
छी : घरेलू मेड के गंदे काम से इंसानियत शर्मसार-अधिकारी भी हैरान, बताई वजह..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद अमानवीय और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। एक घरेलू खाना बनाने वाली सहायिका (मेड) की घिनौनी हरकत ने सभी को हैरान कर दिया है। इसे जो भी देख-सुन रहा है, वो अचंभित है। कोई सोच भी नहीं सकता कि घर में काम करने वाली एक मेड ऐसा गंदा काम भी कर सकती है। दरअसल, यह मेड अपना यूरिन मिलाकर खाना बना रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मेड को गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार, पुलिस अधिकारी सभी हैरान
इस सनसनीखेज घटना से पहले तो पूछताछ में घरेलू मेड ने अपना जुर्म नहीं कबूला। लेकिन जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटैज दिखाए तो उसने चुप्पी साध ली। बाद में सख्ती से पूछताछ में मेड ने कबूल किया कि वह खाना बनाने में पानी की जगह अपने मूत्र का इस्तेमाल कर रही थी। दरअसल, मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की सोसा...