Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर में

यूपीः एक्सप्रेस-वे पर बस-एसयूवी की टक्कर से 6 लोगों की मौत, मृतकों में दिल्ली-प्रतापगढ़ के लोग

यूपीः एक्सप्रेस-वे पर बस-एसयूवी की टक्कर से 6 लोगों की मौत, मृतकों में दिल्ली-प्रतापगढ़ के लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार तड़के सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एसयूपी कार और रोडवेज बस की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं कि बस आगरा से मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रही थी। डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर पहुंची रोडवेज बस वहीं डिवाइडर पर कर दूसरी लेन में घुसी बस सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से टकराई। बिल्हौर कोतवाली के आरोल की घटना। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई है। मरने वालों में दिल्ली और प्रतापगढ़ के लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के सुबह आगरा से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही रोडवेज बस हाइवे पर लेन तोड़कर दूसरी ओर जा रही एसयूपी...
कानपुर में पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा फरार दुष्कर्मी

कानपुर में पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा फरार दुष्कर्मी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज कानपुरः जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी बीती रात पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पैर में गोली लगते वह गिर पड़ा और पुलिस ने दबोच लिया। बताते हैं बीती देर रात इस आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया, जब पुलिस बिठूर क्षेत्र में थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ ब्लू बर्ड तिराहा पर मंधना रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से वहां से गुजरा आरोपी पुलिस को देखकर भागा और फिर पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस पार्टी ने खुद को बचाते हुए जवाब में फायरिंग की। 10 फरवरी को वारदात के बाद से थी पुलिस को तलाश एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह धड़ाम से गिर पड़ा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान गोविंद कश्यप पुत्र रामेश्वर कश्यप निवासी ग्राम श्यामपुर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त आरो...
छेड़खानी की इंतिहा पार तो छात्रा ने गले लगा ली मौत,

छेड़खानी की इंतिहा पार तो छात्रा ने गले लगा ली मौत,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बहू-बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक छात्रा ने शोहदों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि दुस्साहसी शोहदों ने छेड़खानी की इंतिहा ही पार कर दी। बुरी तरह से टूट चुकी छात्रा ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया। हालांकि, परिवार के लोग सब ठीक हो जाएगा कहते हुए दिलासा दे रहे थे, लेकिन जिसपर बीतती है, दर्द तो वहीं महसूस कर सकता है। सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा बनकर इस घटना ने सभी को झकझोकर रख दिया है। खुलेआम छेड़खानी से अंदर ही अंदर टूट चुकी थी छात्रा उधर, छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि शोहदे उनकी बेटी को रास्ते में रोककर तंग करते थे। छेड़छाड़ करने के साथ ही उससे मोबाइल नंबर मांगा करते थे। छेड़छाड़ को लेकर छात्रा काफी परेशान और तनाव में थी। मंगलवार को वह स्कूल नहीं गई। दोपहर में उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने ...
ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः हाइटेंशन पोल से टकराई कार, परिवार बाल-बाल बचा

ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः हाइटेंशन पोल से टकराई कार, परिवार बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के पास आज सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक तेज रफ्तार कार सीधे हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल से जा टकराई। यह घटना साढ़ गैस गोदाम के पास हुई टक्कर के साथ ही कार पलटा खाककर सड़क किनारे जा पलटी। अच्छी बात यह रही कि कार सवार सभी चार लोग सलामत बच गए। बताते हैं कि चारों जहानाबाद से एक शादी समारोह से लौटकर कानपुर के बर्रा वापस जा रहे थे। चारों एक ही परिवार के थे। यह परिवार बर्रा का रहने वाला है। अपडेट जारी है।  ये भी पढ़ेंः महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स...
कानपुर में आटो चालक की गोली मारकर हत्या, दो की तलाश में पुलिस

कानपुर में आटो चालक की गोली मारकर हत्या, दो की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में एक आटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज शनिवार सुबह उसका शव नदी में मिला। यह आटो चालक युवक रात से लापता था। परिवार के लोग रात से ही उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक के भाई को रात में तलाश के दौरान दो युवक गुमराह करते रहे। सुबह दोनों ही युवक फरार हो चुके थे। शक के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला आश्नाई से जुड़ा लग रहा है। शुक्रवार रात से था लापता, पुलिस को दो की तलाश बताया जाता है कि बनपुरवा गांव के रहने वाले किसान दुर्गा प्रसाद राजपूत का 22 का बेटा ब्रजेश आटो चलाता था। शुक्रवार रात वह गांव के प्रधान के भाई नीरज के तिलक में में गया था। रात में वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ...
कानपुर में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध रोगी मिला, स्वास्थ विभाग अलर्ट..

