Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अनहोनी

UP : दोस्तों में उबला अंडा एक बार में खाने की शर्त ने ली इकलौते बेटे की जान..

UP : दोस्तों में उबला अंडा एक बार में खाने की शर्त ने ली इकलौते बेटे की जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दोस्तों के बीच लगी एक अजीबो-गरीब शर्त ने परिवार के इकलौते बेटे की जान ले ली। दरअसल, कुछ दोस्तों में एक बार में उबला अंडा खाने की शर्त लग गई। अंडा खाते ही युवक की तबियत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना पश्चिमी यूपी के हापुड़ के घौलाना कस्बे की है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी दौड़ पड़ी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अंडे के साथ उनके बेटे को जहर दिया गया है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है। दोस्तों में लगी थी शर्त, खाते ही बिगड़ी तबियत जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम कस्बा धौलाना में हंसी-मजाक में दोस्तों के बीच शर्त लग गई। धौलाना कस्बे के कुलदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि उनके 17 साल के इकलौते बेटा...
बांदा में अनहोनी : मासूम बच्ची समेत दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

बांदा में अनहोनी : मासूम बच्ची समेत दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में अलग-अलग अनहोनियों में एक छह साल की मासूम बेटी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव की है और दूसरी अतर्रा क्षेत्र के ओरहा गांव की। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरहा गांव के अनुज (21) हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। सांप के काटने पर हुई मजदूर की मौत शुक्रवार तड़के सुबह सोते समय सांप ने उन्हें काट लिया। चिल्लाता हुए वह बाहर की ओर भागे। साथी मजदूर की नींद खुली तो लेकर स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये भी पढ़ें : Banda : महिला बाइकर्स का DM दुर्गाशक्ति ने जोशीले अंदाज में किया स्वागत.. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर शहर के केवटरा मुहल्ल...
अनहोनी : दो मासूमों की दर्दनाक मौत, एक के गले में फंसी गुठली तो दूसरे की..

अनहोनी : दो मासूमों की दर्दनाक मौत, एक के गले में फंसी गुठली तो दूसरे की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिले में आज दो मासूमों की दर्दनाक मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक मासूम के गले में बेर की गुठली फंसने से उसकी जान चली गई। तो दूसरे बच्चे की हौद में डूबने से मौत हो गई। दोनों ही हादसों के बारे में जिसने भी सुना और पढ़ा दुखी नजर आया। उधर, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेर की गुठली फंसने से 9 माह के अनुज की सांसें थमीं जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के उड़की गांव में रूद्रनारायण ने बताया कि शाम को खेलते समय उनके 9 महीने के बेटे अनुज के गले में बेर की गुठली फंस गई। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में ट्रेन के आगे कूदी युवती, चीथड़े उड़े.. इसके बाद बच्चे को खांसी सी आई और फिर उसे सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई। परिवार के लोग उसे संभालते हुए अस्पताल लेकर भागे। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अ...
टल गई अनहोनी, लेकिन राख हो गई रूकमणि की गृहस्थी, खुद भी झुलसी

टल गई अनहोनी, लेकिन राख हो गई रूकमणि की गृहस्थी, खुद भी झुलसी

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी ब्लाक की परसौड़ा ग्राम पंचायत में एक दलित महिला रूकमनी के घर में आग लग गई। इससे उसकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि उसके घर में रखा उज्जवला योजना का सिलेंडर आग की चपेट में आने के बाद भी फटा नहीं और बड़ी अनहोनी होने से बच गई। वरना गांव के आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लेता। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलेंडर में आग लगने के बाद वह थोड़ा उपर को उछला था जिसे देखकर सबकी सांसें रूक गई थीं। लोगों को लगा कि सिलेंडर फटने वाला है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिलेंडर की आग बाद में बुझ गई। काफी देर बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग से पीड़िता रूकमणि बुरी तरह से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान रामकरण यादव ने बताया कि महिला को 15 दिन का राशन और 5 हजार रूपए मदद दी गई है। साथ ही सरकारी मदद दिलाने का भी प्रया...