Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

माफिया मुख्तार के भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द

Parliament membership of BSP MP Afzal Ansari, brother of Mafia Mukhtar, canceled

समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। अफजाल अंसारी आपराधिक मामले में दोषी पाया गया है। लोकसभा सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई है। इस कारण उसकी संसद सदस्यता रद्द की गई है। बताते चलें कि हाल में अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को आपराधिक मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद दोनों को सजा हुई है।

29 अप्रैल को हुई थी गैंगस्टर मामले में सजा 

अधिसूचना में कहा गया है कि उसकी सजा की तारीख 29 अप्रैल से लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया है। बताते चलें कि अफजाल अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर के मामले में दोषी ठहराया है। 29 अप्रैल को अदालत ने अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही 1 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। वहीं उसके भाई मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा और 5 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें : आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें..  

ये भी पढ़ें : बेटे की बाइक से उछलकर गिरी मां, गंभीर चोट के बाद दम तोड़ा