Wednesday, March 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: घायल

झांसी में पूर्व पाषर्द को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड की घटना 

झांसी में पूर्व पाषर्द को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड की घटना 

Breaking News, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः जिले में एक पूर्व पार्षद को बदमाशों ने देर शाम गोली मार दी। पार्षद को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। घटना मंगलवार देर शाम जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की है। वायरलेस से भी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। उधर, पूर्व पार्षद की हालत गंभीर बताई जा रही है।    ...
चिनहट में तैनात घायल सिपाही ने दम तोड़ा

चिनहट में तैनात घायल सिपाही ने दम तोड़ा

Breaking News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से घायल सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कस्बा में तैनात सिपाही राजेश कुमार को बीती रात एक स्कार्पियों ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको घायलावस्था में इलाज को अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर, स्कार्पियों सवार मौके से भाग गए थे। पुलिस उनकी पहचान की कोशिश कर रही है।      ...
कानपुर के महाराजपुर में लूट का विरोध करने वाले युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली

कानपुर के महाराजपुर में लूट का विरोध करने वाले युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
ब्रैकिंगः  समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से लूट का प्रयास कर रहे बदमाशों का विरोध करना युवक को भारी पड़ा। बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। गोली लगने से युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना कुछ देर पहले महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुजउपुर की है और घायल युवक का नाम सूरज बताया जा रहा है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची हुई है।...
लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस पलटने से 45 यात्री घायल, मेरठ से लखनऊ जा रही थी मेरठ डिपी की बस

लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस पलटने से 45 यात्री घायल, मेरठ से लखनऊ जा रही थी मेरठ डिपी की बस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः मेरठ से लखनऊ जा रही मेरठ डिपो की रोडवेज बस लखीमपुर खीरी जिले में हादसे का शिकार हो गई। इसमें बैठे 45 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में छह को अस्पताल भेजा गया है। बाकी घायल यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बताते हैं कि हादसा जिले के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइपास लिधिआई मोड़ पर हुआ। हादसे का कारण बस के सामने अचानक बाइक सवार का आ जाना बता रहे हैं। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी। बस पलटने के बाद तुरंत ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।...
बांदा में बारातियों से भरी कैंपस पलटी, 1 की मौत कई घायल

बांदा में बारातियों से भरी कैंपस पलटी, 1 की मौत कई घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः बारातियों से भरी कैम्पर गाड़ी बबेरू-तिन्दवारी मार्ग के सहिंगा गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। उसपर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी रामखेलावन अपने चचेरे नाती की शादी में शामिल होने बबेरू कोतवाली के मुसीवा गांव गए थे। वहां से वह गांव नरी कैम्पर गाड़ी में सवार होकर बारातियों के साथ लौट रहे थे। बांदा तिंदवारी मार्ग के सहिंगा गांव के निकट कैम्पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पटरी में पलट गई। उसके नीचे दबकर पैलानी के रहने वाले अजय दिक्षित, कमलेश तता भवानी दीनधीरपाल निवासी नादादेव,  शिवदयाल निवासी पलरा तथा दुर्गा निवासी विछवाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि इलाज के दौरान रामखेलावन ने दम तोड़ दिया।  ...
प्रधानी की रंजिश में तीन पर धारदार हथियारों से हमला, दो अन्य भी घायल

प्रधानी की रंजिश में तीन पर धारदार हथियारों से हमला, दो अन्य भी घायल

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चुनावी रंजिश में दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के आते देख दबंग हमलावर मौके से फरार हो गए। मामला बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के हरवंशपुरवा गांव का है। आरोप है कि वहां के निवासी कल्लू सिंह (30) पुत्र क्षत्रपाल सिंह ने प्रधानी के चुनाव में महिला प्रधान का सहयोग नहीं किया था। इसी बात को लेकर दबंग खुन्नस मान बैठे थे। रविवार रात एक दबंग शराब के नशे में धुत होकर उनके दरवाजे पर अभद्रता कर रहा था। तभी क्षत्रपाल (60) ने विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए पुत्र कल्लू सिंह और राजेंद्र सिंह (25) को भी दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर दबंग धमकी देकर भाग निकले। आरोप है कि दबंगों ने हवाई फायरिंग भी की। सभी घायलों को सामुदायि...
बांदाः बुलेरो की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े, एक की दर्दनाक मौत व दूसरा गंभीर

