Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: रामलला

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज शनिवार को अयोध्या पहुंचे। सहवाग ने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी भी पहुंचे सहवाग वहां पूजन के साथ रामलला का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। सहवाग के आगमन की सूचना पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह दिखाई दिया। साथ ही सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी सतर्कता बरती। ये भी पढ़ें: अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-पत्नी के साथ किए रामलला के दर्शन  https://samarneetinews.com/indian-cricketer-viratkohli-reached-ayodhya-and-visited-ramlalla-with-his-wife/...
अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-पत्नी के साथ किए रामलला के दर्शन

अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-पत्नी के साथ किए रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या: Virat Kohli Anushka Sharma भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आज रविवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे। वहां दोनों ने रामलला और बजरंग बली के दर्शन किए। हालांकि, इस दौरान दोनों ने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी। सुरक्षा के काफी सख्त इंतजाम रहे। पुलिस बल तैनात रहा। सेल्फी को उतावले दिखे प्रशंसक वहीं दूसरी ओर प्रशंसक कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले दिखाई दिए। मगर सुरक्षा कारणों से पुलिस ने दूर ही रोक दिया। दरअसल, हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले विराट सुबह लगभग 9 बजे पत्नी अनुष्का के साथ रामनगरी पहुंचे। ट्रस्ट प्रतिनिधि ने किया स्वागत ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने दोनों का मंदिर परिसर में स्वागत किया। रामलला का विशेष प्रसाद भेंट किया। दोनों ने लगभग 5 मिनट मंदिर प्रांगण में खड़े होकर रामजन्मभूमि परिसर को निहारा। दोनों कड़ी ...
बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्याधाम में रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बांदा में धूमधाम से मनाई गई। शहर में गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकली। इसमें सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए। शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज सा उठा। रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने राम लक्ष्मण और मां सीता की आरती उतारी। शहर के किरन कालेज चौराहा, संघ भवन से शुरू हुई रथयात्रा सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। महेश्वरी देवी मंदिर में भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक.. https://samarneetinews.com/cmyogi-took-bath-in-ganga-with-cabinet-took-dipoffaith/  ...
अयोध्या : राज्यपाल आरिफ मोहम्मत ने रामलला के दर्शन कर टेका मत्था

अयोध्या : राज्यपाल आरिफ मोहम्मत ने रामलला के दर्शन कर टेका मत्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : अयोध्याम धाम में प्रभु राम का दिव्य स्वरूप सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अब केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन करते हुए मत्था टेका। फिर श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने केरल के राज्यपाल को श्रीरामचरित मानस भेंट की। अयोध्याधाम के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरिफ मोहम्मद ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उन्हें सिर्फ खुशी ही नहीं, बल्कि गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि हर एक हिंदुस्तानी राम मंदिर के निर्माण से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उधर, केरल के राज्यपाल के अयोध्यान आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त रही। ये भी पढ़ें : अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, क...
अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान राम के दर्शन किए। वह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से अयोध्या पहुंचीं। राष्ट्रपति ने रामनगरी में 4 घंटे बिताए। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमति मुर्मू धार्मिक अनुष्ठानों में ही लीन रहीं। रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में किया पूजन रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। सरयू तट पर मां सरयू का पूजन किया। सभी विधि-विधान पूरे किए। हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला की आरती की। सरयू तट पर सबसे पहले मां सरयू का दूध व पंचामृत से अभिषेक किया। राज्यपाल आनंदीबेन ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत इसके बाद चुनरी भेंट की। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र और महंत दिनेंद्र दास ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति को रामनामी वस्त्र, मंदिर का मॉडल और रामलला का प्रसाद ...
अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी

अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का पहला जन्मोत्सव अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय रूप से मनाया गया। रत्न जड़ित पीतांबरी यानी पीला वस्त्र व सोने का मुकुट धारण कर श्री रामलला ने भक्तों को आज दर्शन दिए। आज उस समय अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत संगम नजर आया, जब सूर्य की किरणों ने 5 मिनट प्रभु श्री राम का अपनी किरणों से तिलक किया। करोड़ों लोग बने पावन अवसर के साक्षी इस कार्यक्रम का प्रसारण न्यूज चैनलों के माध्यम हुआ। घरों पर बैठे करोड़ों लोग इस पल के साक्षी बने। दरअसल, रामनवमी के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ लोग इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लालायित नजर आए। ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..  मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने मंदिर के कपाट खोले तो घंटा घड़ियाल बजने बजने लगे। श्रद्धालुओं ने भजन-गायन शु...
रामनगरी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पति-बेटे संग किए प्रभु राम के दर्शन

