Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

लाॅकडाउनः कानपुर के रेल ड्राइवर बने गरीब-जरुरतमंदों के मसीहा

लाॅकडाउनः कानपुर के रेल ड्राइवर बने गरीब-जरुरतमंदों के मसीहा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः देश में कोरोना संकट के चलते लाॅकडाउन लगा है। ऐसे में गरीब और जरुरतमंदों के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग में स्वेच्छा से गरीबों और जरुरतमंदों के लिए खड़े हो गए हैं। कानपुर के लोको पायलट यानी मालगाड़ी के ड्राइवर हैं जो इस वक्त गरीबों और जरुरतमंदों को खाने के पैकेट बांट रहे हैं। खास बात यह है कि इस काम को ये लोग बड़ी ही लगन और ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। खुद खाना बनाकर पहुंचा रहे लोगों तक मतलब साफ है कि समय पर जरुरतमंदों तक समय से खाना पहुंचाकर समाज के प्रति अपनी निष्ठा भी जाहिर कर रहे हैं। यही वजह है कि हर कोई इनकी समाजसेवा को देखकर दंग है। मालगाड़ी ड्राइवरों का ग्रुप कर रहा नेक काम कानपुर में कानपुर के बिहार रेल समाज से जुड़े हुए कार्यकर्ता रेल सेवा और देश सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में भी सराहनीय कार्य ...
बांदाः पहले तोड़ा लॉकडाउन, फिर दिखाई आंखें, पहुंच गए कोतवाली

बांदाः पहले तोड़ा लॉकडाउन, फिर दिखाई आंखें, पहुंच गए कोतवाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरा जोर लगा रही हैं लेकिन कुछ लोग सरकारों के इन प्रयासों को जैसे अंगूठा दिखाने पर तुले हैं। आज शनिवार सुबह बांदा शहर कोतवाली पुलिस ने खुटला मोहल्ले में लाॅकडाउन में गश्त के दौरान दो लोगों को घर के बाहर खड़े होकर पंचायत करने पर टोका। गश्त कर रहे पीआरबी जवानों ने दोनों से घर जाकर बैठने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस उनको पकड़कर कोतवाली ले गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभी संशय की स्थिति है। पुलिस दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी या समझाकर छोड़ देगी। समझाने पर पुलिस से बहस बताया जाता है कि दोनों युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने पर आमादा हो गए। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों समुदाय विशेष के लोग घर के अंदर नहीं गए तो मामला बिगड़ता दिखा। पुलिस कर्मियों ने शहर कोतवाली प्रभारी को सूचना दी। ...
बांदा से बड़ी खबरः दूसरे जमाती की तीसरी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई, शिव गांव सील, पुलिस तैनात

बांदा से बड़ी खबरः दूसरे जमाती की तीसरी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई, शिव गांव सील, पुलिस तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच आज मंगलवार को बांदा से बड़ी और थोड़ी चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के बिसंडा क्षेत्र के शिव गांव में मिले कोरोना संक्रमित जमाती अनवर अली (50) की तीसरी जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। आज मंगलवार सुबह आई इस रिपोर्ट के बाद हॉटस्पॉट के रूप में आए शिव गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहीं संक्रमित अनवर अली का इलाज इस वक्त बांदा मेडिकल कालेज में चल रहा है। इस बात की जानकारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने दी। उन्होंने कहा कि अब इस मरीज की दवाएं बदलते हुए उसे और ज्यादा पौष्टिक खाना दिया जा रहा है। उधर, पुलिस ने संक्रमित व्यक्ति के गांव को पूरी तरह सील कर दिया है। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में खुलासा बताया जाता है कि मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. मुकेश यादव की ओर से बताया गया है कि अनवर अली की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, ज...
बांदाः गिरवां इंस्पेक्टर की सूझबूझ से वृद्धा के हत्यारे तक पहुंची पुलिस, DIG ने सराहा

