Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा के शंकरनगर में युवक ने फांसी लगाई, तलाक का..

बांदा के शंकरनगर में युवक ने फांसी लगाई, तलाक का..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के शंकरनगर में एक युवक ने अपने मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पूर्व में एंबुलेंस चलाया करता था। घर में बहू ने उसका शव लटकता देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोग किसी तरह शव को उतारकर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि युवक का अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा था। पूर्व में एंबुलेंस चालक था मृतक बताते हैं कि शंकरनगर में रहने वाले सुनील मिश्र उर्फ ननकू (32) पुत्र रामआसरे पहले एंबुलेंस चलाते थे। बाद में नौकरी छूट गई थी। बीती रात उन्होंने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई अनिल ने बताया है कि भाई की शादी अलीगंज मुहल्ले में हुई थी। पत्नी से उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है। घटना से परिवार के लोग बेहद दुखी हैं। उन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। https://samarneetinews.com/actor-shiva-at-samarniti...
बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक कट्टरपंथियों का पुतला

बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक कट्टरपंथियों का पुतला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बजरंग दल बांदा के जिला संयोजक अंकित पांडे के नेतृत्व में इस्लामिक कट्टरवादी राष्ट्रविरोधी ताकतों का पुतला फूंका गया। साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध किया गया। इसकी निंदा की गई। शहर के अशोकलाट तिराहे पर आज पुतला दहन हुआ। हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या के संबंध में समस्त बजरंग दल कार्यकताओं ने जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर मुख्य रूप से बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित पांडे, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, आरके तिवारी, अनुरुद्ध त्रिवेदी, जेपी निगम आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Accident : बांदा में बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार की टक्कर से हादसा  ये भी पढ़ें : Banda : ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंदा, क...
Accident : बांदा में बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार की टक्कर से हादसा

Accident : बांदा में बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार की टक्कर से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कर्वी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान काफी देर से हो सकी। जानकारी के अनुसार बांदा चित्रकूट हाइवे पर बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। मरने वालों में एक बांदा तो दूसरा चित्रकूट का सूचना मिलने पर बदौसा थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने दोनों को अस्पताल पहुंचवाया। मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम (22) पुत्र संतोष निवासी रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप (चित्रकूट) तथा विजयपाल (23) पुत्र लाला निवासी मुंशीकापुरवा सिमरिया थाना अतर्रा (बांदा) के रूप में हुई है। उनके पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। ये भी पढ़ें : अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार ये ...
Banda : ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंदा, किसान-बेल दोनों की दर्दनाक ढंग से मौत

Banda : ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंदा, किसान-बेल दोनों की दर्दनाक ढंग से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कालिंजर थाना क्षेत्र में बैलगाड़ी को रौंद दिया। बैलगाड़ी पर सवार किसान और उसे चला रहे बेल की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हालांकि, बाद में भागते समय ट्रक कालिंजर थाना क्षेत्र के सौंता गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव के रहने वाले सहदेव (58) आज सुबह बैलगाड़ी लेकर खेत से पुआल लेने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दरगाहीपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। बाद में आगे जाकर ट्रक भी पलट गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे विनोद का कहना है कि सहदेव किसानी करते थे। वही पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों...
बांदा में बीएड छात्रा ने लगाई फांसी, एग्जाम देकर लौटी थी घर

