Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

बांदा के गिरवां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का..

बांदा के गिरवां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा मलेहरा गांव में गुरुवार देर शाम युवती ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना इतनी संदिग्ध हालात में हुई कि उसकी हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। विवाहिता के पिता ने बेटी को मारपीटकर जलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, पुुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शुरू की जांच, पीएम रिपोर्ट का इंतजार   मलेहरा निवादा गांव निवासी विमला (24) पत्नी प्रेमबाबू ने गुरुवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने खुद ही आग लगाकर जान दी है। वहीं विवाहिता के पिता का कहना है कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता गनेशा वर्मा बांदा के ही तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम खौंड़ा के रहने वाले हैं...
कानपुर में वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की शिक्षिका से चेन लूट, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

कानपुर में वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की शिक्षिका से चेन लूट, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर कोतवाली क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक शिक्षिका से चेन लूट की घटना हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब रिक्शे से शिक्षिका स्कूल जा रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनकी चेन लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस  घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी आशीष शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। महिला वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, सिविल लाइन्स की शिक्षिका बताई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ेंः सपा सांसद आजम खां भू-माफिया घोषित, एक सप्ताह में जमीन कब्जाने के 13 मुकदमें.....
कानपुर के बर्रा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बिखरा पड़ा मिला घर का सामान

कानपुर के बर्रा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बिखरा पड़ा मिला घर का सामान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बर्रा थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। कमरे में रखी अलमारियों को खोलकर लूटपाट की और चुपचाप वहां से भाग निकल लिए। चौंकाने वाली बात यह है कि व्यस्तम इलाके में होने के बावजूद किसी को कानोंकान इसकी खबर नहीं हुई। बाद में किराएदार महिला के वहां पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। सीओ गोविंदनगर और बर्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घर में अकेली थी महिला, लूटपाट की आशंका   बताया जाता है कि अंबेडकर नगर निवासी संतोष कुशवाहा पिकअप चालक है। गुरुवार की सुबह रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी अंशू कुशवाहा (30) ही घर में थी। बताते हैं कि दोपहर करीब 1 बजे घर में लूटपाट करने के इरादे से घुसे बदमाशों ने महिला अंशू को पकड़ लिया। ऐसा माना जा रहा है कि विरोध क...
हरदोई में नाले में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

हरदोई में नाले में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में आज एक ह्रदय विदारक घटना हो गई। वहां दो मासूम बच्चों की नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। डूबने वाले बच्चों के नाम अमित (9) पुत्र अवधेश तथा राबिन (10) पुत्र सुनील कुमार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः सोनभद्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत और 20 घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान...
लखनऊ में दिनदहाड़े शोहदों ने छात्रा पर किया ब्लेड से हमला, 50 कट मारकर किया लहूलुहान

लखनऊ में दिनदहाड़े शोहदों ने छात्रा पर किया ब्लेड से हमला, 50 कट मारकर किया लहूलुहान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में बाइक सवार शोहदों ने एक छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। छात्रा ब्लेड से बुरी तरह लहूलुहान हो गई। बताते हैं कि उसके करीब एक दर्जन जगहों पर ब्लेड से जख्म हुए। इस दौरान छात्रा मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। शोहदे मौके से भाग निकले हैं। मामला शहर के गाजीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि छात्रा पर बाइक सवार शोहदों ने करीब 50 जगह पर कट मारे। गाजीपुर थाना इलाके की घटना   गाजीपुर इलाके के शक्तिनगर में यह वारदात सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई। घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अपने घरर से कोचिंग जा रही थी। छात्रा फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। बताते हैं कि शक्तिनगर में बेखौफ 3 बाइक सवार शोहदों ने रोककर ब्लेड से हमला करना श...
कानपुर में हिरासत से दरोगा का रिवाल्वर लेकर भागा इनामी, चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां और फिर..

कानपुर में हिरासत से दरोगा का रिवाल्वर लेकर भागा इनामी, चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरमनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में एक बकरा व्यापारी से 19 लाख लूटने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रेसवार्ता भी कर डाली। लेकिन जब उसकी निशानदेही पर लूट का रुपए बरामद करने निकली तो आरोपी ने बिठूर थाने के दरोगा रवि कुमार का सरकारी रिवाल्वर छीनकर भागने शुरू कर दिया। पुलिस ने दौड़ाने पर उसी सरकारी रिवाल्वर से पुलिस पर गोलियां भी चलाईं। हालांकि पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं तो आरोपी गलने से घायल हो गया और आखिरकार पकड़ा गया। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। बकरा व्यापारी से 19 लाख लूट से जुड़ा मामला   यह जानकारी कानपुर पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस ने लूट का रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। बताते हैं कि इसी आरोपी ने लगभग 8 दिन पहले बकरा व्यापारी से लगभग 19 लाख की लूट की थी। बताते चलें कि बिठूर थाना क्षेत्र क...
माॅडल ने जिसके लिए बदला धर्म, उसी आशिक ने बेरहमी से किया कत्ल, टैटू-टी शर्ट ने खोले राज तो..

