Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: चुनाव आयोग

यूपी : उप चुनाव की तारीख बदली, अब 13 नहीं, 20 को मतदान

यूपी : उप चुनाव की तारीख बदली, अब 13 नहीं, 20 को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में विधानसभा उपचुनाव की तारीख चुनाव आयोग द्वारा बदल दी गई है। अब यूपी में 13 नवंबर को नहीं, बल्कि 20 नवंबर को मतदान होगा। प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कई राजनीतिक दलों ने की थी मांग बताते हैं कि राजनीतिक दलों के अनुरोध के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। तारीखों को पुनर्निधारित करते हुए 20 नवंबर को मतदान का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और केरल में मतदान की तारीखें बदली गई हैं। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम  ...
यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम

यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने 9 सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। वहीं अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर मतदान की घोषणा नहीं की गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का गजट नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर होगी। स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रहेगी। 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को रिजल्ट https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo आएगा।  बताते चलें कि अयोध्या की मिल्कीपुर, मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मुरादाबाद की कुंदरकी, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद स...
UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश

UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने आज निर्देश दिए हैं। आयोग ने ऐसे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए हैं, जो मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हों। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ प्रमुख सचिव गृह के पद पर भी थे। बिहार, झारखंड और हिमाचल में भी निर्देश बताया जाता है कि 1995 बैच के आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद सितंबर 2022 से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। साथ ही सूचना एवं गृह विभाग का भी काम देखते हैं। उधर, चुनाव आयोग ने गुजरात, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के भी ऐसे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल  ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में ...
लोकसभा चुनाव 2024 : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..

लोकसभा चुनाव 2024 : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Lok Sabha Chunav Date : 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने देश में 7 चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश में भी 7 चरणों में ही वोटिंग होगी। जिलों को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग, 4 जून को परिणाम चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजे आ जाएंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। अंतिम और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा वहीं 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। फिर 7 मई को तीसरे चरण और 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होनी है। 20 मई को मतदान का पांचवां चरण होगा। इसी तरह छठा चरण 25 मई और सातव...
आज 3 बजे लोकसभा चुनाव का ऐलान, आयोग की प्रेस कांफ्रेंस..

आज 3 बजे लोकसभा चुनाव का ऐलान, आयोग की प्रेस कांफ्रेंस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज 3 बजे हो जाएगा। चुनाव आयोग शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होना तय है। खुद चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा होगी। ये भी पढ़ें : लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में.. ये भी पढ़ें : चुनाव आयुक्त : सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने नए चुनाव आयुक्त...
यूपी में 19 IAS के तबादले, आरके सिंह बने कानपुर के डीएम, निशा बनीं अमेठी जिलाधिकारी, कई और DM..

यूपी में 19 IAS के तबादले, आरके सिंह बने कानपुर के डीएम, निशा बनीं अमेठी जिलाधिकारी, कई और DM..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। प्रदेश सरकार ने देर रात 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर, गाजियाबाद और रामपुर-अमेठी समेत 8 जिलों में नए डीएम भेजे गए हैं। हालांकि, इनमें से कई अधिकारी ऐसे हैं, जो एक ही स्थान पर 3 साल से तैनात थे। इसलिए इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और जिलों के डीएम भी बदले जा सकते हैं। अलीगढ़ के DM बनाए गए विशाख जी तबादलों के क्रम में कानपुर के डीएम को भी बदला गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाकर भेजा गया है। वहीं फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह-1 को रामपुर डीएम बनाया है। इंद्र विक्रम सिंह गाजियाबाद ...
घोसी उप चुनाव : 2024 से पहले घोसी पर सबकी नजर, 5 सितंबर को मतदान..

घोसी उप चुनाव : 2024 से पहले घोसी पर सबकी नजर, 5 सितंबर को मतदान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : UP Politics उत्तर प्रदेश में मंगलवार को होने वाले घोसी उप चुनाव पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। इस चुनाव के परिणाम दूर तक लोकसभा 2024 पर भी पर भी असर डाल सकते हैं। सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता भी इसे चुनौती मानकर चल रहे हैं। बीजेपी ने इस चुनाव कितनी गंभीरता से लिया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्जनभर मंत्री, डिप्टी सीएम और संगठन के सभी कद्दावरों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सत्ता और विपक्ष दोनों मान रहे चुनौती खुद मुख्यमंत्री भी कमान संभाले हुए हैं। वही विपक्षी पार्टी सपा ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। सपा के साथ कांग्रेस भी खड़ी है। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। कांग्रेस सपा को समर्थन दे रही है। ऐसे में पूरे देश की नजर घोसी पर आकर टिक गई है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होने जा रहा है...
भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव

भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव के बाद अब दो सीटों पर एमएलसी चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा ने विधानपरिषद की दो खाली सीटों के लिए प्रत्याशी भी मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी ने अपने दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। मानवेंद्र सिंह-पद्मसेन चौधरी के नामों पर मुहर बताते हैं कि मानवेंद्र सीएम योगी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। बुंदेलखंड-कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने कानपुर-बुंदेलखंड में कई चुनावों में शानदार जीत हासिल की हैं। पार्टी के लिए उन्होंने काफी काम किया है। वह संगठन का बड़ा नाम हैं। वहीं दूसरे प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी बहराइच के पूर्व सांसद रहे हैं। उनके पिता रूद्रसेन चौधरी जनसंघ और फिर बीजेपी के स...
यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश..

यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने आज यूपी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निकाय चुनाव 2023 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराने व्यवस्था करें। साथ ही जमानत पर चल रहे अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। ये भी पढ़ें : कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अलर्ट, कहा- बीमार और बुजुर्ग भीड़ में न जाएं  इतना ही नहीं अपराधियों की जमानत निरस्त कराने की दिशा में भी कार्रवाई करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मन...
यूपी में MLC की 5 सीटों के लिए 39 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पढ़िए पूरी खबर..

यूपी में MLC की 5 सीटों के लिए 39 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (समरनीति न्यूज) : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। स्नातक क्षेत्र की गोरखपुर-फैजाबाद, कानपुर, बरेली-मुरादाबाद, शिक्षक खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की इलाहाबाद-झांसी और कानपुर सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 75.86% वोटिंग इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुई। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 60.09% वोटिंग बलरामपुर में हुई। सबसे कम मतदान गोरखपुर जिले में 33.83% हुई। अंबेडकरनगर में 53.92% मतदान संपन्न हुआ। इन 39 जिलों में पड़े वोट राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जानकारी के अनुसार इन 5 सीटों के लिए कुल 39 जिलों में मतदान हुआ। इनमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, कौशांबी, फतेह...