Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

up-toilet-like-a-train-compartment-making-headlines

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक पब्लिक टायलेट यानी सार्वजनिक शौचालय लोगों के बीच सुर्खियों में है। वजह है इसकी बनावट। दरअसल, रायबरेली के जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव में बना यह टायलेट दूसरों से बिल्कुल अलग है। इसकी लुक बिल्कुल रेल के डिब्बे जैसा है। बाहर से इसे रेल के डिब्बे का हूबबू लुक देने का प्रयास किया गया है।

कलर और खिड़कियां को दिया बिल्कुल रेल की बोगी वाला लुक

कलर और खिड़कियां बिल्कुल वैसी ही रखी गई हैं, जैसी ट्रेन की बोगी की होती है। इतना ही नहीं टायलेट को आकर्षक बनाने के लिए इसपर रेल के डिब्बे जैसे संकेतक भी लिखे गए हैं। जैसे “द पू रे 180114”..।

ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने विकास योजाओं में रचनात्मकता भरी

जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव की ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने सरकारी योजना में रचनात्मकता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। यही वजह है कि यह शौचालय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने इसे ‘स्वच्छता एक्सप्रेस’ नाम भी दिया है। बताते हैं कि ग्राम प्रधान एकता अपने सराहनीय कार्यों के लिए पहले भी राज्यपाल से सम्मानित हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: UP : टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर-महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अखिलेश का BJP पर तंज.. 

UP : टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर-महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अखिलेश का BJP पर तंज..

अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री

Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा

Shocking : पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फिट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे पति-पत्नी समेत 5 लोग

Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख