Tuesday, February 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

Breaking : मायके पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या

Breaking : मायके पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी संजू देवी की मायके पहुंचकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। हालांकि, गांव के लोगों ने हत्यारोपी को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि दोनों की शादी 2016 में हुई थी। पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस ने बताई यह बात अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या का कारण पारिवार विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि तीन दिन पहले पति खुद पत्नी को लेकर उसके मायके पहुंचा था। फिर लौट गया था। आज मायके में पहुंचकर उसकी हत्या कर दी। ये भी पढ़ें : जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत ये भी पढ़ें : यूपी में तेज बारिश-आंध...
जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत

जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड-बांदा में भीषण गर्मी जानलेवा होती जा रही है। आज बीएड परीक्षा में ड्यूटी कर रहे पुलिस हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक प्रकट किया। ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबियत जानकारी देते हुए बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर में पंडित जेएन डिग्री कालेज में बीएड की परीक्षा चल रही थी। वहां ड्यूटी कर रहे मुख्य आरक्षी गाजीपुर के कुरथा गांव के रहने वाले यादवेंद्र यादव (48) अचानक गिर पड़े। बताते हैं कि उन्होंने पहले काफी उलझन महसूस की। आधा घंटे के भीतर करीब डेढ़ से दो लीटर पानी पिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बतात...
Breaking : बांदा में डबल मर्डर, पिता ने की बेटे और बहू की हत्या

Breaking : बांदा में डबल मर्डर, पिता ने की बेटे और बहू की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बुधवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपने बेटे और बहू की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह वारदात नरैनी थाना क्षेत्र के बरसंडा मानपुर गांव में हुई है। हत्यारोपी पिता मौके से फरार है। परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि क्राइम सीन देखा गया है। आरोपी की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वारदात से मौके पर कोहराम मचा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें : Lucknow : बांदा के सर्राफा से 50 किलो चांदी लूट मामले में 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर…...
Banda : नाबालिग लड़की को ले भागा रिश्तेदार, पिता ने लिखाई रिपोर्ट

Banda : नाबालिग लड़की को ले भागा रिश्तेदार, पिता ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक नाबालिग लड़की को एक रिश्तेदार भगा ले गया। पिता ने बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरा मामला बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र का है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र एक व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई। तलाश में जुटी पुलिस टीमें तलाश करने पर पता चला कि उसकी बेटी को उसी का रिश्तेदार मलेहरा निवादा का रहने वाला बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि काफी तलाश के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। ये भी पढ़ें : Earthquake : दिल्ली NCR और चंडीगढ़-पंजाब समेत कई जगह भूकंप उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। पुलिस ने आरोपी जनार्दन आरख के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखते हुए नाबालिग लड़की की तलाश ...
बांदा में पुलिस एनकाउंटर, बैंक लूट के आरोपी बदमाश सलमान उर्फ सुनील को लगी गोली

बांदा में पुलिस एनकाउंटर, बैंक लूट के आरोपी बदमाश सलमान उर्फ सुनील को लगी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ आपरेशन क्लीन जारी है। आज एक पुलिस एनकाउंटर में 25 हजार का ईनामी बदमाश गोली लगने के बाद पकड़ा गया। यह एनकाउंटर एसओजी टीम और बिसंडा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हुआ। बताते हैं कि पकड़ा गया बदमाश 29 मई को बिसंडा के ग्राम कोर्रही में बैंक लूट में शामिल था। पुलिस को उसकी तलाश थी। बदमाश शकील अहमद उर्फ सलमान उर्फ सुनील पर 25 हजार का ईनाम अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आर्यावर्त बैंक में लूट के प्रयास में वांछितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। इसी बीच 25 हजार के ईनामी बदमाश आज पुलिस बिना नंबर प्लेट की बाइक से जाते मिला। इसका बदमाश का नाम शकील अहमद, उर्फ सुनील उर्फ सलमान है। पुलिस ने इसे घेराबंद कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तभी उसने पुलिस पार...
बांदा में काल बनी ओवरलोडिंग, बालू लदे ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो कानपुर रेफर

