/ रस्सी का फंदा डाल दिया। महिला का कहना है कि किसी तरह बचकर बाहर भागी। ब...