Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में 10वीं की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

बांदा में 10वीं की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक 10वीं की छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि मृतक छात्रा राजकीय बालिका इंटर कालेज में 10 कक्षा में पढ़ती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों में मचा कोहराम बताया जाता है कि कमासिन कस्बे के राजापुर रोड निवासी सत्यवीर यादव की बेटी सपना (16) का शव शाम को करीब 7 बजे अपने घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने शव लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई। रो-रोकर परिवार के लोगों का बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। थाने के एसआई राजेंद्र द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्राओं ने संभाली कोतवाली की कमान...
बांदा में बाइकों की टक्कर, 1 की मौत और महिला समेत 3 घायल

बांदा में बाइकों की टक्कर, 1 की मौत और महिला समेत 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। तीनों घायल अस्पताल में भर्ती बताया जाता है कि कमासिन के कठार गांव के रहने वाले फूल सिंह (40) और मेड़ेलाल (50) अपनी पत्नी शिवकुमारी (45) के साथ गांव से बाइक से कुमेढ़ा गांव जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में घिनौनी वारदात, चाचा ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म वहीं दूसरी बाइक से ग्राम बेर्राव निवासी अशोक (17) पुत्र महाबली बाइक से कमासिन की ओर जा रहा था। रास्ते में पन्ना रोड पर कुम्हेढ़ा लिंक मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे में फूल सिंह की घटनास्थल पर...
Update : बांदा के अजेय कालिंजर दुर्ग के जंगल में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी सुलग रही चिंगारी

Update : बांदा के अजेय कालिंजर दुर्ग के जंगल में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी सुलग रही चिंगारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के ऐतिहासिक अजेय कालिंजर दुर्ग के जंगल में शुक्रवार सुबह भीषण रूप से आग लग गई। तेज हवा ने आग में घी का काम किया। आग तेजी से फैली और बेकाबू हो गई। सूचना पर बांदा, अतर्रा और कर्वी से फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाया। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। फिर भी माना जा रहा है कि आग अब आगे नहीं फैलेगी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया गया, लेकिन पूरी तरह से नहीं। सुबह करीब 7 बजे लगी आग की चिंगारी रात साढ़े 7 बजे तक चिंगारी बनकर सुलगती देखी गई। गाड़ियां वापस लौट चुकी हैं। माना जा रहा है कि आग धीरे-धीरे शांत हो जाएगी। बताया जाता है कि किले के सुरक्षा गार्डों ने सुबह करीब 7 बजे जंगल से आग की लपटें उठती देंखी। उन्होंने पुरातत्व विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताते हैं कि दुर्ग के ऊपर 7वें फाटक के पास लगी आ...
बांदा में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर उठाईं मांगें

बांदा में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर उठाईं मांगें

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन से व्यापारियों में रोष है। कन्फरडेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले व्यापारियों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर संशोधन से व्यापारियों को हो रही परेशानी बताई। व्यापारियों ने संकट के दौर में व्यापारियों की परेशानी का संज्ञान लेने और जीएसटी को सरल बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ये रहे मौजूद इस मौके पर कैट जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू के नेतृत्व में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार राज, मनोज जैन, अरविंद बड़ौनिया, संतोष ओमर, गौरव अग्रवाल, नईम नेता, अमित गुप्ता मनीष, वीरेंद्र गोयल, अभिषेक, रामकिशोर शिवहरे, पन्नालाल धुरिया, अमित गुप्ता, वीरेंद्र निषाद, राजू त्रिपाठी, राकेश रैकवार आदि शामिल रहे। ये भी पढ़ें : Update : बांदा क...
Breaking News Banda : बांदा के अतरहट में कानपुर जा रहे दंपती हादसे का शिकार, महिला की मौत

Breaking News Banda : बांदा के अतरहट में कानपुर जा रहे दंपती हादसे का शिकार, महिला की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दंपती हादसे का शिकार हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं वहीं बाइक सवार उनके पति भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रक चालक की पहचान करके उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। बाइक से दोनों जा रहे थे कानपुर बताया जाता है कि खप्टिहाकला के रहने वाले अशोक कुमार अपनी पत्नी रानी देवी के साथ अतरहट से कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अतरहट गांव में हादसे का शिकार हो गए। ये भी पढ़ें : पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 3 बच्चों की मौत, 12 घायल  वहां एक ट्रक ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बाइक पर बैठी रानी देवी ...
बांदा डीएम का तगड़ा एक्शन, गबन करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR

