Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा में RDPS में बच्चों को रिजल्ट वितरण

बांदा में RDPS में बच्चों को रिजल्ट वितरण

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कई स्कूलों में बच्चों को रिजल्ट का वितरण किया गया। शहर के इंदिरा नगर में स्थित रामादेवी स्कूल में भी रिजल्ट वितरण हुआ। रिजल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए। कई बच्चों को अच्छे नंबरों और अनुशासित रहने के लिए शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि इस बार स्कूल में बच्चों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। सभी की मार्किंग काफी हाई रही। साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी बेहद अच्छी रही। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक श्रीमति कामिनी त्रिपाठी समेत समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! कौन हैं बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला  ये भी पढ़ें : Health : पूरे यूपी में कुट्टू आटे की जांच को चलेगा अभियान, कई ब्रांडों पर लगी रोक...
UPNews : भाजपा नेता के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन-काम बंद, FIR को तहरीर

UPNews : भाजपा नेता के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन-काम बंद, FIR को तहरीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ जिला अस्पताल की नर्सो ने शनिवार को काम ठप करते हुए प्रदर्शन-नारेबाजी की। दरअसल, नर्सों ने नेता पर अभद्रता और गाली-ग्लौज का आरोप लगाया है। नर्सो की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। जानकारी होने पर सीएमएस आरके गुप्ता, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी एके दुबे फोर्स के साथ पहुंचे। सीएमओ और पुलिस ने नर्सों को समझाते हुए दोबारा काम शुरू कराया। अभद्रता और गाली-ग्लौज करने का आरोप जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर झीलपुरवा निवासी प्रियंका दीक्षित जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। उनका आरोप है कि रात में स्टार्फ नर्स संजना साहू के साथ इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। रात करीब 11 बजे वह इमरजेसी वार्ड का एक ओर क...
बांदा-चित्रकूट : मंत्री रामकेश निषाद की धुआंधार नुक्कड़ सभाएं

बांदा-चित्रकूट : मंत्री रामकेश निषाद की धुआंधार नुक्कड़ सभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-चित्रकूट में जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए धुआंधार नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास को प्राथमिकता देने की अपील की। राज्यमंत्री श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड के विकास लिए प्रयासरत हैं। कहा, सीएम योगी कर रहे कानून का राज कायम प्रधानमंत्री ने चित्रकूट से ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास प्रदेश में कानून का राज कायम करना है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी के कारण ही कभी दस्यु प्रभावित रहे चित्रकूट-बांदा में गुंडे-डकैत गायब हो चुके हैं। ये भी पढ़ें : एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक यहां कानून का राज है और विकास के नए-एन अवसर मिल रहे हैं। राज्यमंत्र...
यूपी में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से 3 बच्चों और मां की मौत

यूपी में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से 3 बच्चों और मां की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। सुबह लगभग 5 बजे चाय बनाते समय घर में सिलेंडर फट गया। इससे एक मां और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवरिया के डुमरी गांव के शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। आज सुबह वह दुकान पर जाने को तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती चाय बनाने लगीं। परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत इसी बीच गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के बीच शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती (42), बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू सिलेंडर फटने से हुए धमाके से पूरा गांव गूंज गया। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह फोर्स मौके पर पहुंचीं। डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी डा. ...
अमरोहा में CMYogi बोले, एक वोट से कर्फ्यू तो दूसरे से ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा..

अमरोहा में CMYogi बोले, एक वोट से कर्फ्यू तो दूसरे से ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा पहुंचे। वहां हाइवे पर स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत होती है। एक वोट जहां कर्फ्यू लगाता है तो वहीं एक वोट ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा भी निकलवाता है। प्रबुद्ध सम्मेलन को किया संबोधित सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले देश के हालात बिल्कुल अलग थे। अब देश की तस्वीर पूरी तरह से बदल रही है। देश की अर्थव्यवस्था उभर रही है। विकास के साथ-साथ आस्था का संगम भी हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का मंदिर इसकी मिसाल बना है। इस दौरान अमरोहा प्रत्याशी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : मुख्तार अंसारी का शव भारी सुरक्षा के साथ गाजीपुर भे...
Banda : मुख्तार अंसारी का शव भारी सुरक्षा के साथ गाजीपुर भेजा गया, शाम को पोस्टमार्टम..