बांदाः बुलेरो की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े, एक की दर्दनाक मौत व दूसरा गंभीर

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि ग्राम घुमाई निवासी राजा पुत्र शिवपूजन अपने साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कमासिन रोड, इस्लाम नगर में सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक दूर तक रगड़ती चली गई। बाइक चला रहे एक युवक राजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र कमासिन भिजवाया। वहां से उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल बांदा रिफर कर दिया गया। मौके पर युवक के परिजन भी पहुंचे। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन अपने...
एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं

एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध खनन को लेकर बालू माफियाओं के बीच सुलग रही रंजिश की चिंगारी ने बुधवार को भयानक रूप अख्तियार कर लिया। दरअसल, अवैध खनन के इस खेल में दोनों ही ओर से भाजपा के कुछ बड़े नेता शामिल हैं। यही वजह है कि दोनों ओर के बालू माफियाओं का दुस्साहस बुधवार को सिर चढ़कर बोला। बांदा की कुलावल रायपुर खदान के ठेकेदार और उसके गुर्गों व मध्यप्रदेश के बालू माफियाओं के बीच बुधवार को दिनदहाड़े  करीब डेढ़ घंटे तक 50 से 100 राउंड गोलियां चलीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बार्डर गूंज उठा। खदानों पर काम कर रहे करीब दो सौ से ज्यादा मजदूरों ने नदी में कूदकर, बालू के ढेर के पीछे छिपकर व पहाड़ों के पीछे भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोलीबारी में मध्यप्रदेश का एक व्यक्ति जांघ में गोली लगने से घायल भी हो गया। उसको इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि दोनों ...
मैनपुरी में दरोगा की रिवाल्वर से चली गोली से तीन पुलिसकर्मी समेत छह घायल 

मैनपुरी में दरोगा की रिवाल्वर से चली गोली से तीन पुलिसकर्मी समेत छह घायल 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, मैनपुरीः यूपी के मैनपुरी में एक चौकी इंचार्ज की रिवाल्वर से गोली चल जाने से तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि मैनपुरी के आगरा गेट चौकी इंचार्ज सतेंद्र पाल सिंह आज शहर कोतवाली अपनी रिवाल्वर लेकर पहुंचे थे। वहां अचानक उनकी रिवाल्वर से गोली चल गई। इससे कोतवाली के बरामदे में बैठे एक अन्य दरोगा आरके सिंह भदौरिया, सिपाही रामब्रेश यादव, श्यामवीर सिंह तथा होमगार्ड सुमन कुमारी, धीरेंद्र सिंह, अनिल किशोर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां इनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों से बातचीत करके हालचाल लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दरोगा अपनी पिस्टल की मैगजीन निकाल...
सीतापुर में बारातियों की कार पलटी 1 की मौत 5 घायल 

सीतापुर में बारातियों की कार पलटी 1 की मौत 5 घायल 

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के लहरपुर क्षेत्र में बरात में जाते समय कार पलटने से 5 लोग हुए जख्मी हो गए। जबकि 1 की मौत हो गई। बारात देवरिया पोस्ट सुपौली से परसेंडी जा रही थी। बताते हैं कि रात लगभग 9 बजे बारात में आए राहुल यादव (19) निवासी मंगू चौराहा,  रेउसा तथा सुपौली निवासी रघुवर दयाल (41) निवासी सुपौली, हेमंत सक्सेना (54), अंकित (17) तथा अभिषेक (14), देशराज (22) सवार थे। कार चालक के नशे में होने के कारण हुआ हादसा   बताया जाता है कि कार चालक देशराज ने शराब पी रखी थी और कार अनियंत्रित होकर सूरजकुंड के पास खाई में जा गिरी। सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं रघुवर दयाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर 100 नंबर वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।...