Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार ने किया कारागार का निरीक्षण

जेल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीजी जेल आनंद कुमार।

समरनीति न्यूज, बांदाः डीजी जेल आनंद कुमार ने आज मंगलवार को बांदा की ऐतिहासिक जेल का निरीक्षण किया। कारागार के गेट पर उनको सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने जेल में व्यवस्थाओं को बारीकि से देखा। कुछ कमियां मिलने पर उनके सुधार के निर्देश दिए। डीजी जेल ने कहा कि बांदा जिला जेल बहुत ही पुरानी ऐतिहासिक जेल है जिसमें 1860 का पत्थर लगा है। वहीं अंदर की प्रशासनिक बिल्डिंग 1936 की बनी है।

कम स्टाफ और क्षमता से अधिक बंदी को बताया बड़ी समस्या  

उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का कारण सिर्फ यहां की व्यवस्था को देखना था। कहा कि जेल प्रशासन से बात की है, यहां की कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। साथ ही स्टाफ की कमी को भी देखा जाएगा। उन्होंने स्टाफ की कमी और जेल में क्षमता से अधिक बंदियों के होने के सवाल पर कहा कि ये बड़ी समस्याएं हैं। साथ ही कहा कि जेल की मुख्य दिवार पर निगरानी के लिहाज से कई सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। जेल में मौके पर बांदा के जेल अधीक्षक समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

ये भी पढ़ेंः डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर दिनदहाड़े दबाया गला-गोली मारी, फायर मिस होने से बची जान, वारदात से सनसनी