बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में इस वक्त महिला अपराध को लेकर बहस छिड़ी है। ऐसे में पुलिस महकमे की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसी बीच बांदा में पुलिस महकमे से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला हेड कांस्टेबल ने दो सिपाहियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला हेड कांस्टेबल विवाहित हैं और उनका कहना है कि दोनों सिपाही बीते करीब एक साल से उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
कोतवाली में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा
बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच में तैनात एक विवाहित महिला हेड कांस्टेबल ने दो हेड कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया है। महिला का कहना है कि दोनों सिपाही बीते एक साल से उसपर गंदी फब्तियां और कमेंट्स पास कर रहे थे।
...