Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण

बांदा आयुक्त अजीत कुमार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आजादी का महापर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। आयुक्त अजीत कुमार, डीएम अमित आसेरी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश के साथ उच्चाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। वीर शहीदों को नमन किया।

बांदा डीएम अमित आसेरी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए।

आयुक्त ने अधिकारियों को दिलाई एकता की शपथ

राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। आयुक्त अजीत कुमार द्वारा आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

बांदा डीएम अमित आसेरी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए।

साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई।

बांदा डीएम अमित आसेरी स्वतंत्रता दिवस पर मरीज को फल वितरण करते हुए।

डीएम अमित आसेरी ने अपने आवास एवं कार्यालय में तिरंगा फहराया। वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..

ऐतिहासिक दुर्ग भूरागढ़ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया। आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन

बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन