Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

बांदा में महिला का घर में घुसकर अपहरण, पति ने लगाई पुलिस से कार्रवाई की गुहार

बांदा में महिला का घर में घुसकर अपहरण, पति ने लगाई पुलिस से कार्रवाई की गुहार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। 3 बच्चों की माँ को तमंचे की नोक पर 5 दिन पहले 3 लोग घर से उठा ले गए हैं। पीड़ित पति ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कहीं बाहर से लौटे पति को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को तीन आरोपियों के नाम भी बताए हैं। हांलाकि, इस संबंध में जब पुलिस से बात करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका। पति ने पुलिस को दी लिखित शिकायत   बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के अंश धनेश्वर पुरवा निवासी महेश का कहना है कि उसने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है जिसमें कहा है कि उसकी शादी चार साल पहले प्रेमपुर गांव की रोशनी नाम की महिला से हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। बताया कि आसपास के लोगों के 13 मई को बाहर से लौटने के बाद उसे जानकारी हुई कि तीन लोग उस...
बांदा में खनिज अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा, 5 और आरोपी

बांदा में खनिज अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा, 5 और आरोपी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में विवादों से घिरे रहने वाले जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह फिर चर्चा में हैं। खनिज अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, धमकी देने तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते चलें कि शैलेंद्र सिंह का बांदा में कार्यकाल काफी चर्चित रहा है, इनके द्वारा भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं जिले में अवैध खनन के बदस्तूर चलते सिलसिले में भी इनकी भूमिका को लेकर आरोप लगते रहे हैं। अब एक बार फिर खनिज अधिकारी चर्चा में हैं। खनिज अधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व मारपीट, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अवैध खनन रोकने में नाकाम है खनिज विभाग, विवादों से रहा है नाता   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के अरुण कुमार वर्मा पुत्र गंगाराम ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की अदालत में ...
बांदा में किसान की हत्या का खुलासा, पत्नी-भांजा निकले हत्यारे, यह थी वजह..

बांदा में किसान की हत्या का खुलासा, पत्नी-भांजा निकले हत्यारे, यह थी वजह..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन पहले किसान की बेरहमी से पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वही हुआ जिसका सबको शक था। दरअसल, हत्या का मुख्य कारण, पत्नी के अपने ही भांजे से अवैध संबंध बने। पत्नी ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति अंगद वर्मा की हत्या की साजिश रच डाली थी। पुलिस ने हत्यारोपी भांजे और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा भज्जू का पुरवा निवासी अंगद वर्मा (35) की शुक्रवार तड़के अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पिटाई के बाद हत्या कर दी थी। हत्या को हादसा बनाना चाहते थे लेकिन सबूतों ने खोल दिया राज   उसके भाई जगजीवन राम की तहरीर पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि अंगद की पत्नी सुनीता ने गिरवां क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी भांजे प्रेमबाबू वर्मा के साथ मिलकर दोनों ने ...
चिल्ला पुल पर स्कार्पियों से पकड़ी गई नगदी, जवाब न मिलने पर सीज

चिल्ला पुल पर स्कार्पियों से पकड़ी गई नगदी, जवाब न मिलने पर सीज

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चिल्ला थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियों गाड़ी से फ्लाइंग स्क्वायड की टीम द्वारा नगदी पकड़ी गई है। गाड़ी में टीम में इंस्पेक्टर विनोज सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान गाड़ी से 1,65,500 नगद बरामद किया गया। गाड़ी का चालक इस पैसे के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। उन्होंने बताया कि सही जानकारी नहीं मिलने के कारण इस पैसे को सीज कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में फ्लाइंग स्क्वाएड ने 34 लाख की नगदी पकड़ी, जांच-पड़ताल के बाद छोड़ा बताते चलें कि इस वक्त जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। वाहनों की चेकिंग के दौरान यह देखा जा रहा है कि कहीं किसी गाड़ी में कोई कैश लेकर तो नहीं जा रहा है। बड़ा कैश होने पर संबंधित जानकारी ली जाती है। कैश के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही छोड़ा जाता है। अगर कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है तो कैश जब्...
पॅाश इलाके में चौथी मंजिल के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुुंची तो हुआ गंदा खुलासा..

पॅाश इलाके में चौथी मंजिल के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुुंची तो हुआ गंदा खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः शहर के पॉश इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वहां से 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 2 महिलाओं को भी मुक्त कराया है। दो जगहों पर पुलिस ने छापा मारकर गंगा-जमुना बस्ती में दो महिलाओं को सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें करते हुए दबोचा है। बजाज नगर और लकड़गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला मध्यप्रदेश के नागपुर शहर का है। दो महिलाएं अश्लील इशारे करतींं गिरफ्तार  आरोपियों के नाम स्वप्निल गुप्ता (25) निवासी बालाघाट (एमपी) तथा विक्की देवानंद खोब्रागड़े (24) निवासी इंदिरा माता वार्ड, हिंगना और रूपेश गौतम ठाकुर (24) निवासी राजीव नगर, हिंगना बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि आरोपियों ने आशीष टॅावर में चौथी मंजिल में फ्लैट ले रखे थे और वहां 21 वर्षीय दो महिलाओं से देह व्यापार...
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी मृतावस्था में लाए गए अस्पताल, हार्टअटैक की आशंका

