Thursday, September 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बड़ी खबर

BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..?

BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। सभी राजनीतिक दल अपना पूरा जोर इन चुनावों में लगाने वाले हैं। इसी क्रम में बुंदेलखंड के बांदा की बात करें तो सवाल उठता है कि चाटुकारों से घिरे रहने वाले जनप्रतिनिधि क्या निकाय चुनाव जिता पाएंगे..? दरअसल, बात जब लोकसभा और विधानसभा चुनावों की आती है तो मोदी-योगी के नाम पर लगभग एक तरफा चुनाव होते हैं। दोनों नेताओं को बुंदेलखंड की जनता खूब पसंद करती है। दोनों नेताओं का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन स्थानीय चुनाव, लोकल नेताओं यानी जनप्रतिनिधियों की साख पर निर्भर करता है। ऐसे में पुराना अनुभव भाजपा के लिए अच्छा नहीं है। लोकसभा और विधानसभा में चलता है मोदी-योगी का जादू, मगर.. इसकी वजह स्थानीय नेताओं की कम होती लोकप्रियता और जनता के बीच कमजोर पकड़ है। इस बात को आप इस तरह से समझ लीजिए। जल शक्ति विभाग के राज...
कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां

कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बांसमंडी में स्थित हमराज कापलेक्स के बराबर में स्थित चार मंजिला एआर टाॅवर में गुरुवार रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। पूरा इलाका धधक उठा। लपटें उठती देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। अबतक आग धधक रही है। आग बुझाने में काफी समय लग सकता है। अधिकारी मौके पर हैं। घंटों आग बुझाने में जुटी रहीं गाड़ियां जानकारी होने पर अनवरगंज पुलिस के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा और लाटूश रोड मीरपुर फजलगंज और जाजमऊ इलाके से फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू हुआ। हालांकि, अबतक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। बताते चलें कि बांसमंडी में हमराज कंपलेक्स के बगल में एक चार मंजिला एआर टाॅवर है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा रेडीमेड कपड़ों की दुकाने...
Banda : मंदिर की मूर्ति तोड़कर पुजारी की पिटाई, दो पर FIR..

Banda : मंदिर की मूर्ति तोड़कर पुजारी की पिटाई, दो पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में बुढौली गांव के पास दुर्गादाई मंदिरमें देर शाम दो लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। साथ ही मंदिर की मूर्ति भी तोड़ डाली। आरोपी कमासिन थाने के कुमेढासानी का मजरा दुर्गा दाई के पुरवा निवासी धर्मेंद्र व सुरेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुजारी सुरेश ने दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। सूचना पर कोतवाल पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। खंडित मूर्ति को सुरक्षित कराकर कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : भागवत सुन रहीं दो वृद्ध बहनों की हादसे में मौत, एक मासूम की भी गई जान  https://samarneetinews.com/global-possibilities-challenges-discussed-in-banda-womens-college-2/...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अतीक पर बड़ा बयान, बोले- तो आज कोर्ट में खड़ा न होता

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अतीक पर बड़ा बयान, बोले- तो आज कोर्ट में खड़ा न होता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बांदा में रहे। बिना थके-बिना रुके घंटों कई कार्यक्रमों में सहभागिता की। गरीबों से हाथ जोड़कर मिले तो माफियाओं के प्रति सख्त संदेश भी दे गए। इसी बीच डिप्टी सीएम श्री पाठक ने माफिया अतीक अहमद पर बड़ा बयान दिया। विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार कानून के दायरे में काम कर रही है। कहा, सरकार ने कानून के दायरे में रहकर किया काम उन्होंने कहा कि मंशा अगर माफिया अतीक अहमद का एनकाउंटर की होती तो आज वह कोर्ट में खड़ा न होता। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार एनकाउंटर का हल्ला मचाकर सरकार पर सवाल उठा रहा था, जबकि हमारी सरकार ने कानून के दायरे में रहकर आज 43 साल बाद एक माफिया को उम्रकैद की सजा दिलाई। बोले, गुंडे-माफिया जेल में या फिर प्रदेश छोड़कर भागे डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर एनकाउंटर करना होता तो ...
Banda : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, अधिवक्ता देते हैं परेशान व्यक्ति को जीने का हौंसला