बांदा डीएम का तगड़ा एक्शन, गबन करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं को लेकर बेहद गंभीर रहने वाले बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह खुद स्थिति की मानिटरिंग कर रहे हैं। गड़बड़ी करने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन भी ले रहे हैं। आज गुरुवार को जिलाधिकारी ने गबन के मामले में एक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि वर्ष 2020-21 में केंद्रीय बीज भंडार बड़ोखर खुर्द में तैनात प्रभारी मुन्नीलाल वर्मा के खिलाफ कोतवाली नगर में धारा 406 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, इस बीज भंडार प्रभारी पर गबन का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। बीज बिक्री की पूरी रकम नहीं की जमा बताते हैं कि बीज भंडार प्रभारी ने रबी वर्ष 2020-21 में कृषकों को बीज विक्रय किया। लेकिन बीज बिक्री से प्राप्त ध...
बांदा के जसपुरा में 6 दिन से लापता विवाहिता का नदी में मिला शव, हत्या का आरोप

बांदा के जसपुरा में 6 दिन से लापता विवाहिता का नदी में मिला शव, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जसपुरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते 6 दिनों से घर से लापता महिला का शव केन नदी में उतराता मिला है। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने कराई थी गुमशुदगी की FIR बताया जाता है कि जसपुरा क्षेत्र में केन नदी के पथरैल घाट के पास एक महिला का शव उतराता दिखाई दिया। मृतक महिला की पहचान मथुरापुरी के मजरा नादादेव निवासी लालजी की पत्नी जयदेवी के रूप में हुई। ये भी पढ़ें : बांदा : बेटे संग स्कूटी से कानपुर जा रहीं शिक्षिका समेत हादसे में 5 घायल उधर, जसपुरा के बिलोड़ा डेरा के रहने वाले रमेश नि...
बांदा के कुसरेजाधाम में हेल्थ कैंप और भंडारा, भक्त उमड़े

बांदा के कुसरेजाधाम में हेल्थ कैंप और भंडारा, भक्त उमड़े

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कुसरेजाधाम में आज 30वां मारुति महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। इस मौके पर विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें मेदांता हास्पिटल लखनऊ, अमृत हास्पिटल रिसर्च एंड मेडी सेंटर लखनऊ तथा बांदा के कुशल डाक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। साथ ही उनको दवाएं भी दीं। डाक्टर विवेकानंद सिंह, योगेश सिंह, मानवेंद्र कुमार, बांदा के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर कंचन सिंह मौजूद रहीं। बताते हैं कि यह कार्यक्रम वरिष्ठ आईपीएस राजा बाबू सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जयराम सिंह बछेउरा ने पूरी व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में स्वामी परमेश्वर दास महाराज कुरसेजा धाम, दीपक सिंह गौर, बच्चन सिंह, शांति भूषण सिंह, राकेश सिंह, रामप्रकाश गौर सैमरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda Big Breaking : बांदा में पूर्व विधायक के साले के घर डकैती, बदमाशों ने प...
Banda Big Breaking : बांदा में पूर्व विधायक के साले के घर डकैती, बदमाशों ने परिजनों को बेरहमी से पीटकर लाखों की नगदी-जेवर लूटे

Banda Big Breaking : बांदा में पूर्व विधायक के साले के घर डकैती, बदमाशों ने परिजनों को बेरहमी से पीटकर लाखों की नगदी-जेवर लूटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डकैती की एक बड़ी वारदात से बांदा जिला हिल गया है। जिले के एक पूर्व विधायक के साले एवं पूर्व बीडीसी सदस्य के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों की नगदी-जेवर लूटे लिए। परिजनों को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश सीढ़ी लगाकर घर में घुसे, इसके बाद परिवार के लोगों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। फिर घर में रखी लाखों की नगदी, जेवर और कीमती कपड़े लूट ले गए। बदमाश घर में करीब साढ़े 3 घंटे तक लूटपाट करते रहे। इसके बाद सारा सामान बटोरकर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने किसी तरह पुलिस को फोन पर सूचना दी। मर्का थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात कमासिन और मर्का थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान मौके पर हैं और घटना के बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं। पुलिस टीमें गठित करके बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास क...
बांदा जीआईसी में बच्चों को स्कूल बैग वितरण हुआ

बांदा जीआईसी में बच्चों को स्कूल बैग वितरण हुआ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय इंटर कालेज में बच्चों को स्कूल बैग वितरण किया गया। इस दौरान कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों को बैग वितरण की बात बताई गई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रजराज सिंह यादव और अध्यापक अशोक कुमार साहू मौजूद रहे। अध्यापक साहू ने बताया है कि तीनों क्लास के बच्चों को बैग बांटे गए हैं। बैग पाकर के चेहरे खिल उठे। वहीं प्रधानाध्यापक ने कहा कि अभी और बच्चों को बैग बांटे जाएंगे। कहा कि बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा : अरविंद सिंह बने मंडल अध्यक्ष, उमाकांत कुशवाह महामंत्री...