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी मृतावस्था में लाए गए अस्पताल, हार्टअटैक की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी और उत्तराखंड के सीएम रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (39) नही रहे। उनकी मौत नई दिल्ली में डिफेंस कालोनी में हुई। बताते हैं कि परिवार के लोग मंगलवार शाम उनको साकेत स्थित मैक्स हास्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोहित को उनकी मां और पत्नी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ह्रदय गति रुकने से हुई मौत  बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि रोहित की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है। यह जानकारी देते हुए दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि मृतक रोहित शेखर को मैक्स साकेत हॉस्पिटल ले जाया गया था। बताते चलें कि बीते वर्ष मई में रोहित और अपूर्वा की शादी हुई थी। उनकी मां डॉ. उज्ज्वला तिवारी हैं। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्म...
महिला बैंक कर्मचारी ने किया 9 साल के बच्चे का यौन शोषण, ऐसे खुला राज तो पहुंची जेल..

महिला बैंक कर्मचारी ने किया 9 साल के बच्चे का यौन शोषण, ऐसे खुला राज तो पहुंची जेल..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः चंडीगढ़ के बद्दी थाना क्षेत्र में सेक्टर 8 में एक बेहद सनसनीखेज एवं शर्मनाक मामला प्रकाश में आया  है। बद्दी पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर-8 से एक बड़े बैंक की महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने पास में रहने वाले एक 9 साल के बच्चे का यौन शोषण किया है। बताया जाता है कि बद्दी की महिला पुलिस ने बहुत ही गोपनीय ढंग से कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है। मामा और नानी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा  यौन शोषण का शिकार बच्चा बद्दी में अपने मामा और नानी के पास रहा करता था। आरोपी महिला वहां उसके मामा के पास मिलने आती थी, जो खुद सहकारी बैंक में कार्यरत है। आरोप है कि जब मामा घर पर नहीं था तो उक्त महिला बैंककर्मी ने बच्चे का यौन शोषण किया। इसके बाद बच्चे के मामा और नानी को पुलिस को लिखित शिकायत दी। इलाके के एएसपी नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते ह...
कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार युवतियां और दो युवक दबोचे गए

कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार युवतियां और दो युवक दबोचे गए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में किदवई नगर इलाके में पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रैकेट संचालिका, 4 युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुंजबिहारी का कहना है कि घाटमपुर की रहने वाली एक महिला, कानपुर के साकेतनगर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रैकेट चला रही थी। गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस ने मौके से संचालिका के अलावा 4 और युवतियों को पकड़ा। युवकों की पहचान बर्रा-4 के रहने वाले शैलेंद्र और बर्रा-2 के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है। घाटमपुर की रहने वाली है संचालिका   बताते हैं कि गलत काम के दौरान संचालिका और उसकी एक रिश्तेदार घाटमपुर का रहने वाला ब्रोकर वासुदेव जालान उर्फ चंद्रेश उसी मकान की छत पर बैठ जाते थे और वहां से निगरानी करते थे। बताते हैं कि यह सैक्स रैकेट पूरे तरह से मोबाइल और ब्रोक...
बड़ी खबरः बांदा में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका, पास पहुंचने पर थम गईं लोगों की सांसें

बड़ी खबरः बांदा में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका, पास पहुंचने पर थम गईं लोगों की सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक ही बिस्तर पर मिले, प्रेमी के घर में मिले। जब लोग उनके पास पहुंते तो उनके पैरों तले जमीन खिस गई। दरअसल, दोनों की मौत हो चुकी थी और दोनों ने शायद जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर तहकीकात की और सबूत भी खंगाले। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन फिर भी दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। उधर, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पैलानी के शबादा गांव की घटना  यह घटना बांदा जिले के थाना पैलानी के शबादा गांव की है। वहां निषाद परिवार आसपास ही रहते हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमी का नाम हंसराज (19) है जबकि प्रेमिका का नाम रेनू (18) है। दोनों ही निषाद समाज से हैं।...
बांदा में डाक्टरों की हड़ताल के बाद ब्लाक प्रमुख पति के दो साथियों को जेल, ओपीडी चालू

बांदा में डाक्टरों की हड़ताल के बाद ब्लाक प्रमुख पति के दो साथियों को जेल, ओपीडी चालू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी स्वास्थ केंद्र में डाक्टर और ब्लाक प्रमुख के पति के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसके बाद सीएमओ के समझाने पर डाक्टरों ने ओपीडी शुरू कर दी है। हांलाकि हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बताते चलें कि हाल ही में तिंदवारी पीएचसी के डाक्टर देव और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव में बाहर से मरहम लिख देने की बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसे लेकर चिकित्सकों में नाराजगी बनी हुई थी। मरहम को लेकर हुई थी मारपीट  इस मामले में एक पक्ष का कहना था कि डाक्टर ने एक मरीज को बीमारी में बाहर से मरहम लाने के लिए पर्चा लिख दिया था। उसके समर्थन में ब्लाक प्रमुख के पति एवं प्रतिनिधि वहां पहुंच गए थे और इसी को लेकर डाक्टर और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। डाक्टर और ब्लाक प...