माॅडल ने जिसके लिए बदला धर्म, उसी आशिक ने बेरहमी से किया कत्ल, टैटू-टी शर्ट ने खोले राज तो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः 2019 में मिस इंडिया की टाप फाइनलिस्ट 19 साल की माॅडल का कैरियर अभी शुरू ही हुआ था। इसी बीच अशरफ शेख उर्फ आशू नाम के युवक से उसकी लिव इन रिलेशन शुरू हो गई। माॅडल पर अशरफ के प्यार का भूत इस कदर सवार था कि उसे खुश करने के लिए उसने अपना धर्म बदल लिया और नाम भी। बाद में उसी अशरफ शेख नाम ने उसे बेरहमी से कत्ल कर डाला। हैवानियत की हद तो तब पार हुई जब इस आशिक ने माॅडल की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल डाला। बीते दिनों मिली थी हत्या कर फेंकी गई लाश   बहरहाल पुलिस ने इस आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं माॅडल के परिवार को जानकारी दे दी गई है। बताते हैं कि महाराष्ट्र के नागपुर जिले के हिंगना इलाके में रहने वाली माॅडल खुशी जगदीश परिहार शुरू से ही माडलिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती थी। महत्वाकांक्षी खुशी परिहार वर्ष 2019 में मिस इंडिया की ...
प्रयागराज से दिनदहाड़े प्रेमी जोड़े का अपहरण, हाईकोर्ट सुरक्षा मांगने गए थे दंपति

प्रयागराज से दिनदहाड़े प्रेमी जोड़े का अपहरण, हाईकोर्ट सुरक्षा मांगने गए थे दंपति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः परिवारीजनों की मर्जी के खिलाफ शादी रचाने के बाद प्रेमी जोड़े को जब जान का खतरा महसूस हुआ तो प्रेमी जोड़ा सोमवार की सुबह हाईकोर्ट जा रहा था। प्रेमी जोड़ा हाईकोर्ट के बाहर ही पहुंचा था कि वहां पहले से असलहे से लैस बदमाशों ने प्रेमी-जोड़े को अपहरण कर लिया और चार पहिया में जबरन लेकर चले गए। पुलिस हरकत में आ गई और चैक-चैराहों की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही चौराहों पर की नाकेबंदी   हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी जोड़े का अपहरण किए जाने का बदमाशों ने जो दुस्साहस दिखाया है, वह पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से रही है और हर हाल में अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए उनकी किसी न किसी तरह से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। इधर, शंका के आधार पर यह भी माना जा ...
कानपुर का रेडीमेड कारोबारी परिवार समेत लापता, झांसी मिली लोकेशन..

कानपुर का रेडीमेड कारोबारी परिवार समेत लापता, झांसी मिली लोकेशन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पत्नी और बच्चों को लेकर प्रयागराज जाने को निकला रेडीमेड कारोबारी लापता हो गया है। मोबाइल भी स्विच आफ हैं। कार का भी कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन झांसी और प्रयागराज के होटलों को छान चुके हैं, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। आखिरी लोकेशन झांसी के चित्रा चैराहा तक मिली है। इसके बाद उनका पता नहीं चल रहा है। रेडीमेड कारोबार के परिवारीजनों का हाल बेहाल है। कारोबारी के बड़े भाई ने शीशामऊ थाने में परिवार की गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई है। वीडियो फुटैज में पार करते दिखे चार टोल  बीती 12 जुलाई को रेडीमेड कारोबारी अमित केसरवानी (37) अपनी पत्नी लक्ष्मी (32), बेटे यश (12), आदी (3) औरबेटी माही (9) को साथ लेकर प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। लेकिन इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। तीन दिन का समय गुजर गया, लेकिन न तो उनकी कार ही मिल रही है और न ही अमित और उसका परिवार ही मिल पा ...
राजस्थान के साधु की बांदा में दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को हत्या का अंदेशा

राजस्थान के साधु की बांदा में दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को हत्या का अंदेशा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजस्थान के रहने वाले एक साधु की बांदा के बबेरू में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह साधू वर्तमान में चित्रकूट के प्रमोद वन (सतना) में रह रहे थे। बांदा के बबेरू में उनकी संदिग्ध हालत में मौत हुई है। मामला संदिग्ध होने के कारण दो चिकित्सकों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस को घटना में हत्या का अंदेशा है जबकि बताया जाता है कि राजस्थान की लासोड़ा रवाजना डूगर सवाई, माधोपुर के रहने वाले साधु भगवान सिंह (65) पुत्र नंद सिंह काफी समय से सतना जिले के अंतर्गत आने वाले चित्रकूट के प्रमोद वन में रहते थे। पुलिस ने दो डाक्टरों के पैनल से पीएम कराने को लिखा  यहां उसकी दोस्ती मनोज नामक युवक से हो गई। उसके बुलावे पर साधु भगवान सिंह उसके घर भदेहदू बबेरू गए थे। वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गई। उनको स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान ...