Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग नाऊ

Banda : राम नवमी-मंत्री रामकेश निषाद ने कराया मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राण-प्रतिष्ठा में उमड़ी भारी भीड़

Banda : राम नवमी-मंत्री रामकेश निषाद ने कराया मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राण-प्रतिष्ठा में उमड़ी भारी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने पैतृक गांव में राम मंदिर का जीर्णाद्धार कराया है। आज इसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान राम की जयकार होती रही। भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। उधर, राज्यमंत्री ने आने वाले अतिथियों के साथ ग्रामीणों का भी स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। उधर, मंत्री श्री निषाद ने बताया कि उनकी काफी इच्छा थी कि पारिवारिक मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर भंडारे का भी आयोजन कराएं। ये भी पढ़ें : UPSC 2024 : बांदा की बेटी फरहीन जाहिद बनीं IAS अफसर वह शुरू से चाहते थे कि गांव में पूजा का ऐसा मंदिर हो, जहां सभी लोग मिल-जुलकर पूरे भक्त...
UP : प्रयागराज में महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के शव कमरे में मिले, महकमे में हड़कंप..

UP : प्रयागराज में महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के शव कमरे में मिले, महकमे में हड़कंप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में आज रात एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मिनहाजपुर में एक कमरे में एक महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के शव पड़े मिले। सिपाही राजेश वैष्णव (25) मूलरूप से मथुरा जिले के रहने वाले थे। वह प्रयागराज में पिछले दो साल से तैनात थे। कानपुर के नौबस्ता की रहने वाली थी महिला सिपाही वहीं महिला सिपाही प्रिया तिवारी (23) भी प्रयागराज में ही संगम पर्यटन थाने में तैनात थीं। वह कानपुर के नौबस्ता की मूल निवासी थीं। बताते हैं कि सिपाही राजेश का शव फांसी पर लटक रहा था। वहीं महिला सिपाही प्रिया बिस्तर पर मृत पड़ी मिली हैं। मामले में दो तरह की आशंकाएं हैं। एक सुसाइड और दूसरी हत्या के बाद सुसाइड की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल पुलिस आयुक्त रमित शर्...
UP : बांदा में वरिष्ठ अधिवक्ता का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर दौड़ी

UP : बांदा में वरिष्ठ अधिवक्ता का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर दौड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके दामाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महादेव सिंह चंदेल ने बताया है कि बीती रात उनको घर में सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिवार के लोग अस्पताल लेकर जाने लगे। आज होगा अंतिम संस्कार तभी वह बेहोश होकर गिर गए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। वह बांदा में आवास विकास कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। अपने पीछे परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उधर, बांदा बार संघ में उनके निधन की खबर पहुंचते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे किया जाएगा। https://samarneetinews.com/sapa-give-ticket-to-babusinghkushwaha-in-jaunpur-now-politics-will-change-in-ban...
लोकसभा2024 : सपा के झंडे तले बाबू सिंह कुशवाहा, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव-बांदा में भी बदलेंगे समीकरण

लोकसभा2024 : सपा के झंडे तले बाबू सिंह कुशवाहा, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव-बांदा में भी बदलेंगे समीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा को सपा ने जौनपुर से टिकट दिया है। कुछ महीने पहले तक अकेले दम पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाले पूर्व मंत्री कुशवाहा अब समाजवादी पार्टी के टिकट पर जौनपुर से चुनावी ताल ठोकने जा रहे हैं। दरअसल, रविवार को सपा ने 7 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें बसपा के पूर्व मंत्री कुशवाहा का भी नाम शामिल है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर लोग हैरान रह गए। इससे पहले जब भी सपा में कुशवाहा की पार्टी के विलय या गठबंधन जैसी बातें उठीं तो पूर्व मंत्री ने इसका खंडन किया। राजनीतिक रूप से होंगे दूरगामी परिणाम बहरहाल, राजनीतिक रूप से देखा जाए तो यह कोई छोटा घटनाक्रम नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले यह खुद में काफी चौंकाने वाली खबर है, क्योंकि इसके कई बड़े राजनीतिक मायने हैं। आने वाले समय में कई राजनीतिक दूरगामी परिणाम भी होंगे।...
BandaNews : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम

BandaNews : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले रामफल (35) सब्जी विक्रेता थे। वह शुक्रवार को देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। पिता की इकलौती संतान थे रामफल तभी महोखर गांव के पास रोडबेज बस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगो ने उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में मध्य प्रदेश से अवैध खनन के हजारों ओवरलोड ट्रकों की एंट्री तेज, अफसरों की मिलीभगत..!  मृतक के चाचा मईयादीन का कहना है कि रामफल अपने पिता की इकलौती संतान थे। उनकी जेब में कुछ रुपए थे, जो गायब हैं। वह अपने पीछे पत्नी आशा देवी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को...
Varansi : ‘मोदी गंगा पुत्र, तो मैं शिखंडी’, काशी से चुनाव लड़ रहीं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी का बड़ा हमला