Banda : मुख्तार अंसारी का शव भारी सुरक्षा के साथ गाजीपुर भेजा गया, शाम को पोस्टमार्टम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में हार्ट अटैक के बाद माफिया मुख्तार अंसारी की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मुख्तार के शव को आज पोस्टमार्टम के बाद बांदा से गाजीपुर भिजवाया गया है। शव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल चल रहा है। पुलिस की दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां माफिया के शव के साथ चल रहे काफिले में हैं। मुख्तार के शव को लेकर पुलिस का काफिला आज शाम करीब साढ़े 5 बजे बांदा से गाजीपुर के लिए रवाना हुआ है। शुक्रवार शाम हो सका शव का पोस्टमार्टम बताया जाता है कि कागजी लिखा-पढ़ी के कारण मुख्तार के शव का करीब 4 बजे पोस्टमार्टम शुरू हुआ। डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि शाम लगभग 5 बजे करीब शव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया। इसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा के साथ शव गाजीपुर भिजवाया गया है। शनिवार को होगा शव का अंतिम संस्कार इस दौरान मुख्त...
Breaking : बांदा में जेई ने फांसी लगाई, पिता ने बताई यह वजह..

Breaking : बांदा में जेई ने फांसी लगाई, पिता ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिंचाई विभाग के जेई ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मृतक जेई महोबा जिले के चरखारी के रहने वाले थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक होली से पहले अपनी पत्नी को मायके छोड़ आए थे। एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर ज्वाइन किया। फिर सुसाइड कर ली। उनके पिता ने सुसाइड की वजह भी बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महोबा के चरखारी में था घर जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के जेई विक्रम वर्मा (32) पुत्र बालमुकुंद वर्मा मूलरूप से चरखारी महोबा के रहने वाले थे। वह वर्तमान में अपनी गर्भवती पत्नी प्रीति के साथ बांदा शहर के बंगालीपुरा में किराये पर रहते थे। नवाबटैंक स्थित सिंचाई विभाग के कार्यलय में कार्यरत थे और केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना में काम कर रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा हार्ट अटैक  आज ...
UP : अखिलेश-मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दीं ये प्रतिक्रियाएं..

UP : अखिलेश-मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दीं ये प्रतिक्रियाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्तार अंसारी की मौत पर राजनैतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। अखिलेश यादव और मायावती की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने X एकाउंट पर लिखा है कि 'पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि।' उधर, अखिलेश यादव ने आज अपने X एकाउंट पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला बोला है। सपा मुखिया ने लिखा है कि 'किसी के जीवन की सुरक्षा सरकार का पहला दायित्व। पूर्व सीएम ने लिखा है कि अभिरक्षाओं में मौतें-झूठे एनकाउंटर लोगों का न्यायिक प्रक्रिया से विश्वास उठा देगी।' इसी तरह बसपा मुखिया मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने अपने X एकाउंट पर लिखा है कि 'मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो आशंका...
UP : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा हार्ट अटैक

UP : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा हार्ट अटैक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा से बड़ी खबर है। सूत्रों का कहना है कि बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताते हैं कि मुख्तार अंसारी को बैरक में हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। बताते हैं कि आज गुरुवार शाम वह बैरक में बैठे-बैठे बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल अधिकारियों ने देखा को हाथ-पांव फूल गए। जेल अधिकारियों ने जिले के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। भारी फोर्स के साथ उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि इलाज के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया। गाजीपुर में भी बढ़ाई गई सुरक्षा हालांकि, शुरू में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बात को दबाए रखा। इस दौरान मेडिकल कालेज में भारी पुलिस बल त...
Breaking : बांदा में दो बाइकें टकराईं-एक युवक की मौत, दो घायल

Breaking : बांदा में दो बाइकें टकराईं-एक युवक की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। देर शाम दो बाइकों की तेज रफ्तार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव के दीपक गुप्ता (25) पुत्र कल्लू बुधवार शाम मौदहा जा रहे थे। एक घायल का चल रहा इलाज साथ में उनका चचेरा भाई पिंटू (24) के साथ मौदहा जा रहे थे। अछरौड़ मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ये भी पढ़ें : बांदा में अधिसूचना के बाद MP के बालू माफिया मल्होत्रा के ट्रकों की अवैध एंट्री तेज वहां डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक सवार गयादीन (23) निवासी बड़ोखर बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। तीसरा पिंटू मामूली रूप...