Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: वकील

बांदा में जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, तहसीलों के अधिवक्ता भी हुए एकजुट

बांदा में जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, तहसीलों के अधिवक्ता भी हुए एकजुट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार को यहां जिला अधिवक्ता संघ की आमसभा की बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। अधिवक्ता संघ का सभागार खचाखच भरा रहा। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव श्याम सिंह ने कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर अध्यक्षता की। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता रामअवतार श्रीवास की अध्यक्षता में सभा का संचालन किया गया। आज की आमसभा की बैठक काफी गहमा-गहमी वाली रही। तबादले पर अड़े अधिवक्ता  इस दौरान शहर कोतवाल द्वारा साथी से अभद्रता के कथित मामले को लेकर सदन के अधिवक्तागण आक्रोशित नजर आए। एक स्वर से सिर्फ एक ही आवाज आमसभा के सदन में गूंजती रही कि कोतवाली प्रभारी से माफी नहीं चाहिए। बल्कि उनका तबादला चाहिए और अधिवक्ता का सम्मान चाहिए।सभागार में आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि जबतक कोतवाली प्रभारी का बांदा जिले से तबादला नहीं हो जाता त...
बांदा कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज देखेंगे वरिष्ठ अधिवक्ता, डीआईजी से मिला वकीलों का प्रतिनिधि मंडल

बांदा कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज देखेंगे वरिष्ठ अधिवक्ता, डीआईजी से मिला वकीलों का प्रतिनिधि मंडल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस द्वारा साथी से अभद्रता के कथित मामले को लेकर वकीलों की हड़ताल गुरूवार को भी जारी रही। इस दौरान वरिष्ठ और जूनियर वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी मनोज तिवारी से जाकर मिला। जहां घटना वाले दिन के वीडियो फुटैज देखने की बात हुई। बताते हैं कि इस दौरान कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह भी वहां मौजूद रहे। शुक्रवार को बार की बैठक में तय होगी रणनीति   इतना ही नहीं कोतवाली प्रभारी ने अधिवक्ताओं से कहा कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। फिर भी अगर लगता है कि कोई गलती हुई है तो वह माफी मांगने को तैयार हैं। यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता उमा शंकर पाल ने दी। श्री पाल ने बताया कि डीआईजी श्री तिवारी से बातचीत हुई है। वहां तय हुआ है कि कोतवाली के वीडियो फुटैज देखे जाएं। ये भी पढ़ेंः फिर फूंका कोतवाल का पुतला, बार महासभा की बैठक में फैसला- कोतवाल के तबादले से कम कुछ मंजूर नहीं ...
फिर फूंका कोतवाल का पुतला, बार महासभा की बैठक में फैसला- कोतवाल के तबादले से कम कुछ मंजूर नहीं

फिर फूंका कोतवाल का पुतला, बार महासभा की बैठक में फैसला- कोतवाल के तबादले से कम कुछ मंजूर नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=2HkIW6D2Ujw[/embedyt] न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली प्रभारी द्वारा साथी के साथ अभद्रता के मामले में बुधवार को भी वकीलों ने कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान बार महासभा की बैठक भी हुई। इस बैठक में तय किया गया कि कोतवाली प्रभारी के तबादले से कम कुछ मंजूर नहीं है। बैठक में बार अध्यक्ष के बाहर होने के कारण संचालन की जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामकृष्ण त्रिपाठी, रामस्वरूप सिंह तथा जागेश्वर यादव ने संभाली। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी की माफी की बात को वकीलों ने बैठक में किया खारिज   बैठक में तय किया गया कि अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत जारी रखेगा। इसके साथ ही कोतवाली प्रभारी का तबादला होने तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। ये भी पढ़ेंः बांदा में साथी से अभद्रत...
बांदा में साथी से अभद्रता पर भड़का वकीलों का गुस्सा, तबादले तक हड़ताल की चेतावनी के साथ फूंका कोतवाल का पुतला

बांदा में साथी से अभद्रता पर भड़का वकीलों का गुस्सा, तबादले तक हड़ताल की चेतावनी के साथ फूंका कोतवाल का पुतला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली प्रभारी द्वारा साथी के साथ कथित अभद्रता पर वकीलों का गुस्सा भड़क गया। कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कोतवाल आनंद सिंह का पुतला भी फूंका। इतना ही नहीं जजी मुख्य गेट पर प्रदर्शन और धरना देते हुए वकीलों ने आज पेशी पर आए बंदियों और पुलिस कर्मियों को भीतर नहीं घुसने दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन का कहना है कि अगर वकीलों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी को नहीं हटाया गया तो बार एसोसिएशन भी धरने में शामिल होकर बड़ा आंदोलन करेगी। कोतवाली में वकील प्रशांत सिंह से बदसलूकी का आरोप  बताया जाता है कि कुछ दिन पहले अधिवक्ता प्रशांत सिंह किसी काम से कोतवाली गए थे। वहां कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने किसी बात को लेकर उनके साथ बदसलूकी कर दी। इसी बात को लेकर आज अधिवक्ताओं ने यह प्रदर्शन किया। इसके बाद अध...