रामनगरी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पति-बेटे संग किए प्रभु राम के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बाॅलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अपने पति निक व बेटी के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। पूरी तरह से भारतीय लुक में नजर आईं प्रियंका ने परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन किए। वह करीब 30 मिनट राम लला के दरबार में दर्शन-पूजन करती रहीं। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका अभिनंदन हुआ। बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा पहली बार अयोध्या पहुंचीं। इसके पहले जब वह एयरपोर्ट पहुंचीं तो वहां जय श्रीराम के खूब नारे लगे। बताते चलें कि इससे पहले अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे पहुंचे थे। ये भी पढ़ें : आ गए हमारे राम..मंदिर में विराजे रामलला, पीएम मोदी ने दंडवत किया प्रणाम, देखें फोटोज..  ...
UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घोषणा होगी जल्द, विधान परिषद के रास्ते सदन में..

UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घोषणा होगी जल्द, विधान परिषद के रास्ते सदन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा छोड़कर भाजपा में आए दारा सिंह चौहान विधान परिषद के सुरक्षित रास्ते सदन में पहुंचे हैं। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव हार गए थे। अब उनका कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। बजट सत्र शुरू होने से पहले या कुछ दिन बाद उनके मंत्री बनाए जाने की घोषणा हो सकती है। बताते चलें कि 2 फरवरी से राज्य का बजट सत्र शुरू होने वाला है। सुरक्षित रास्ते से सदन में पहुंचे दारा सिंह बताते चलें कि घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के बाद दारा सिंह का मंत्री बनना तय था। फिर उप चुनाव में उनकी हार के बाद इसकी संभावना कम हो गई। बता दें कि दारा को अमित शाह का नजदीकी माना जाता है। वह नोनिया समाज से हैं जो पूर्वांचल में काफी प्रभाव रखता है। https://samarneetinews.com/rammandir-pranpratisthauma-bharti-sadhvi-ritambhara-cried-bitterly/ भाजपा में उन्हें काफी जोरशोर से शामिल किया ...
आ गए हमारे राम..मंदिर में विराजे रामलला, पीएम मोदी ने दंडवत किया प्रणाम, देखें फोटोज..

आ गए हमारे राम..मंदिर में विराजे रामलला, पीएम मोदी ने दंडवत किया प्रणाम, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु राम अयोध्या पहुंच गए हैं। राम मंदिर में श्री राम विराजे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की अचल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। प्रभु राम को पीएम मोदी ने दंडवत प्रणाम किया है। कार्यक्रम को लेकर देश ही नहीं दुनियाभर के सनातनियों की नजरें अयोध्या पर रहीं। हर ओर जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। पूरी अयोध्या राममय नजर आई। लोग टेलीविजन पर नजरें गढ़ाए अयोध्या के राम मंदिर को निहारते रहे। देश के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा देश के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में सं...
अयोध्या राम मंदिर : आम लोगों को कब होंगे दर्शन, पढ़िए खबर..

अयोध्या राम मंदिर : आम लोगों को कब होंगे दर्शन, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : आज ऐतिहासिक भव्य आयोजन में रामनगरी अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में देश-विदेश की बड़ी हस्तियों के साथ मौजूद रहे। 500 से ज्यादा वर्षों की प्रतिक्षा आज समाप्त हो गई। आचार्य सतेंद्र दास ने कही यह बात अब बड़ा सवाल लोगों के मन में यह है कि आम लोग कब से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे। लोगों के इसी सवाल का जबाव आचार्य संतेंद्र दास ने दिया। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि 23 जनवरी से आम जनता के लिए मंदिर खुल जाएंगे। आपको बता दें कि आचार्य संतेंद्र दास राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी हैं। भगवान राम जब टेंट में थे, तभी से वह प्रभु की पूजा कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : AyodhyaRamMandir : उमा भारती-साध्वी ऋतंभरा फफक-कर रोईं, प्राण प्रतिष्ठा के भावुक क्षण..  ये भी पढ़ें : आ गए ह...