बांदाः गिरवां इंस्पेक्टर की सूझबूझ से वृद्धा के हत्यारे तक पहुंची पुलिस, DIG ने सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संक्रमण से जनता को बचाने के लिए जूझ रही बांदा पुलिस अपने कर्तव्य निर्वहन में भी अव्वल है। गिरवां कोतवाली प्रभारी शशि पांडे की सूझबूझ से एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसे सामान्य मौत समझा जा रहा था। हत्याकांड की भनक तक आसपास के लोगों को नहीं लगी। अक्सर ऐसे हत्या के मामले पुलिस की फाइलों में दबकर रह जाते हैं। डीआईजी दीपक कुमार ने काम की सराहना की इस खुलासे पर डीआईजी दीपक कुमार ने गिरवां पुलिस की प्रशंसा की है। डीआईजी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच भी गिरवां कोतवाली प्रभारी शशि पांडे ने ईमानदारी और लगन से काम किया है। उनका कार्य सराहनीय है। 3 दिन पूर्व घर में मिला था अकेली वृद्धा का शव बताया जाता है कि गिरवां के गांव बहोरवापुरवा निवासी अंजनी देवी (75) अपने घर में अकेली रहती थीं। उनकी बेटी कुसमा की शादी बांदा के ही तिंदवारी कस्बे में हुई है। इकलौता बेटा राजस...
बांदाः मुख्यमंत्री राहत कोष में तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने दिए 1 करोड़, वेतन भी

बांदाः मुख्यमंत्री राहत कोष में तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने दिए 1 करोड़, वेतन भी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपनी पार्टी के सभी विधायकों से अपनी-अपनी निधियों से 1-1 करोड़ रुपए तथा 1-1 माह का वेतन covid-19 फंड में देने की अपील की गई थी। इस अपील ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बांदा के तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने इसमें पहल करते हुए अपना खजाना खोला है। तिंदवारी विधायक आज मंगलवार को घोषणा करते हुए जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है। उन्होंने एक करोड़ रुपए व एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। निचले तबके को मदद का भरोसा दिलाया बातचीत में विधायक प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश को कोरोना से बचाने को प्रयासरत हैं। मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही मुख्यमंत्री लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। इसी से उनको प्रेरणा मिली है। वे लगातार अपने क्षेत्र में समाज के निचले तबके लिए हर संभव मदद कर रहे ...
बांदा में दूसरे कोरोना पाॅजिटिव का 22 सदस्यीय परिवार क्वारंटाइन, शिव गांव सील

बांदा में दूसरे कोरोना पाॅजिटिव का 22 सदस्यीय परिवार क्वारंटाइन, शिव गांव सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मिले दूसरे कोरोना वायरस के पाॅजिटिव मरीज के परीवार को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताते हैं कि इसके परिवार में कुल 22 सदस्य हैं। उसके पैतृक शिव गांव को भी सील कर दिया गया है। गांव को सेनेटाइज किया जा रहा है। पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज के शहर के गुलरनाका मोहल्ले में भी प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। बताते चलें कि पहला कोरोना पाॅजिटिव शहर के गूलरनाका मुहल्ला निवासी साजिद अली और दूसरा कोरोना पाॅजिटिव बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी अनवर अली हैं। दोनों ही दिल्ली की निजामुद्दीन मरजक से लौटे थे वापस यह दोनों निजामुद्दीन के मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे थे। कई-कई दिन अपने घरों में रहने के बावजूद प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी। क्वा बाद में प्रशासन ने दोनों को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया था। अब प्रशासन ने पाॅजिटिव मरीज अनवर के पर...
बांदाः हथौरा मदरसा संचालकों का झूठ खुला, मदरसे में मिला दिल्ली मरकज से लौटा छात्र, 10 आइसोलेट

बांदाः हथौरा मदरसा संचालकों का झूठ खुला, मदरसे में मिला दिल्ली मरकज से लौटा छात्र, 10 आइसोलेट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से देश को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए। इसी का नतीजा है कि आज देश इस जानलेवा बीमारी से मजबूती के साथ लड़ रहा है, लेकिन कुछ लोग देश को कोरोना वायरस के संकट में धकेलने पर अमादा नजर आ रहे हैं। ऐसे लोग सरकार और प्रशासन से जानकारियां छिपा रहे हैं। बुंदेलखंड के बांदा में स्थित विश्वविख्यात हथौरा मदरसा के संचालकों का भी यही हाल है। मदरसा संचालकों का एक बड़ा झूठ उजागर हुआ है। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी की चिट्ठी से खुला झूठ महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी की चिट्ठी ने इस झूठा का खुलासा किया। इसके बाद बांदा प्रशासन ने तेजी दिखाई और वहां से 10 छात्रों को पकड़कर आइसोलेट कराया गया है। इनमें एक छात्र दिल्ली मरकज से लौटा है जो तब्लीगी जमात में शामिल हुआ था। अब मदरसे को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। संचालकों ...
बांदा के क्रिकेट महारथी वासिफ जमां की खेल-खेल में बड़ी अपील, वीडियो वायरल

