कानपुर में कोरोना वायरस के 6 पाॅजिटिव मरीज मिले, दो अफगानी शामिल
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में शुक्रवार दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात से लौटे 6 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। खास बात यह है कि इनमें दो विदेशी हैं जो अफगानिस्तान के हैं। आज सुबह लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। इसके साथ ही जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
आज आई है जांच रिपोर्ट, मच गया हड़कंप
मामले में सीएमओ डा अशोक शुक्ला ने सभी संक्रमित लोगों को नारायणा से हैलट के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट करने के आदेश दिए। बताते चलें कि इससे पहले कानपुर में एनआरआइ सिटी में अमेरिका से लौटे बुजुर्ग में कोरोना वायरस पाॅजिटिव मिला था।
दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे सभी
बताते दें कि दो दिन से पुलिस दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से देशभर में फैले इन जमातियों को ढूंढ रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इनम...









