UP : नवाब सिंह यादव और पीड़िता के DNA सैंपल का मैच हुआ, दुष्कर्म की पुष्टि
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव मामले में बड़ी खबर है। नवाब सिंह के डीएनए का किशोरी के सैंपल से मैच हो गया है। इससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि नवाब सिंह ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। एसपी अमित कुमार आनंद ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की जानकारी दी है।
12 अगस्त को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
बताते चलें कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में बीती 12 अगस्त पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह को गिरफ्तार किया था। घटना के समय पीड़ित लड़की, उसकी बुआ और आरोपी नवाब अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में मौजूद था। (पढ़ना जारी रखें..)
https://samarneetinews.com/shameful-two-accused-of-gangrape-of-bhu-girl-student-get-bail-from-alahabad-highcourt/
पुलिस ने विद्यालय के कमरे से ही तीनों की गिरफ्तारी का दावा किया...