बांदा के क्रिकेट महारथी वासिफ जमां की खेल-खेल में बड़ी अपील, वीडियो वायरल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो, समरनीति स्पेशल, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः वैश्विक बीमारी कोरोना से लड़ने के लिए हर शख्स प्रयास कर रहा है। कुछ लोग सरकारी मशीनरी में शामिल होकर इससे दो-दो हाथ कर रहे हैं तो कुछ घर रहकर लोगों को इसके खतरों से अवगत कराते हुए बचाव के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। वहीं कुछ बता रहे हैं कि इस संकट की घड़ी में हिम्मत नहीं हारना है, बल्कि पूरे उत्साह के साथ अपनी तैयारियों को जारी रखना है। ऐसे ही शख्स का नाम वासिफ जमां खान। जिन्होंने कोरोना के खिलाफ खिलाड़ियों से खेल-खेल में बड़ी अपील की है। दरअसल, वासिफ जमां खां का नाम बुंदेलखंड के लिए कोई नया नहीं है, बल्कि छोटे-बड़े सभी खिलाड़ी उनके सह्रदयी व्यक्तित्व और योग्यता से वाकिफ हैं। क्रिकेट के बेहतरीन टिप्स देते हुए की अपील वासिफ बांदा खेल जगत की एक ऐसी शख्सियत और ऐसे प्रशिक्षक हैं  जो अबतक कई खिलाड़ियों को हुनरमंद बनाकर मैदान में झंडा गाड़ने के लिए उतार चुके हैं। ...
ब्रैकिंग न्यूजः बांदा के हथौरा मदरसे में मिला दिल्ली मरकज से लौटा छात्र, प्रशासन में हड़कंप, आइसोलेट कराया

ब्रैकिंग न्यूजः बांदा के हथौरा मदरसे में मिला दिल्ली मरकज से लौटा छात्र, प्रशासन में हड़कंप, आइसोलेट कराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित हथौरा मदरसे में निजामुद्दीन मरकज दिल्ली से लौटा छात्र मिला है। छात्र को प्रशासन ने आइसोलेट कराया है। उसके साथ रहने वाले छात्रों को भी एहतियात के तौर पर आइसोलेट कराया गया है। मदरसे में इस वक्त 500 से ज्यादा छात्र मौजूद हैं। मदरसा संचालकों का कहना है कि लाकडाउन के बाद ये छात्र मदरसे में फंसे हैं। संचालकों ने कहा लाॅक डाउन की वजह से फंसे मदरसा बंद है लेकिन छात्र ट्रांसपोर्ट साधन के अभाव में अबतक घरों को नहीं लौट सके हैं। ये सभी छात्र देश के अलग-अलग हिस्सों और प्रांतों से हैं। ऐसे में बड़ी आशंकाओं को बल मिल रहा है। मदरसा संचालकों ने नहीं दी प्रशासन को जानकारी चौंकाने वाली बात यह है कि मदरसा संचालकों द्वारा छात्र के दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। छात्र दिल्ली से लौटा था इसका खुलासा...
कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी के लंच पैकेट बने गरीबों का सहारा

कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी के लंच पैकेट बने गरीबों का सहारा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाॅकडाउन के दौरान गरीब और जरुरतमंदों तक उनकी जरुरत का सामान और खाना पहुंचाने का सिलसिला जारी है। जहां प्रशासन अपने स्तर से काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यालय में बने कंट्रोल रूम पर आने वाली 1-1 काॅल पर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 6 नंबर जारी किए गए हैं जिनपर काॅल करके लोग खाना मंगवा रहे हैं। लाॅकडाउन में कारगर व्यवस्था आज मंगलवार को भाजपा सदर विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ ने सभी फोन काॅल पर लोगों के बीच पहुंचकर लंच पैकेटों का वितरण किया। साथ ही राशन सामग्री का भी वितरण किया, ताकि लोग अपने घरों में भी जरुरत के हिसाब से खाना बना सकें। 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान बांदा में सदर विधायक की यह पहल काफी कारगर साबित हो रही है। एक-दूसरे से प्रेरणा लेते हुए अन्य लोग भी इस तरह के समाजिक कार्यों में जिम्मेदारी निभ...