Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा में CMYogi बोले, एक वोट से कर्फ्यू तो दूसरे से ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा..

CM Yogi said in Amroha

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा पहुंचे। वहां हाइवे पर स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत होती है। एक वोट जहां कर्फ्यू लगाता है तो वहीं एक वोट ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा भी निकलवाता है।

प्रबुद्ध सम्मेलन को किया संबोधित

सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले देश के हालात बिल्कुल अलग थे। अब देश की तस्वीर पूरी तरह से बदल रही है। देश की अर्थव्यवस्था उभर रही है। विकास के साथ-साथ आस्था का संगम भी हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का मंदिर इसकी मिसाल बना है। इस दौरान अमरोहा प्रत्याशी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Banda : मुख्तार अंसारी का शव भारी सुरक्षा के साथ गाजीपुर भेजा गया, शाम को पोस्टमार्टम.. 

ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश-मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दीं ये प्रतिक्रियाएं..