Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौसम विभाग

यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..

यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश इस समय पूरी तरह भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन-रात तक का तापमान बढ़ा हुआ है। भीषण लू और प्रचंड गर्मी लोगों को झुलसा रही हैं। सुबह 9 बजे से ही धूप के थपेड़े लोगों को सताने लगते हैं। आज बुधवार को दिन के साथ रात भी रोज की अपेक्षा काफी गर्म रही। वहीं मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों के लिए येलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बुद्धवार को कानपुर देहात रहा सबसे गर्म मौसम विभाग की माने तो फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। अगले 3 से 4 दिन लोगों को गर्मी से ऐसे ही जूझना पड़ेगा। प्रदेश में बुधवार को कानपुर देहात सबसे गर्म जिला रहा। वहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। https://samarneetinews.com/big-sex-racket-busted-in-lucknow-20-girls-and-15-youth-arrested-body-trade-racket...
यूपी : मौसम ने करवट बदली, बारिश ने दी गर्मी से राहत, मगर..

यूपी : मौसम ने करवट बदली, बारिश ने दी गर्मी से राहत, मगर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : तपती गर्मी में राजधानी लखनऊ से थोड़ी राहत देने वाली खबर है। आज सुबह चली तेज आंधी से ठंड से राहत मिली तो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में पेड़ गिर गए। कहीं-कहीं गाड़ियों पर भी पेड़ गिरने के मामले सामने आए हैं। दरअसल, गुरुवार सुबह अचानक से राजधानी में मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग ने जताई थी संभावना लखनऊ व आसपास के जिलों में बारिश होने के साथ तेज हवाएं और आंधी चली। इससे कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में बारिश और आंधी की चेतावनी पहले ही जारी की थी। लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को राजधानी में मौसम साफ रहेगा। ये भी पढ़ें : UP : डाॅक्टर के घर में घुसा चोर, AC की ठंडी हवा में सोया और फिर जब खुली तो..जेल  ...
हाय गर्मी : यूपी में दोपहर 1 से 4 बजे तक खुले में काम पर रोक, सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर..

हाय गर्मी : यूपी में दोपहर 1 से 4 बजे तक खुले में काम पर रोक, सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भीषण गर्मी से पूरे प्रदेश का हाल बेहाल है। तपन और गरम हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। एसी-कूल फेल हो रहे हैं। गर्मी इतनी ज्यादा है कि रात का तापमान भी जबरदस्त ढंग से बढ़ा हुआ है। झांसी, बांदा और प्रयागराज में 49 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच चुका है। शासन ने दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक खुले में काम पर रोक लगा दी है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वार्ड में कूलिंग की व्यवस्थाएं करने और लू संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा गया है। ये भी पढ़ें : UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..  दरअसल, मौसम विभाग ने यूपी में अगले सप्ताहभर लू का प्रभाव अधिक होने की चेतावनी दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी चिकित्साधिक...
पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पढ़िए कब मिलेगी राहत..

पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पढ़िए कब मिलेगी राहत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रचंड गर्मी से पूरा उत्तर प्रदेश तिलमिला रहा है। प्रदेश के सभी जिले लू की चपेट में हैं। ऐसे में इन दिनों 26 मई से 2 जून तक नौतपा लगने के कारण गर्मी ने और प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पारा लगातार नए रिकार्ड बना रहा है। जानकार बताते हैं कि सोमवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से ही तापमान 43 पार कर गया है। मौसम विभाग का इन जिलों के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इस गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड हो सकता है। रविवार को बुंदेलखंड का झांसी 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी का सबसे गरम क्षेत्र रहा। रविवार को झांसी रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म आगरा में पारा 46.8 और कानपुर में 46.2 डिग्री रहा। हालांकि, मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार या ...
सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्ट किया जारी, ऐसे करें बचाव..

सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्ट किया जारी, ऐसे करें बचाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : Heat Wave Alert बांदा में अगले 24 से 48 घंटे के बीच उष्ण लहर से तीव्र उष्ण लहर यानी लू (Heat Wave ) चलने का अलर्ट जारी हुआ है। यह अलर्ट लखनऊ के मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बांदा जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। वहीं बांदा के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लू और भीषण गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। यह करें और यह न करें.. हीट वेव/लू संबंधित चेतावनियों पर बराबर ध्यान दें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। प्यास न भी लगी हो, तो भी पानी पीते रहें। हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले सूती कपड़े पहनें। घर से बाहर निकलते समय घूप का चश्मा, छाता, टोपी लगाकर ही निकलें। खुले में काम कर रहे हैं तो सिर, चेहरा, हाथों को ढककर रखें। लू लगने या गर्मी से तबियत खराब होने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। ओआरएस या घर में बने पेय पदार्थ जैसे- ...
मौसम ने ली करवट : बांदा-हमीरपुर और उरई-जालौन समेत कई शहरों में बारिश-ओले, किसानों पर आफत..

