Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: निरीक्षण

DIG दीपक कुमार पहुंचे हमीरपुर, बेहतर काम पर दी शाबाशी, लेकिन ड्यूटी पर व्हाट्सएप..

DIG दीपक कुमार पहुंचे हमीरपुर, बेहतर काम पर दी शाबाशी, लेकिन ड्यूटी पर व्हाट्सएप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) दीपक कुमार शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। कोतवाली के रिकार्ड रूम में व्यवस्था साफ-सुथरी मिलने पर शाबाशी दी। साथ ही हेड कांस्टेबल और हेड मोहर्रर को ईनाम देने की भी घोषणा की। विवेचनाओं के निस्तारण और इंवेस्टीशन में अच्छा काम करने के लिए कोतवाली प्रभारी की भी सराहना की। आन ड्यूटी व्हाट्सएप से दूरी की हिदायत डीआईजी ने सैनिक सम्मेलन भी किया, जिसमें उप निरीक्षकों और कांस्टेबिलों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। सबसे खास बात यह रही कि डीआईजी श्री कुमार ने पुलिस कर्मियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान अक्सर पुलिस जवानों के मोबाइल पर व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री और डीजीपी साह...
देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, टॅार्च की रोशनी में निरीक्षण

देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, टॅार्च की रोशनी में निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते मंगलवार की देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे। वहां उन्होंने आधी रात को काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद अचानक चौक थाने का निरीक्षण करने गए। आधी रात को अचानक सीएम को देख थाने के प्रभारी से लेकर संतरी तक सभी हैरान दिखे। वहां सीएम योगी ने थाने की बिल्डिंग का निरीक्षण करने के बाद अपने सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों के साथ काशी विश्वनाथ कारिडोर का निरीक्षण किया। हालांकि, इस दौरान सीएम ने टार्च की रोशनी में कारिडोर को देखा। सीएम ने चौक थाने के भवन में कमियों को दूर करने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह को निर्देश भी दिए। थाना बिल्डिंग के कायाकल्प के निर्देश सीएम ने निर्मल मठ भी देखा। वहां से सीएम योगी आगे बढ़ते हुए गोयनका लाइब्रेरी के पास पहुंचे। मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि कारिडोर निरीक्षण के साथ 1904 में बनी थाने क...
बांदा के बाढ़ प्रभावित इलाके में खुद सुरक्षा जांचने पहुंचे एसपी, थाना पुलिस को दिए निर्देश

बांदा के बाढ़ प्रभावित इलाके में खुद सुरक्षा जांचने पहुंचे एसपी, थाना पुलिस को दिए निर्देश

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से बांदा-कानपुर हाइवे पर नदी का पानी चलने के बाद इलाके का दौरा किया। उन्होंने जलभराव से कटे गांवों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि पुलिस को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही थानाध्यक्ष चिल्ला को मामले में सतर्क रहने को कहा। दूसरी ओर बांदा के पैलानी, कमासिन और बबेरू क्षेत्र में बाढ़ का पानी दर्जनों गांवों में घुस गया है। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति का खुद लिया जायजा कहा कि थाना पुलिस गांव के लोगों के साथ ही नदी की स्थित पर नजर रखे। किसी तरह की मदद पहुंचने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। एसपी ने रात में खुद ही पूरी स्थिति देखी। इतना ही नहीं रोड से गुजर रहे वाहनों का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ेंः देखिए तस्व...
कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी

कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर में सचेंडी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से बातचीत की और साथ ही पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। कहा कि जब बच्चे खुद जागरूक होंगे तो दूसरों को भी करेंगे। इसलिए जहां भी रहें अपनी आंखें और कान हमेशा खुले रखें। छात्र-छात्राओं में निरीक्षण पर निबंध प्रतियोगिता के निर्देश   सचेंडी थाने पहुंची राज्यपाल ने वहां सीसीटीएनएस रूम को देखा। साथ ही थाने की हवालात, मुंशियाना के साथ मेस का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के बीच थाने के निरीक्षण पर निबंध और स्पीच प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि बाद में निबंध लेखन की कापियां राजभवन भेजी जाएंगी। सिपाही ने स्केच बनाकर किया भेंट, राज्यपाल ने की सराहना  इस दौरान बदमाशों के स्केच बनाने वाले सिपाह...
बांदा पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार ने किया कारागार का निरीक्षण

