Tuesday, August 11सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात

पुलिस हिरासत में बच्चा चोरी कराने वाला एसडीओ आरके वर्मा।
पुलिस हिरासत में एसडीओ आरके वर्मा।

समरनीति न्यूज, हमीरपुर: कानपुर के घाटमपुर अस्पताल से बच्चा चोरी मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के SDO को गिरफ्तार किया है। हमीरपुर में तैनात SDO ने बेटे की चाहत में ANM के जरिए 5 लाख में बच्चा चोरी कराया था। यह घटना कानपुर के घाटमपुर स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। पुलिस का कहना है कि एसडीओ दो बेटियों का पिता है। पुलिस अब एसडीओ को जेल भेज रही है।

बिजली विभाग के SDO का काला कारनामा

पुलिस हिरासत में स्वास्थ्य केंद्र से बच्चा चुराने वाली एएनएम गीता।
पुलिस हिरासत में बच्चा चोरी करने वाली एएनएम गीता।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के मौदहा में विद्युत सबस्टेशन में तैनात एसडीओ आरके वर्मा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: झांसी: हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौत-3 घायल

मूलरूप से वह कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का निवासी है। पुलिस का कहना है कि एसडीओ आरके वर्मा ने बांदा के बबेरू निवासी और देवीपुर में तैनात एएनएम को 5 लाख रुपए दिए।

हमीरपुर में तैनात, कानपुर में कराई बच्चा चोरी

घाटमपुर स्वास्थ्य केंद्र से बच्चा चोरी का सीसीटीवी फुटैज।
बच्चा चोरी का CCTV फुटैज।

इसके बाद उससे बच्चा चोरी कराया। 10 मई की रात एएनएम गीता ने घाटमपुर सीएचसी से एक बच्चा चोरी किया।

ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा: दांतों से कार खींचते शिवभक्त नरेंद्र हरिद्वार से ला रहे गंगाजल

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में महिला को जेल भेज दिया गया।

ANM की गिरफ्तारी के बाद खुला पूरा मामला

पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि एएनएम ने एसडीओ आरके वर्मा के कहने पर बच्चा चुराया था। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया का कहना है कि एसडीओ ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। एसडीओ को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप