बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी काडर के वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। नियुक्ति विभाग के उच्चाधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है।
फरवरी से चल रहे थे निलंबित
दरअसल, अभिषेक सिंह जौनपुर जिले के रहने वाले हैं और उनको एक्टिंग का शौक है। वह कई फिल्मों में अभियन भी कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया है। यूपी के जौनपुर जिले के रहने वाले अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्ष 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इस समय बांदा जिले की जिलाधिकारी हैं।
ये भी पढ़ें : ‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली..
https://samarneetinews.com/i-am-ministers-and-sick-nurse-lost-her-affiliation-for-not-getting-up-fro...