बांदा पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार ने किया कारागार का निरीक्षण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः डीजी जेल आनंद कुमार ने आज मंगलवार को बांदा की ऐतिहासिक जेल का निरीक्षण किया। कारागार के गेट पर उनको सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने जेल में व्यवस्थाओं को बारीकि से देखा। कुछ कमियां मिलने पर उनके सुधार के निर्देश दिए। डीजी जेल ने कहा कि बांदा जिला जेल बहुत ही पुरानी ऐतिहासिक जेल है जिसमें 1860 का पत्थर लगा है। वहीं अंदर की प्रशासनिक बिल्डिंग 1936 की बनी है। कम स्टाफ और क्षमता से अधिक बंदी को बताया बड़ी समस्या   उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का कारण सिर्फ यहां की व्यवस्था को देखना था। कहा कि जेल प्रशासन से बात की है, यहां की कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। साथ ही स्टाफ की कमी को भी देखा जाएगा। उन्होंने स्टाफ की कमी और जेल में क्षमता से अधिक बंदियों के होने के सवाल पर कहा कि ये बड़ी समस्याएं हैं। साथ ही कहा कि जेल की मुख्य दिवार पर निगरानी के लिहाज से कई सीसीटीवी कैम...
झांसी से बांदा शिफ्ट होगा दफ्तर, निदेशक अभियांत्रिकी ने किया दूरदर्शन केंद्र का निरीक्षण

झांसी से बांदा शिफ्ट होगा दफ्तर, निदेशक अभियांत्रिकी ने किया दूरदर्शन केंद्र का निरीक्षण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद सभी केंद्रीय कार्यालयों में कार्यशैली को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शहर के इंदिरा नगर स्थित दूरदर्शन केंद्र का निदेशक अभियांत्रिकी विजय बहादुर पटेल ने निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि हर महीने प्रत्येक कर्मचारी की आंकलन रिपोर्ट विभाग द्वारा मांगी जा रही है, इसलिए सभी लोग ईमानदारी से अपना काम करें। कहा कि प्रसारण के जो मानक हैं, उसके आधार पर ही प्रसारण करें, अन्यथा सेवानिवृत्त होने के लिए तैयार रहें। कर्मचारियों को ईमानदारी से काम की नसीहत   साथ ही बताया कि अनुरक्षण केंद्र, झांसी का दफ्तर भी बांदा ही शिफ्ट हो रहा है। इसलिए अब यहां स्टाफ बढ़ जाएगा। कहा कि प्राइवेट एफएम चैनल भी आ रहे हैं। उन्होंने दूरदर्शन कालोनी में रहने वाले स्टाफ और उनके परिवार की समस्याएं ...
बांदा में जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण

बांदा में जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला न्यायाधीश राधेश्याम यादव और जिलाधिकारी हीरा लाल तथा पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने गुरुवार सुबह जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों का निरीक्षण किया गया। साथ ही जिला जज ने कारागार की रसोई में रोटी और सब्जी चखकर गुणवत्ता परखी। जिला जज ने बंदियों से पूछीं समस्याएं   जिला न्यायाधीश श्री यादव ने निरीक्षण के दौरान कैदियों से पूछताछ करते हुए कहा कि यदि कोई कैदी अपना वकील करने में सक्षम नहीं है या कोर्ट संबंधित किसी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो उसे सरकारी वकील उपलब्ध कराया जा सकता है। इसलिए ऐसा कुछ हो तो जरूर बताएं। जिला जज ने कैदियों से कहा कि आप लोगों को पढ़- लिखकर एक अच्छा नागरिक बनना चाहिए। साथ ही समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। यहां जेल में सजा के सिवाय कुछ नहीं है। इस मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। ये भी ...
बाइक से सादे कपड़ों में सड़क सुरक्षा की हकीकत परखने निकले आईजी आलोक सिंह तो उड़े यातायात पुलिस के होश..