कानपुर में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध रोगी मिला, स्वास्थ विभाग अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध रोगी मिला है। यह पहला मामला है जब कानपुर शहर में कोरोना वायरल का संदिग्ध रोगी मिलने की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने रोगी की केस हिस्ट्री से शासन को भी अवगत करा दिया है। अब शासन से अनुमति मिलने पर उक्त रोगी के तीन नमूने लिए जाएंगे। उनको जांच के लिए राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजा जाएगा। साथ ही पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भी नमूने जांच को भेजे जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ महकमा अलर्ट हो गया है। स्वास्थ विभाग ने हैलट में अलग वार्ड बनाया है जिसमें कोरोना वायरस के संदिग्ध रोगियों को रखा जाएगा। साथ ही उनको लाने-जाने की अलग से व्यवस्था होगी। चीन के एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुका था बच्चा बताया जाता है कि कानपुर में मिला संदिग्ध कोरोना वायरस का रोगी एक बच्चा है जो कुछ दिन पहले ची...
ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर में बीफार्मा छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, छानबीन में जुटी पुलिस

ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर में बीफार्मा छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में आज मंगलवार रात बीफार्मा के एक छात्र ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि सचेंडी थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव के रहने वाले हर्षित सचान (22) बीफार्मा का छात्र है। छात्र के पिता रमाकांत सचान की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। अब छात्र हर्षित अपनी मां गीता देवी के साथ गांव में रह रहा था। छानबीन में जुटी पुलिस, मंगलवार रात की घटना बताते हैं कि वह एक कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। बताते हैं कि आज मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे छात्र की मा घर में काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान हर्षित ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मां और दूसरे लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो हर्षित खून से लतपत होकर तड़फ रहा...
कानपुरः परिवर्तन ने मेरा पेड़ कार्यक्रम के तहत किया पौधरोपण

कानपुरः परिवर्तन ने मेरा पेड़ कार्यक्रम के तहत किया पौधरोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर परिवर्तन फोरम संस्था द्वारा "मेरा पेड़" नाम से आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया। बताते चलें कि हर रविवार को फोरम द्वारा यह कार्यक्रम किया जाता है। आज रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत आज हैनीमैन चौराहा, सिविल लाइन्स में नगरवासियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पीपल, बेल, जामुन आदि के पौधे लगाए गए। इस मौके पर फोरम के सभी लोग मौजूद रहे। सभी ने कहा कि आगे भी वे लोग पौधरोपण करते रहेंगे। तीन साल तक करते हैं संरक्षण इस मौके पर शेष नारायण त्रिवेदी (पप्पू त्रिवेदी) ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर सपरिवार बेल का पेड़ लगाया। बता दें कि परिवर्तन द्वारा शहर में प्रत्येक रविवार को शहरवासियों द्वारा उनके जन्मदिन के मौके पर पेड़ लगाए जाते हैं। इनकी देखरेख संस्था द्वारा 3 वर्ष तक की जाती है। इस दौरान पौधों का पूरा ख्याल रखा जाता है, ताकि उनको किसी तरह से नुकसान न हो। इस मौक...
कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभ मुहूर्त में की मां गंगा की आरती

कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभ मुहूर्त में की मां गंगा की आरती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार को कानपुर के अटल घाट पर गंगा यात्रा के समापन के मौके पर स्वागत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों के साथ यहां पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंतदेव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल के साथ-साथ प्रदेश के लगभग 12 मंत्री शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी सभी मंत्रियों के साथ शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा संगठन के लोग भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से बारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, कार्यक्रम की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। आरती का यह पूजन पूरी भव्यता के साथ हुआ। आरती के बाद लवकुश निषाद पार्क पहुंचे लगभग 12 मिनट आरती करके मुख्यमंत्री योगी सभी मंत्रियों के साथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यह जनसभा पास में ही लवकुश निषाद पार्क में हुई। अपने संबोधन में मु...
कानपुर के दादानगर में महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, फिर भी बच गई जान

कानपुर के दादानगर में महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, फिर भी बच गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के दादा नगर रेलवे पुल के पास आज सुबह करीब 8 बजे एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां दोनों रेलवे डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ गई। महिला ट्रैन को नहीं देख पाईं और ट्रेन की चपेट में आकर ट्रेक पर गिर पड़ीं। कुछ ही देर में पूरी माल गाड़ी उनके उपर से धड़धड़ाती हुई गुजर गई। आसपास के लोगों ने जब देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे। वहां का हाल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला सिर में चोट के अलावा सुरक्षित थीं। सिर में गंभीर चोट के कारण वह ज्यादा बोल नहीं पा रही थीं। एंबुलेस से उनको जल्द ही अस्पताल भेजा गया। बताते हैं कि हैलट में उनका इलाज चल रहा है। की-मैन ने एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया अस्पताल लोगों ने आनन-फानन में उनको ट्रैक से हटाते हुए संभाला और एंबुलेंस व जीआरपी को सूचना दी। मामले में वहां से कुछ दूरी पर काम कर रहे रेलवे के की-मैन नसीम ने बताया कि महिला ऊ...