मौसम ने ली करवट : बांदा-हमीरपुर और उरई-जालौन समेत कई शहरों में बारिश-ओले, किसानों पर आफत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर और जालौन में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। दरअसल, उरई समेत कई क्षेत्रों में मंगलवार शाम लगभग 4 बजे तेज आंधी के साथ अचानक बारिश शुरू हुई। फिर करीब 20 मिनट ओलावृष्टि और तेज बारिश हुई। बेमौसम बरसात किसानों के लिए बड़ी आफत है। इन इलाकों में हुई बारिश कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आगे मौसम ठीक रहता है तो किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है। सबसे ज्यादा मटर की खेती प्रभावित होगी। जानकारी के अनुसार बांदा की पैलानी तहसील क्षेत्र के कुकुवा खास, नरी, पैलानी, पैलानी डेरा, नांदादेव, पड़ोहरा आदि गांवों में देर शाम तेज बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। पैलानी कस्बे के सोनू चंदेल, अजय पटेल और कल्लू निषाद का कहना है कि तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने से कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। ये भी पढ़ें : आज से...
आज से UP में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी..

आज से UP में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तेज धूप ने फिलहाल लोगों को ठंड से राहत दी है। लेकिन सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी समेत कई जिलों में मौसम बदलेगा। बदलों के साथ तेज हवाएं और बूंदाबांदी की भी संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों तक बदला रहेगा मौसम अगले दो से 3 दिन के बीच तेज हवा, गरज और चमक के साथ मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। ये भी पढ़ें : UP : महिला इमराना ने टाइम बम का दिया था आर्डर, अब पुलिस कर रही पूछताछ कहा कि 22 फरवरी तक मौसम ऐसे ही बदला रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी...
Weather : पूरे यूपी में छाए बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले भी..

Weather : पूरे यूपी में छाए बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश की खबरें भी आ रही हैं। मंगलवार को भी प्रदेश में जगह-जगह बारिश हुई। बादल छाए रहे और तेज हवाओं के बीच ओले भी गिरे। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रयागराज और चित्रकूट-बांदा में ओलावृष्टि दर्ज हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही ओले गिरने के साथ वज्रपात भी हो सकता है। ये भी पढ़ें : IPS Transfers : दो ADG जोन समेत 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने एडीजी वाराणसी आंचलिक मौसम विज्ञान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि प्रयागराज में 28 मिमी., भदोही में 15, गौतमबुद्धनगर...
UP Weather : अभी और सताएगी गलन-ठिठुरन, इन 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट..

UP Weather : अभी और सताएगी गलन-ठिठुरन, इन 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में अभी ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा गलन और ठिठुरन की चपेट में ऐसे ही रहेगा। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में ठंड और गलन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 18 के लिए रेड अलर्ट, 21 को ऑरेंज यानी बात साफ है कि अभी यूपी के लोगों को कोहरे और गलन से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि प्रदेश का 70 % हिस्सा भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर ठंड का प्रभाव ऐसा ही रहा तो गलन-ठिठुरन और बढ़ेगी। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी प्रदेश के जिन जिलों के लिए ठंड और कोहरे का रेड ...
UP : रिकार्ड तोड़ ठंड, लखनऊ-अयोध्या-कानपुर-सीतापुर और अमरोहा समेत इन जिलों के लिए अलर्ट..

UP : रिकार्ड तोड़ ठंड, लखनऊ-अयोध्या-कानपुर-सीतापुर और अमरोहा समेत इन जिलों के लिए अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश ठंड से कांप रहा है। पूरे प्रदेश में इस समय रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। गलन इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि इससे बचाव के सभी उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। यूपी में न्यूनतम तापमान रिकार्ड बना रहा है। शनिवार को यूपी के चुर्क और बलिया बुरी तरह से शीत लहर की चपेट में रहे। वहीं कानपुर और लखीमपुर खीरी में दिन का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों इलाके प्रदेश के सबसे ठंडे दिन रिकार्ड दर्ज किए गए। हालांकि, राजधानी लखनऊ में भी पारा 11.8 डिग्री दर्ज हुआ। चुर्क और बलिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकार्ड चुर्क में न्यूनतम तापमान में प्रदेश में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बलिया जिले में पारा 5 डिग्री सेल्सियस रहा। इन हालात के बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर लखनऊ और अयोध्या समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। https://samarnee...