बांदा में ग्रामीणों का CM को ज्ञापन-उठाई यह मांग..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गुरेह गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। ग्रामीणों ने श्रेणी-3 के कृषि पट्टों को बहाल करने और स्थायी स्वामित्व की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने बताई अपनी समस्याएं
ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से वे इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। अब दूसरे मद में दर्ज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास कोई अन्य कृषि भूमि नहीं है।
ज्ञापन सौंपने वालों में राम किशोर वर्मा, अशोक राही, पवन कुमार, अवधेश, अंगद, राम सिया, राम आसरे, जानकी प्रसाद, राजू, विजय बहादुर, गीता देवी, विजय कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..
https://samarneetinews.com/banda-police-arreste-8-gamblers-with-luxury-cars/
...









