Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, पढ़िए- दो टूक बातचीत..

‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, पढ़िए- दो टूक बातचीत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इस वक्त बांदा जिला वैश्विक महामारी कोविड-19 यानि कोरोना के संकट से जूझ रहा है। आज शुक्रवार को पाॅजिटिव केस एक सैंकड़ा से उपर पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने कोरोना पर लगाम कसने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी है। प्रशासन के प्रयास काफी हद तक सफल भी हुए हैं। हालांकि, बिल्कुल रोक देना तो संभव नहीं है। यह बात हम सब जानते हैं। अधिकारियों के सामने चुनौतियां हैं तो आम आदमी के सामने रोजी-रोटी से लेकर दूसरी चिंताएं। बाजार कब खुलेगा, बंदी का समय क्या होगा, कौन-कौन सी दुकानें खुलेंगी। कई सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर आज हमने अपने कार्यालय में बांदा के तेज तर्रार छवि वाले सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को आमंत्रित किया। सिटी मजिस्ट्रेट हमारे अतिथि बने और जनता से जुड़े हर उस सवाल का उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। इस मौके पर 'समरनीति न्यूज' के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिं...
बांदा में युवती ने लगाया CRPF जवान पर रेप का आरोप, मुकदमा

बांदा में युवती ने लगाया CRPF जवान पर रेप का आरोप, मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रेप का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने एक सीआरपीएफ जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। बताते हैं कि आरोपी सीआरपीएफ का जवान है और इस वक्त जम्मू में तैनात हैं। मामला जिले के अतर्रा कस्बे से जुड़ा है। युवती चित्रकूट की रहने वाली है। अतर्रा का मामला, चित्रकूट की है पीड़िता थाना प्रभारी (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने बताया है कि अतर्रा थाने में चित्रकूट की रहने वाली एक 22 साल की युवती ने मुकदमा लिखाया है। उसका आरोप है कि एक साल पहले स्नातक की पढ़ाई के लिए अतर्रा कस्बे के कैलाश नगर में किराए का कमरा तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान सीआरपीएफ बृजेंद्र कुशवाहा से हो गई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। ये भी पढ़ेंः Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक...
बांदा में पिता व मासूम बेटी समेत 3 को कोरोना, ये इलाके सील..

बांदा में पिता व मासूम बेटी समेत 3 को कोरोना, ये इलाके सील..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज रविवार को सरकार द्वारा लागू 55 घंटे के लाॅकडाउन के बीच फिर तीन और कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। तीनों में एक पिता, उसकी मासूम बेटी समेत महिला शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या 73 पहुंच गई है। इनमें 30 एक्टिव केस हैं जबकि बाकी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इससे पहले शहर की स्वराज कालोनी में एक दंपति कोरोना संक्रमित मिले थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलीगंज समेत स्वराज कालोनी की गली नंबर-1 और गली नंबर-2 को सील कर दिया है। इसके साथ ही लाॅकडाउन के बीच इलाके का उच्चाधिकारियों ने दौरा करके जायजा भी लिया। अलीगंज का है युवक और बबेरू की महिला बताया जाता है कि कुछ दिन पहले अलीगंज में रहने वाला लोको पायलट कोरोना से संक्रमित पाया गया था। आज उसी ल...
बांदाः सीओ देवेंद्र मिश्रा के गांव पहुंचे विधायक प्रकाश द्विवेदी का बड़ा वादा..

बांदाः सीओ देवेंद्र मिश्रा के गांव पहुंचे विधायक प्रकाश द्विवेदी का बड़ा वादा..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर के बिकरू गांव में शहीद हुए बांदा के सहेवा गांव के निवासी सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिजनों से मिलने आज शुक्रवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आज उनके गांव पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। सदर विधायक ने सबसे पहले शहीद सीओ के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। साथ ही उनको भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। साथ ही एक बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि वे गांव के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। गांव में शहीद द्वार और सीसी रोड का वादा साथ ही सहेवां में सीओ देवेंद्र मिश्रा की स्मृति में एक शहीद द्वार बनवाएंगे। सदर विधायक ने कहा कि गांव में शहीद सीओ के घर तक सीसी रोड का निर्माण भी कराएंगे। परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को शहीद देवेंद्र की...
बांदा में व्यापारियों ने सदर विधायक को पुरानी सब्जी मंडी की समस्या बताई

बांदा में व्यापारियों ने सदर विधायक को पुरानी सब्जी मंडी की समस्या बताई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की पुरानी सब्जी मंडी के छोटे फुटकर दुकानदारों के लिए पुरानी सब्जी मंडी खोले जाने की मांग को लेकर फल एवं सब्जी विक्रेता संघ ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी से मुलाकात की। इससे पहले सभी ने जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया। लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष न निकलने पर रविवार को सदर विधायक से मिले। सभी ने विधायक को अपनी समस्याएं बताते हुए मांग की। सब्जी विक्रेताओं सहित समाज सेवियों ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन देकर सब्जी मंडी खुलवाये जाने की मांग की है। कोरोना संकट के चलते बंद है सब्जी मंडी ज्ञापन में फल एवं सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष शाहनवाज ने बताया कि वैश्विक महामारी में लाॅकडाउन के चलते बंद पड़ी पुरानी सब्जी मंडी गयागंज बांदा में गरीब दुकानदारों की अभी भी दुकाने बंद हैं जिनको खोले जाने के संबंध में बीते 22 अप्रैल, 27 मई, 31 मई, 1 जून तथा 19 ...
अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः अस्पताल की नर्स रेलवे कर्मी पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, स्टेशन-अस्पताल दोनों सील

अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः अस्पताल की नर्स रेलवे कर्मी पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, स्टेशन-अस्पताल दोनों सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर रेलवे स्टेशन तक खलबली मच गई है। दरअसल, बांदा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण बुकिंग केंद्र पर तैनात क्लर्क और उनकी जिला अस्पताल में तैनात नर्स पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटव आई है। इसके बाद रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल के वार्डों को सील कर दिया गया है। अब 48 घंटे तक बर्न वार्ड और ट्रामा सेंटर के अलावा सभी वार्ड सील रहेंगे। मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संपूर्णानंद मिश्र ने बताया है कि ट्रूनेट मशीन से कंफर्म रिपोर्ट आई है जिसमें जिला अस्पताल की नर्स और उनके रेलवे कर्मी पति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल से लेकर रेलवे स्टेशन तक हड़कंप मच गया है। इलाके को हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया गया है। 48 घंटे के लिए रेलवे स्टेशन-जिला अस्पताल सील उन्होंने बताया कि दंपति को आईसोलेट करते हुए रा...
बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की झांसी से भी पाॅजिटिव रिपोर्ट

बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की झांसी से भी पाॅजिटिव रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। राजकीय मेडिकल कालेज बांदा के प्रिंसिपल डा. मुकेश कुमार की ट्रूनेट मशीन के बाद झांसी से आई कोरोना जांच रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। बुधवार को स्थानीय ट्रामा सेंटर में ट्रूनेट मशीन से दो बार जांच के दौरान डा. मुकेश की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उनके सैंपुल झांसी मेडिकल कालेज जांच को भेजे गए थे। आज गुरुवार शाम मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि झांसी मेडिकल कालेज से प्राचार्य की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव ही आई है। अब एहतियात बरता जाएगा और सेनेटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कराई जाएगी। 25 को आए थे उच्च चिकित्सा शिक्षा मंत्री बता दें कि गुरुवार को जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर हुई प्राचार्य की पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। वहीं दूसरी ओर अतर्रा के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डाक्टर की रिपोर्ट भी ...
अपडेटः पति चला रहा था बाइक, साथ बैठी पत्नी हत्यारों को दे रही थी लोकेशन, फिर बेरहमी से कत्ल

अपडेटः पति चला रहा था बाइक, साथ बैठी पत्नी हत्यारों को दे रही थी लोकेशन, फिर बेरहमी से कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार को बांदा पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए कल्लू यादव हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया। सरेआम हुए इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी ही साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त एवं महिला के प्रेमी, मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के खुलासे से पूरे इलाके के लोग अचंभित हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने टीम को शाबाशी दी है। इस हत्याकांड का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेसवार्ता में किया है। पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। 28 जून को हुआ था कल्लू यादव हत्याकांड बताते चलें कि बीती 28 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के सोहाना गांव के बाहर कल्लू यादव की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह पत्नी को उसके मायके से लेकर ससुराल से लौट रहा था। सरेआम हुए इस हत्याकांड ने इलाके में...
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीसी रोड का लोकार्पण किया

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीसी रोड का लोकार्पण किया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अनलाक-2 में भी सदर विधानसभा में विकास का पहिया लगातार रफ्तार पकड़े है। गुरुवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पतौरा गांव में सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सरस्वाह गांव में तालाब के घाट निर्माण का भी लोकार्पण किया। सदर विधायक ने कहा कि यूपी सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। सदर विधानसभा का हर ओर विकास कराया है। इस मौके पर गुरुवार को महुआ ब्लाक के ग्राम महुआ में कूप व शमशान घाट का लोकार्पण करने के बाद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी पतौरा गांव पहुंचे। विधायक बोले, आगे भी चलता रहेगा विकास कार्य वहां पर सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस मौके पर ग्रामीण भी मौजूद रहे। विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। सदर विधायक सरस्वाह गांव पहुंचे और वहां पर तालाब के घाट निर्माण का लोकार्पण करके आम जनता को सौंपा...
अपडेटः बांदा से यूपी की बड़ी खबरः मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव, 6 दिन पहले आए थे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना

अपडेटः बांदा से यूपी की बड़ी खबरः मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव, 6 दिन पहले आए थे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले से एक बेहद बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। यह जांच आज बुधवार को जिला चिकित्सालय में ट्रूनेट मशीन पर हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल डा. मुकेश की आज जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर दो बार जांच की गई। दोनों बार रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके बाद उनके सैंपुल लेकर जांच को झांसी मेडिकल कालेज जांच को भेजा गया है। अब झांसी से रिपोर्ट आने का इंतजार है। उधर, प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने की पुष्टि बताते चलें कि यह खबर इतनी मामूली नहीं है, जितनी लग रही है, क्योंकि अगर बांदा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश क...