Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : शादी के 5 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली विवाहिता

Brother hanged himself in sister's in-laws, dead body of missing youth found, read reason in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में शादी के 5 महीने बाद ही एक विवाहिता का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। कहा जा रहा है कि उसने फांसी लगाकार आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव के बबलू की पत्नी रामलली उर्फ कल्ली (19) ने दोपहर में घर में फांसी लगा ली। शाम को खेतों से लौटी सास अनीता ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पति और पिता ने कहीं ये बातें..

मृतका के पति ने बताया कि घटना के समय वह ई-रिक्शा लेकर रोज की तरह काम पर गया हुआ था। किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें : Banda : रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक, हादसे में एक की मौत-दूसरा घायल

वहीं चित्रकूट के रहने वाले मृतका के पिता चद्रभान का कहना है कि पुलिस को तहरीर देंगे। सीओ बबेरू राकेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। जांच के बाद सही बात सामने आएगी।

सौतेले बेटों से अवैध संबंध-ब्लैकमेलिंग बनी महिला की खौफनाक मौत की वजह, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा