शादी के ढाई महीने बाद ही जुदा, पत्नी को बांदा एग्जाम दिलाने लाए अजय की हादसे में मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : पत्नी को मायके में एग्जाम दिलाने बांदा आए पति की लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। मृतक चित्रकूट का रहने वाला था और बांदा के इंदिरानगर से उसकी शादी हुई थी। हादसा गिरवां थाना क्षेत्र के अंतगर्त हुआ है। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के कर्वी, शंकर बाजार के रहने वाले अजय साहू (24) पत्नी को मायके छोड़ने आए थे।
एग्जाम दिलाने आए थे बांदा
बांदा के इंदिरानगर मोहल्ले में उनकी पत्नी प्रियंका का घर है। वह स्नातक की छात्रा हैं और एग्जाम दिलाने पत्नी को लाए थे। बताते हैं कि पत्नी को मायके छोड़ने के बाद अजय देर शाम वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुरहंड गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार
...