Varansi : ‘मोदी गंगा पुत्र, तो मैं शिखंडी’, काशी से चुनाव लड़ रहीं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी का बड़ा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अखिल भारत हिंदू महासभा की वाराणसी से घोषित उम्मीदवार एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी आज बनारस पहुंचीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अगर गंगा पुत्र हैं तो वह शिखंडी हैं। वह पीएम मोदी के सामने शिखंडी की तरह खड़ी हैं। हिमांगी ने कहा कि वह किन्नरों के हक के लिए चुनाव के मैदान में उतरी हैं। कहा, किन्नरों के हक को चुनावी मैदान में उतरीं मीडिया से बातचीत में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा किन्नरों के हक की लड़ाई है। वह चाहती हैं कि किन्नर को शिक्षा में बढ़ावा मिले। साथ ही विधानसभा से लेकर लोकसभा तक एक-एक सीट आरक्षित की जाए। ताकि वह अपनी बात संसद और विधानसभा में रख सकें। ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..  हिमांगी सखी ने ज्ञानवापी मंदिर पर...
सीतापुर में दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया, जेब में मिला सुसाइड नोट..

सीतापुर में दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया, जेब में मिला सुसाइड नोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में यूपी पुलिस के दरोगा ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। दरोगा की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, पुलिस ने उसके बारे में किसी बात का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार सीतापुर के मछरेहटा थाने में तैनात यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर के जलाल गांव के रहने वाले मनोज कुमार पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। वह वर्तमान में सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात थे। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फतेहपुर के थे मूल निवासी शुक्रवार सुबह लगभग 10.15 बजे उन्होंने थाना परिसर में मुख्य भवन के पीछे सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां दारोगा मनोज कुमार खून से लथपथ पड़े थे। पुलिसकर्मी उठाकर पास के अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला ...
Banda : मवई में घर से निकले बुजुर्ग का शव मिला, हत्या शक

Banda : मवई में घर से निकले बुजुर्ग का शव मिला, हत्या शक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के रहने वाले रणजीत सिंह (65) गुरुवार दोपहर घर से बिना बताए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के रास्ते में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के बेटे अजीत ने बताया कि उनके पिता खेती करते थे। बेटे ने जताया शराब पिलाकर हत्या का शक वह नशे के आदी थे। बेटे ने शक जताया है कि उसके पिता की शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उधर, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, परिवार के लोगों ने खबर लिखे जाने तक कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, एक अज्ञात युवक भी..   ...
लोकसभा 2024 : बसपा की चौथी लिस्ट, 9 में 3 ब्राह्मणों-तीन OBC और 2 मुस्लिम, 1 SC प्रत्याशी

लोकसभा 2024 : बसपा की चौथी लिस्ट, 9 में 3 ब्राह्मणों-तीन OBC और 2 मुस्लिम, 1 SC प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने आज शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें कुल 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। घोषित किए गए 9 नामों की 3 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 मुस्लिम तथा 1 एससी जाति वर्ग से हैं। ये हैं प्रत्याशियों के नाम सीट - प्रत्याशी गोरखपुर - जावेद सिमनानी घोसी - बालकृष्ण चौहान फैजाबाद - सच्चिदानंद पांडेय आजमगढ़ - भीम राजभर राबर्ट्सगंज - धनेश्वर गौतम एटा - मोहम्मद इरफान धौरहरा - श्याम किशोर अवस्थी बस्ती - दयाशंकर मिश्रा चंदौली - सत्येंद्र कुमार मौर्य ये भी पढ़ें : BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे..  ...
Loksabha2024 : बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने प्रत्याशी की जीत के लिए झोंकी ताकत

Loksabha2024 : बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने प्रत्याशी की जीत के लिए झोंकी ताकत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बांदा-हमीरपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। क्षेत्र में सक्रिय मंत्री ने गुरुवार को तिंदवारी, सिंधनकला, पैलानी डेरा समेत कई जगहों पर संगठनात्मक बैठकें लीं। मंत्री श्री निषाद ने बातचीत में बताया कि उन्होंने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, मंडल पाधिकारियों के साथ पन्ना प्रमुखों की भी बैठकें लीं। बांदा-हमीरपुर लोकसभा सीट साथ ही संकल्प दिलाया कि सभी अपने-अपने बूथों पर दो गुना मतों से प्रत्याशी को जीत दिलाएं। जलशक्ति मंत्री ने नुक्कड़ सभाएं भी कीं। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को मोदी और योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कि सबका साथ और सबका विकास मोदी सरकार में भी संभव है। https://samarneetinews.com/jhulelal-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-banda/ ये भी पढ़ें : लो...