बांदा में बीएड छात्रा ने लगाई फांसी, एग्जाम देकर लौटी थी घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीएड का एग्जाम देकर घर लौटी छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा का शव परिवार के लोगों ने घर में पंखे के हुक से लटकता हुआ देखा तो घर वालों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको आशंका है कि एग्जाम में पेपर खराब होने की वजह से छात्रा ने ऐसा कदम उठाया है। परिवार की इकलौती संतान थी अंजना जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव की रहने वाली अंजना देवी (26) पुत्री चंद्रकेश ने घर में फांसी लगा ली। मृतका के ताऊ शंभू प्रसाद ने बताया कि अंजना एमए करने के बाद बीएड कर रही थीं। बीएड के एग्जाम दे रही थीं। सोमवार को परीक्षा देने के बाद घर पहुंची और उदास सी बैठी रहीं। फिर चाय पीकर अपने कमरे में चली गईं। बाद में उनका शव लटकता मिला। मृ...
बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में केन नदी किनारे एक विचित्र भेड़िए जैसे जानवर ने किसान पर हमला कर दिया। हिम्मत से काम लेते हुए किसान करीब 30 मिनट तक इस जानवर से लड़ता रहा। वह भिड़ा रहा। आखिरकार शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जंगली जानवर को मार डाला। तब किसान की जान बची। जानवर के पंजे लगने से घायल युवा किसान को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण न पहुंचते तो जा सकती थी किसान की जान घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां कस्बा के छनिहा डेरा से जुड़ी है। बताते हैं कि वहां रहने वाला किसान दयाराम (35) सोमवार को कचरा बस्ती में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में केन नदी के पास जंगली जानवर (करैच) ने दयाराम पर अचानक अटैक कर दिया। दयाराम मदद को शोर मचाते हुए जानवर से भिड़ गया। बताते ...
Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ठंड से बचने के लिए घर के बाहर आग ताप रहीं मां-बेटियों को बेकाबू बाइक ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को आनन-फानन जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कर्वी के शंकरबाजार के रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भरतकूप के भागवतपुर में रहते हैं। परिवार में मचा कोहराम वहां उन्होंने दुकान कर रखी है। रविवार शाम उसकी पत्नी सावित्री (32) अपनी दो बेटियों संध्या (16) और शालिनी (6) के साथ घर के बाहर बैठकर आग ताप रही थीं। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोना काल में 15% फीस माफ इसी दौरान फतेहगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने आकर तीनों को टक्कर मार दी। त...
SP बांदा अभिनंदन ने कहा, महिला से दरिंदगी नहीं हुई, छेड़छाड़ का था मामला

SP बांदा अभिनंदन ने कहा, महिला से दरिंदगी नहीं हुई, छेड़छाड़ का था मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा एसपी अभिनंदन ने महिला से हुई दरिंदगी और उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के मामले में स्थिति स्पष्ट की है। एसपी ने कहा है कि जांच में गैंगरेप या दरिंदगी के सबूत नहीं मिले हैं। दरअसल, महिला ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के आरोप लगाए थे। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए ट्वीटर पर बयान जारी किया है। SP ने ट्वीटर पर कही ये बातें एसपी अभिनंदन ने कहा है कि महिला के आरोप निराधार निकले हैं। उसके साथ न गैंगरेप या प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने जैसे कोई साक्ष्य जांच में नहीं मिले हैं। पुलिस की माने तो महिला के आरोप गलत और निराधार हैं। बात सिर्फ महिला से छेड़छाड़ की निकली है। पुलिस की ओर से दो आरोपियों को छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेजा गया है।  पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करे...
Banda : ड्राईवर की झपकी से पलटी बोलेरो, महिलाओं समेत 5 घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Banda : ड्राईवर की झपकी से पलटी बोलेरो, महिलाओं समेत 5 घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-कालिंजर मार्ग पर सौता के पास तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। इससे बोलेरो सवार महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल लाया गया है। हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बचे हैं। कानपुर के विधूना थाना के खंडेश्वर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग बोलेरो से रीवा के चुरहट एक तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे। बांदा-कालिंजर रोड पर हुआ हादसा बताते हैं कि रास्ते में चालक को मोड़ पर झपकी आ गई। इससे बोलेरो पलट गई। बोलेरो सवार गगन सिंह की गोलिनी सिंह (28), प्रीति पत्नी दुर्गेश, सोनी पत्नी बृजेंद्र, विटोल सिंह पत्नी चंद्रपाल और चालक बलराम सिंह घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी ले जाया गया। हादसे में 7 साल की परी और 10 साल का शिवांशु बाल-बाल बचे हैं। गोलिनी, प्रीति और सोनी को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है। डाक्टरों का कहना है कि...
Banda : पुलिया से टकराई कार, कानपुर के 5 लोग समेत कई घायल

Banda : पुलिया से टकराई कार, कानपुर के 5 लोग समेत कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के पटकापुर के रहने वाले अमन (25) पुत्र श्रीचंद्र, छोटा अमन (20) पुत्र रविंद्र गुप्ता, विराज (19) पुत्र गोपाल निवासी नवाबगंज कानपुर, मौसम (19) पुत्र संतोष कटेरिया सीटीआई महादेवनगर, कानपुर आज अपनी कार से मध्य प्रदेश के गोड़िया गांव जा रहे थे। रास्ते में बांदा के नगनेधी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पैलानी और नरैनी में भी हादसे इसपर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां से घायल मौसम और अमन की हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, उधर, पैलानी थाना क्षेत्र...