बांदा में काल बनी ओवरलोडिंग, बालू लदे ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ओवरलोडिंग जानलेवा साबित हो रही है। आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत से बालू के ओवरलोड ट्रक काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आज ऐसे ही ओवरलोड बालू लदे ट्रकों और एक खाली डंफर में टक्कर हो गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि डंफर खाली था। वहीं दोनों ट्रक बालू से ओवरलोड लदे हुए थे। घायलों में दो को कानपुर किया रेफर जानकारी के अनुसार महोबा के सुकौरा गांव के क्लीनर विजय प्रजापति (26) डंपर ड्राइवर दीपक (25) के साथ आज सुबह कानपुर से बांदा आ रहे थे। डंफर खाली था। इसी बीच चिल्ला थाना क्षेत्र के पास दोहतरा गांव के पास कानपुर जा रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। पीछे से आ रहे दूसरे बालू लदे ट्रक ने भी उसमें आकर टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : चिराग तले अंधेरा ...
बांदा में हर्षोल्लास से हुआ आर्ट आफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम

बांदा में हर्षोल्लास से हुआ आर्ट आफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले आज बांदा के एक स्कूल में एक 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन हुआ। आज इसका समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुल 25 व्यक्तियों ने इस कोर्स में प्रतिभाग किया। इनमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों की संख्या काफी रही। इसमें योगा, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया, ध्यान और जीवन जीने के लिए उपयोगी टिप्स दिए गए। प्रशिक्षक रामकिशोर शिवहरे ने कहीं ये बातें.. आज समापन के मौके पर सामूहिक भोज और सत्संग भी हुआ। मानसी मिश्रा, प्रवी यादव ने सुंदर और मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। प्रोग्राम में प्रभा यादव, अरुण नारायण सिंह, दीपेंद्र मिश्रा, अरविंद सिंह, नीता सिंह आदि मौजूद रहीं। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक रामकिशोर शिवहरे ने बताया कि सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से व्यक्ति का आंतरिक रूपांतरण होता है। व्यक्ति के अंदर...
साली से इश्क-ससुर से याराना, फिर ऐसे हुआ 4 लोगों का नरसंहार, मासूम तक नहीं छोड़ा..

साली से इश्क-ससुर से याराना, फिर ऐसे हुआ 4 लोगों का नरसंहार, मासूम तक नहीं छोड़ा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साली से इश्क का भूत एक एक व्यक्ति को ऐसा चढ़ा कि उसने अपने ससुर के साथ मिलकर नरसंहार कर डाला। एक-दो नहीं, बल्कि मासूम समेत चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से पूरा इलाका हिल गया था। पुलिस लगातार वारदात के खुलासे में लगी थी। काफी जांच के बाद खुलासा हुआ। हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार हो चुका है, वहीं दामाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है। यह खुलासा आज बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक प्रेसवार्ता में किया। 15 अप्रैल को बड़ोखर बुजुर्ग में हुई थी 4 लोगों की हत्या बताते चलें कि बीती 15 अप्रैल को गिरवां क्षेत्र के बड़ोखरबुजुर्ग गांव में चार लोगों की हत्या हो गई थी। गांव के चुन्नू, उनकी पत्नी कैलशिया और भाभी व पोते प्रियांशु को बेरहमी से मार डाला गया था। धारदार हथियारों से वारदात करने के बाद हत्यारे बड़ी चालाकी से भाग निकले थे। घटना ...
बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, पारिवारिक कलह में वारदात- SP मौके पर..

बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, पारिवारिक कलह में वारदात- SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात आज तड़के सुबह हुई। हत्यारोपी ने घर के पास बने एक देव स्थान से नुकीली चीज लाकर पत्नी के गले में मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तड़के सुबह हुई हत्या की वारदात जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में सूरजबली ने अपनी पत्नी मीरा की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात सुबह करीब साढ़े 4 बजे के आसपास हुई है। परिवार में दोनों के पांच बच्चे हैं। बताते हैं कि आरोपी शराबी किस्म का व्यक्ति है और लगातार पति-पत्नी के बीच मारपीट हुआ करती थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम ने...
दर्दनाक हादसे, स्कूटी-बाइक में टक्कर, युवती समेत 4 की मौत

दर्दनाक हादसे, स्कूटी-बाइक में टक्कर, युवती समेत 4 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज अलग-अलग हादसों में एक युवती समेत 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसे जिले के तिंदवारी, मटौंध, कमासिन और देहात कोतवाली क्षेत्र में हुए। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक परिवारों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार शाम तिंदवारी कस्बे के रहने वाले अर्जुन (30) शाम को बाइक पर सवार होकर काम से जा रहे है। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई। स्कूटी पर अजय नाम का युवक सवार था। मटौंध में चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। दोनों को ही सिर व दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल हालत में दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों वहां अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये ...