Sunday, June 30सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में पूर्व IAS अफसर की पत्नी की हत्या-लूट, इलाके में सनसनी

Murder and robbery of former IAS officer's wife in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। बदमाशों ने शनिवार सुबह एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय रिटायर अधिकारी गोल्फ खेलने गए थे। वहां से लौटकर घर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ।

सुबह गोल्फ खेलने गए थे देवेंद्र दुबे, लौटे तो खुलासा

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की आज सुबह उनके घर में बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को लटका दिया। यह वारदात उस समय हुई जब श्री दुबे गोल्फ खेलने गए थे। वहां से इंदिरा नगर स्थित अपने घर लौटे तो सभी अलमारियां खुली मिलीं। सारा सामान बिखरा पड़ा था।

यूपी की पिंक रिक्शा चालक आरती को लंदन में अवार्ड, पढ़िए ! पूरी खबर..

वहीं एक कमरे में मोहिनी के गले में फंदा पड़ा था और शव लटता हुआ था। सूचना पर गाजीपुर थाना पुलिस वहां पहुंची और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रहे हैं। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्‍टर 22 में हुई है।

राजधानी के पाॅश इलाके में वारदात से सनसनी

चौंकाने वाली बात यह है कि बदमाश लूट के बाद सीसीटीवी की डीबीआर भी उखाड़ ले गए हैं। पुलिस आसपास के घरों में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पड़ोसियों के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पुलिस ने फारेंसिक टीम से भी सबूत इकट्ठा कराए हैं। एसीपी गाजीपुर विकास जयसवाल का कहना है कि लूट के दौरान हत्या हुई है। बताते हैं कि मोहिनी दुबे रिटायर अधिकारी की दूसरी पत्नी थीं। उन्होंने पूर्व आईएएस से 2007 में शादी की थी। इसके बाद 2009 में वह रिटायर हुए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : UP : जयमाल पर दूल्हे ने जबरन दुल्हन को किया KISS, फिर दोनों पक्षों में चलीं लाठियां और..