बांदा दीक्षांत समारोह: कृषि विश्वविद्यालय में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां और..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आज 12वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि योजना आयोग पूर्व सदस्य डॉ. वीवी सदामते रहे। दीक्षांत समारोह से पूर्व कुलाधिपति के कार्याधिकारी सुधीर एम. बोबड़े विश्वविद्यालय पहुंचे। दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई।
250 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां 118 को पदक
इसके बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय कुलगीत प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने कुलाधिपति महोदया एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
समारोह में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। 07 उपाधियां छात्रों तथा 43 उपाधियां छात्राओं को प्रदान की गईं। वहीं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 18 पदक प्रदान किए गए।
इनमें 7 स्वर्ण, 6 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल रहे। विश्वविद्यालय के 3 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ ...