Banda : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, अधिवक्ता देते हैं परेशान व्यक्ति को जीने का हौंसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अधिवक्ता परेशान व्यक्तियों को जीने का हौंसला देते हैं। इंसान को हर परिस्थितियों में जीने की ताकत देते हैं। अधिवक्ता समाज की बेहतरी के लिए काम करते हैं और उनका ज्यादातर समय समाज के चिंतन में ही गुजर जाता है। ये बातें आज प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं। उप मुख्यमंत्री श्री पाठक आज बांदा अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह हार्पर क्लब प्रांगण में भव्य रूप संपन्न हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की प्रशंसा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को जिला जज कमलेश कच्छल ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बेहतर रूप से अच्छी व्यवस्था करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने का कार्य किया है। ये भी पढ़ें : चित्रकूट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ताबड़तोड़ निरीक्षण-कामतानाथ स्...
Lucknow : निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, साफ होगी स्थिति

Lucknow : निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, साफ होगी स्थिति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सुनवाई होगी। इसके साथ ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इससे पहले 24 मार्च को सुनवाई तय थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे टाल दिया था। अगली सुनवाई की तारीख 27 मार्च लगी थी। माना जा रहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही चुनावों को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। बताते हैं कि सरकार का पक्ष रखने के लिए शासन के संबंधित अधिकारी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। ये भी पढ़ें : UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव   ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष  ...
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सजा के बाद फैसला

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सजा के बाद फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : Rahul Gandhi parliament membership cancelled  सूरत कोर्ट के मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी है। जनप्रतिनिधि कानून के तहत अगर किसी विधायक या सांसद को दो या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाती है। राहुल की संसद सदस्यता के खत्म होने को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राहुल इस समय केरल के वायनाड से सांसद थे। https://samarneetinews.com/rahul-gandhi-sentenced-to-two-years-gujarat-courts-decision-in-defamation-case/ ये भी पढ़ें : राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला   ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का यूपी के पर्यटन मंत्री पर बड़ा बयान, कहा- मैनपुरी चुनाव में दिया था सपा का साथ ...
चित्रकूट : बांदा के पंडित जेएन कालेज के प्रवक्ता की हादसे में दर्दनाक मौत

चित्रकूट : बांदा के पंडित जेएन कालेज के प्रवक्ता की हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : बांदा के पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के प्रवक्ता की चित्रकूट में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात उनको कर्वी में एक निजी बस ने कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चित्रकूट के चंद्रगहना के रहने वाले थे नरेंद्र जानकारी के अनुसार चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र के चंद्रगहना गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह पटेल (35) पुत्र रामशिरोमण बांदा में पंडित जवाहरलाल महाविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व प्रधान के बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, परिवार बेहाल  रविवार को किसी काम से बाहर गए हुए थे। वहां से रात में वापस लौटते समय कर्वी में तहसील कार्यालय के सामने एक निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर ...
UP : सरकारी स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चे झुलसे, भवन में दरार..

UP : सरकारी स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चे झुलसे, भवन में दरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अचानक बदले मौसम ने जानलेवा रूप ले लिया है। आज एक स्कूल भवन पर आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। यह बिजली प्रधानाचार्य के कार्यालय की छत पर गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल पर पड़ी विद्युत लाइन भी जल गई। तेज आवाज के धमाके से स्कूल भवन का प्लास्टर भी कई जगह से टूट गया। आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना हरदोई जिले में हुई। तेज आवाज से सहमे बच्चे और ग्रामीण जानकारी के अनुसार हरदोई के हरियावां क्षेत्र के हिंगुआपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। तेज आवाज के साथ गिरी बिजली से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गांव और स्कूल के बच्चे से लेकर बड़े तक बिजली की तेज आवाज से बुरी तरह से सहम गए। भागते हुए स्कूल पहुंचे अभिभावक अपने-अपने बच्चों को संभालने लगे। ये भी पढ़ें : UP : शिक्षिका से बोले, 51 कदम चलो भ...
बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे में लेकर किया रेप, फिर ब्लैकमेल कर शादी-लाखों वसूले, अब FIR..

बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे में लेकर किया रेप, फिर ब्लैकमेल कर शादी-लाखों वसूले, अब FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक डाक्टर की बेटी से हैवानियत की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि इसी बीच फजलगंज में युवती ने जिम ट्रेनर पर नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। युवती का आरोप है जिम ट्रेनर ने दो साल तक उसको ब्लैकमेल कर शारीरिक रूप से शोषण किया। साथ ही लाखों रुपए वसूलता रहा। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट लिखते हुए आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिम में ट्रेनिंग के बहाने लिया झांसे में.. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती का कहना है कि उसने फरवरी 2021 में फजलगंज स्थित एचएच जिम ज्वाइन किया था। वहां ट्रेनिंग के दौरान उसकी मंगला विहार, चकेरी के रहने वाले ट्रेनर अर्जुन सिंह से मुलाकात हुई। धीरे-धारे दोनों में दोस्ती हो गई। ट्रेन ने फिर युवती ...