Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदान्यूज

बांदा में एक और बड़ा दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की गई जानें

बांदा में एक और बड़ा दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की गई जानें

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात बांदा के मर्का थाना क्षेत्र में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों दोस्त बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। सुबह राहगीरों ने देखा तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। मर्का थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, मरका के पिंडारन गांव के अमरेश वर्मा (30) बीती रात इम्तियाज (23) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में बोर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों खंती में जा गिरे। ये भी पढ़ें: बांदा जेल में नए जेलर समेत दो अधिकारियों ने संभाला कार्यभार आज बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें जानकारी हुई। लोग उन्हें बबेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मरका थाना प्रभारी मिथलेश सिंह का कहना है कि माम...
बांदा जेल में नए जेलर समेत दो अधिकारियों ने संभाला कार्यभार

बांदा जेल में नए जेलर समेत दो अधिकारियों ने संभाला कार्यभार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जेल में नए जेलर और डिप्टी जेलर ने कार्यभार संभाल लिया है। एक डिप्टी जेलर ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। बताते चलें कि बांदा जेल से तबादला पाॅलिसी के तहत दो डिप्टी जेलर और 15 जेल वार्डरों के तबादले हुए थे। एक डिप्टी जेलर ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। बांदा जेल में नए जेलर सीतापुर से स्थानांतरित होकर आए हैं। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने यह जानकारी दी। दो डिप्टी जेलर का हुआ था तबादला इससे पहले बांदा जले से 15 जेल वार्डरों और दो डिप्टी जेलरों का दूसरी जेलों में तबादला किया गया है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा जेल में बंदी ने लगाई फांसी-इस आरोप में था बंद  बताते चलें कि बांदा जेल प्रदेश में लंबे समय सुर्खियों में रही है। मुख्तार अंसारी और पश्चिमी यूपी के कई खतरनाक अपराधी इस जेल में बंद रहे हैं। ऐसे में जेल की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्कता बरती गई है। सीतापुर...
हत्या या आत्महत्या, बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव-ये आरोप..

हत्या या आत्महत्या, बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव-ये आरोप..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला हत्या या आत्महत्या में उलझ गया है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया है। पूरा मामला बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र का है। हत्या या आत्महत्या में उलझा है। भाई ने लगाए ये आरोप.. जानकारी के अनुसार, मटौंध घुराहा थोक मोहल्ला निवासी मृतक के भाई नीरज का कहना है कि उनके भाई जितेंद्र का गांव की एक युवती से प्रेमप्रसंग था। मृतक के भाई ने कहा कि उन्हीं लोगों पर शक है। ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण मां नन्ही देवी ने बेटे को समझाते ...
बांदा में पेयजल जलसंकट को लेकर ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी

बांदा में पेयजल जलसंकट को लेकर ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के महुआ विकासखंड स्थित सहेवा गांव के महादेवन मंदिर के पास पेयजल संकट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बांदा डीएम को ज्ञापन दिया है। समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल आपूर्ति न होने पर अनशन की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन की बताई दुर्दशा ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 25 जून तक समस्या दूर नहीं हुई तो वे अनशन पर बैठेंगे। ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेस का ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान उधर, इस मामले में नमामि गंगे के एडीएम मदन मोहन वर्मा का कहना है कि शिकायतीपत्र मिला है। एक मोहल्ले में पानी नहीं आने की बात सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा https://samarneetinews.c...
बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की पत्नी ममता कपूर के निधन से शोक की लहर-19 को श्राद्ध भोज

बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की पत्नी ममता कपूर के निधन से शोक की लहर-19 को श्राद्ध भोज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की धर्मपत्नी श्रीमती ममता कपूर के निधन से लोगों में गहरा शोक है। लोग उनके कटरा स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। बताते चलें कि बीती 6 जून को श्रीमती ममता कपूर का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था। 6 जून को दिल्ली में हुआ निधन सुनील कपूर ने बताया कि भाभी स्व. ममता कपूर का तेरहवीं संस्कार, हवन-पूजन, ब्राह्मण भोज 19 जून, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन किरन कालेज चौराहा के पास मंगलम मैरिज हाल के सामने होगा। 10 दिनों से शोकाकुल कपूर परिवार बताया जाता है कि परिवार पिछले 10 दिनों से शोकाकुल है। उधर, परिवार के मोहित कपूर और उदित कपूर ने रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों से तेहरवीं भोज में शामिल होने की अपेक्षा की है। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसा...
बांदा में कांग्रेस का ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

बांदा में कांग्रेस का ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी ने 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसियों ने इस प्रोजेक्ट को मोदी सरकार की साजिश कहा। बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सरकार निकोबार की प्राकृतिक धरोहर को नष्ट करने जा रही है। कहा कि मोदी सरकार अपने उद्योगपति दोस्तों की मदद के लिए साजिश रच रही है। देश की इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए जनता को एकजुट होना होगा। कहा कि इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। कांग्रेसी बोले, उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का षणयंत्र जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान 8 जून से शुरू हुआ है। यह 15 जून तक चला। इसी क्रम में शहर के शंकरनगर में बीती शाम संतोष द्विवेदी के निज निवास पर कार्यक्रम हुआ। ये भी पढ़ें: बांदा में युवाओं ने DM को अवैध खनन के खिलाफ दिया ज्ञापन  का...
बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत

बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में सोमवार सुबह एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। बांदा में चंद्रावल नदी में नहाते समय दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। यह घटना बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव में हुई। जसपुरा के गौरीकला गांव का मामला मृतकों की पहचान गौरीकला निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की बेटी माधुरी (14) और बेटे अंशु (10) के रूप में हुई। इसी घटना में कानपुर के घाटमपुर के पंकज के बेटे प्रतीक (13) भी नदी में डूब गए। ये भी पढ़ें: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत  पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकलवाया है। सीओ ट्रैफिक सौरभ सिंह ने घटना की जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को तालाब, नदी और अन्य जलश्रोतों से दूर रखें। ये भी पढ़ें: बांदा SP की बड़ी कार्रवाई, था...
बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रविवार देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शवों को कब्जे में लिया है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। चित्रकूटधाम के डीआईजी राजेश एस. ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बाइक के परखच्चे उड़े- तेज रफ्तार बनी कारण हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान संजय पुत्र रामकृपाल (30), रामबाबू पुत्र रामकुमार पटेल (35) और अरविंद पुत्र लालवा रैकवार (35) के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर तीनों ही युवक बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के रह...
बांदा SP की बड़ी कार्रवाई, थाने में हत्या मामले में SO समेत 3 लाइन हाजिर-कई के तबादले

बांदा SP की बड़ी कार्रवाई, थाने में हत्या मामले में SO समेत 3 लाइन हाजिर-कई के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बदौसा थाने के अंदर हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओ बदौसा अजीत प्रताप सिंह, दरोगा सुरेंद्र मिश्रा और महिला आरक्षी राखी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा कई और थानेदारों का स्थानांतरण किया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची सोशल मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी को अब अतर्रा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी को बिसंडा का प्रभारी बना दिया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में हड़कंप, जुए अड्डे पर पुलिस छापा-भारी कैश समेत 3 जुआरी गिरफ्तार  ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा जेल में बंदी ने लगाई फांसी-इस आरोप में था बंद  ...