Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

बांदा डीएम द्वारा अधिकारियों का वेतन रोकने की खबर में जिलाधिकारी बैठक की फाइल तस्वीर।

मनोज सिंह शुमाली, बांदा: IGRS शिकायतों के निस्तारण में बांदा जिला प्रशासन की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर लुढ़क कर 44वें नंबर पर आ गई है। यह जुलाई माह की स्थिति है। इससे पहले जून माह में जिले की रैंकिंग 40वीं थी। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने 11 अधिकारियों का वेतन रोका है। इससे पहले सुस्त कार्यशैली के चलते इन अधिकारियों से जवाब तलब किया था। स्पष्टीकरण भी मांगा था।

डीएम अमित आसेरी हुए सख्त

इसके बावजूद अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि जुलाई में रैंक और लुढ़क गई।

डीएम अमित आसेरी द्वारा जारी IGRS शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन वाले 11 अधिकारियों की सूची।

अब जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए 11 अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात

बताया जाता है कि जुलाई माह में बांदा जिले की आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर 44वीं  रैंक मिली। वहीं जून माह में यह रैंक 40वीं थी।

IGRS में बांदा पुलिस नंबर-वन

बांदा डीएम अमित आसेरी ने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अधिकारियों की कार्यशैली नहीं सुधरी। बताते चलें कि दूसरी ओर IGRS शिकायतों के निस्तारण में बांदा पुलिस का प्रदर्शन नंबर-वन है।

ये भी पढ़ें: जानिए! कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह

जानिए! कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह