Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बाइकों की टक्कर, 1 की मौत और महिला समेत 3 घायल

Breaking News : Bike rider dies in car collision in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

तीनों घायल अस्पताल में भर्ती

बताया जाता है कि कमासिन के कठार गांव के रहने वाले फूल सिंह (40) और मेड़ेलाल (50) अपनी पत्नी शिवकुमारी (45) के साथ गांव से बाइक से कुमेढ़ा गांव जा रहे थे।

ये भी पढ़ें : बांदा में घिनौनी वारदात, चाचा ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

वहीं दूसरी बाइक से ग्राम बेर्राव निवासी अशोक (17) पुत्र महाबली बाइक से कमासिन की ओर जा रहा था। रास्ते में पन्ना रोड पर कुम्हेढ़ा लिंक मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे में फूल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मेड़ेलाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी बाइक सवार अशोक भी गंभीर रूप से घायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : बांदा डीएम का तगड़ा एक्शन, गबन करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR