Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा दीक्षांत समारोह: कृषि विश्वविद्यालय में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां और..

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह पदक देते अतिथि।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आज 12वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि योजना आयोग पूर्व सदस्य डॉ. वीवी सदामते रहे। दीक्षांत समारोह से पूर्व कुलाधिपति के कार्याधिकारी सुधीर एम. बोबड़े विश्वविद्यालय पहुंचे। दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई।

250 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां 118 को पदक

इसके बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय कुलगीत प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने कुलाधिपति महोदया एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह पदक देते अतिथि।

समारोह में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। 07 उपाधियां छात्रों तथा 43 उपाधियां छात्राओं को प्रदान की गईं। वहीं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 18 पदक प्रदान किए गए।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह पदक देते अतिथि।

इनमें 7 स्वर्ण, 6 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल रहे। विश्वविद्यालय के 3 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कृत शिक्षकों में प्रो. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सीएम सिंह तथा वानिकी महाविद्यालय से डॉ. अरविंद गुप्ता शामिल हैं। स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण गीत पर प्रस्तुतियां दी गईं।

इन विद्यार्थियों को मिले पदक

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह पदक देते अतिथि।

  • चांसलर स्वर्ण पदक – अनुष्का सिंह – बीएससी (ऑनर्स) कृषि वाइस चांसलर स्वर्ण पदक
  • – निर्भय सिंह – बीएससी (कृषि)
  • – दीपल जोशी – बीएससी (उद्यान)
  • – शिवानी – बीएससी (वानिकी)
  • – मुस्कान गुप्ता – एमएससी (कृषि)
  • – साक्षी पटेल – एमएससी (उद्यान)
  • – रत्नेश सिंह – एमएससी (वानिकी)

वाइस चांसलर सिल्वर मेडल विजेता

दिव्यांशी गुप्ता, अर्पित मौर्य, हर्षदीप रस्तोगी, ख्याति सिंह, ऋद्धिधिमा शुक्ला, उज्जवल शर्मा। 

वाइस चांसलर ब्रॉन्ज मेडल विजेता

प्रनव मिश्रा, प्रांजलि गुप्ता, संगम तिवारी, ओशिका जैन, निहाल कुमार गुप्ता। इसके अतिरिक्त कुल 50 मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाणपत्र दिए गए।

ये भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन