Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: गैंगरेप

उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में एक महिला से छेड़खानी वीडियो बनाकर वायरल करने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिख रही महिला को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। डरी-सहमी महिला ने आरोपियों के डर और वीडियो के भय से पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की थी। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना वाले दिन चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़ित उन्नाव के ही एक गांव की रहने वाली है। इस प्रकरण में उन्नाव के गंगाघाट (शुक्लागंज) थाने में थानाध्यक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की संख्या कुल छह बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर राजधानी लखनऊ से डीआईजी ला एंड आर्डर ने बयान दिया है कि मामले में महिला के आरोपों के आधार पर दोषियों के खिलाफ गैंगरेप क...
लखनऊः पहले दिनदहाड़े बनाया हवस का शिकार और फिर वीडियो, लेकिन लड़की की बहादुरी ने पहुंचाया दोनों को जेल

लखनऊः पहले दिनदहाड़े बनाया हवस का शिकार और फिर वीडियो, लेकिन लड़की की बहादुरी ने पहुंचाया दोनों को जेल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में फिर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को साथ ले जा रहे आरोपियों को नाबालिग के शोर मचाने पर पुलिस ने लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि इस दौरान आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि इंदिरानगर इलाके में दो युवक एक नाबालिग लड़की को काम पर ले जाने के बहाने पिकनिक स्पाट जंगल ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया। खुद के साथ हुई जबरदस्ती से बेहाल लड़की को लेकर दोनों आरोपी दुबग्गा की ओर जाने लगे। बाइक पर जबरन धमकाते हुए बैठाकर उसे धैला पुल के पास लेकर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान लड़की बाइक से कूद गई और उसने शोर मचा दिया। पास गश्त कर रहे मौजूद...
बुंदेलखंडः महिला को गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, पुलिस ने मामले को मारपीट बताया

बुंदेलखंडः महिला को गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, पुलिस ने मामले को मारपीट बताया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्जूय, बांदाः हमीरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप और बाद में उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप के बाद मारपीट ही नहीं है बल्कि लाठी-डंडों से उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट पहुंचाई है। इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस महिला आरोपों को गलत ठहरा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला से मारपीट हुई है। बाकी उसके आरोप गलत हैं लेकिन एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए महिला को मेडिकल जांच को भिजवाया है। कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने का कहना है कि शनिवार को गांव के चार दबंग लोग एक पुराने मामले में समझौता करने की बात कहकर उसके घर में आकर घुस गए। इन चारों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। विरोध ...
हैविनियत का शिकार बेटियांः बिजनौर में किशोरी के साथ गैंगरेप और उन्नाव में 9 साल की मासूम के साथ टीचर ने किया दुष्कर्म

हैविनियत का शिकार बेटियांः बिजनौर में किशोरी के साथ गैंगरेप और उन्नाव में 9 साल की मासूम के साथ टीचर ने किया दुष्कर्म

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज टीम, लखनऊः भले ही प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारें बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओं का नारा बुलंद कर रही हों। लेकिन सूबे में महिलाओं के विरुद्ध अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में जब सूूबे में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन व्यस्त थे उस दौरान दो जगहों पर बेटियों की इज्जत लूट ली गई। इनमें से एक घटना बिजली जिले में घटित हुई। जबकि दूसरी घिनौनी वारदात राजधानी लखनऊ और कानपुर के बीच उन्नाव जिले में हुई। जहां एक टीचर ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्नाव के पुरवा में घर ट्यूशन पढ़ने आई मासूम से टीचर ने किया दुष्कर्म   कानपुर और राजधानी लखनऊ के बीच में स्थित उन्नाव में एक हैवान शिक्षक द्वारा 9 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि घटना जिले के पुरवा थाना क्षेत्र की है। वहां मासूम आरोपी शिक्षक के घर ट...
अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा

अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा  समरनीति न्यूज, सीतापुरः  अभी उन्नाव में भाजपा विधायक पर गैंगरेप के आरोप और बवाल की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और भाजपा नेता पर दलित महिला से दुर्ष्कम का एक और मामला प्रकाश में आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में भी पुलिस का रवैया रिपोर्ट नहीं लिखने वाला रहा और महीनों तक पुलिस मामले को दबाए रही। पुलिस की कर्तव्यहीनता से आहत पीड़ित दलित महिला ने आखिरकार अदालत की शरण ली। बाद में अदालत के आदेश पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। सीतापुर के मिश्रिख मंडल (देहात)का अध्यक्ष का भी है गैंगरेप का आरोपी  आरोपी भाजपा नेता सीतापुर के मिश्रिख देहात मंडल का अध्यक्ष है और रुतबेदार नेता होने के कारण पुलिस उसपर कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। बत...