बाइक से सादे कपड़ों में सड़क सुरक्षा की हकीकत परखने निकले आईजी आलोक सिंह तो उड़े यातायात पुलिस के होश..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों के पालन की हकीकत और पुलिस द्वारा नियमों का कितना पालन कराया जा रहा है, यह देखने के लिए कानपुर के आईजी आलोक सिंह खुद सादे कपड़ों में बाइक से शहर में घूमे। बिना किसी सूचना और बिना किसी मैसेज के आईजी श्री सिंह, सादे कपड़ों में एक पुलिस कर्मी के साथ बाइक से शहर की यातायात व्यवस्था की कई घंटे तक हकीकत परखते रहे। कई जगहों यातायात पुलिस कर्मियों को रोककर फटकारा भी। अचानक आईजी को सामने देखकर खुद यातायात पुलिस के जवान और थानेदार यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर यह सबकुछ हुआ कैसे। आईजी श्री सिंह ने लापरवाही पर यातायात पुलिस के जवानों को फटकार भी लगाई। बड़ा चौराहा, जरीब चौकी, विजयनगर पहुंचे  इस दौरान आईजी श्री सिंह ने शहर के राकेट तिराहा, बड़ा चौराहा, जरीब चौकी, सीटीआई, अफीमकोठी चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही को देखा। साथ ही एक प...
बांदा के महुआ में तालाब सुंदरीकरण का सदर विधायक ने लिया जायजा, पशुरैंप और सुंदर मानवघाट निर्माण के निर्देश

बांदा के महुआ में तालाब सुंदरीकरण का सदर विधायक ने लिया जायजा, पशुरैंप और सुंदर मानवघाट निर्माण के निर्देश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में तपती गर्मी के बीच तालाब-पोखरों की महत्ता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के महुआ गांव का दौरा किया। वहां गांव के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर गांव के तालाब के सुंदरीकरण कराने की बात कही। सदर विधायक ने कहा कि महुआ के तालाब का बेहतर ढंग से सुंदरीकरण कराया जाएगा, ताकि आसपास के लोगों को यह तालाब पूरी तरह से राहत पहुंचा सके। पशु रैंप और सुंदर मानव घाटों को होगा निर्माण   इतना ही नहीं आम लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी तालाब फायदेमंद साबित हो, इसके लिए तालाब के चारों ओर पशु रैंप बनवाए जाएंगे। ताकि पशु तालाब तक आसानी से पहुंचकर अपनी प्यास बुझा सकें और तपती गर्मी में पानी का आनंद उठा सकें। ग्रामीणों के बातचीत के दौरान विधायक श्री द्विवेदी ने ब्लाक के अधिकार...
अचानक राजधानी लखनऊ में पुलिस लाइन के निरीक्षण को पहुंचे सीएम योगी, मच गया हड़कंप

अचानक राजधानी लखनऊ में पुलिस लाइन के निरीक्षण को पहुंचे सीएम योगी, मच गया हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पुलिस लाइन्स में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक वहां पहुंच गए। हांलाकि मुख्यमंत्री योगी के साथ प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह तथा आईजी रेंज भी मौजूद रहे। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह अचानक राजधानी लखनऊ में निरीक्षण के लिए निकले। सीएम के साथ मौजूद रहे डीजीपी -आईजी   सीएम योगी ने औचक निरीक्षण की शुरुआत पुलिस लाइन से की। इस दौरान सीएम योगी का काफिला अचानक शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचा। कर्मचारियों ने अचानक सीएम के काफिले को आता देखा तो हलचल मच गई। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में तालाब में नहाते समय डूबने से एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मौत इस दौरान सीएम योगी ने लखनऊ पुलिस लाइन में आरटीसी में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु जवानों के रहने और खाने की जगहों का निरीक्षण किया। वहां दिखाई दीं कमियों को दूर कर...