समरनीति न्यूज, लखनऊ : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास दुखद ट्रेन हादसा हुआ। ट्रेन के कोच में आग लग गई। जानकारी के अनुसार इस कोच में सीतापुर जिले के भी 10 लोग मौजूद थे। ट्रेन में इन लोगों की टिकट बुकिंग विजय लक्ष्मी नगर स्थित भसीन टूर एंड ट्रैवेल्स ने की थी। 17 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक इन लोगों की यात्रा प्रस्तावित थी। हादसे में जिले के शत्रु दमन सिंह (65) की मौत की पुष्टि हुई है।
सीतापुर के बाकी लोग सुरक्षित
वहीं सीतापुर शहर के आदर्श नगर के मिथिलेश (50) भी इसी ट्रेन में सवार थे। उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। बताते हैं कि उन्हें आज भगवान रामेश्वरम के दर्शन करने पहुंचना था। मगर घर हादसे की खबर आई। परिवार में कोहराम मचा है। इस हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप घायल हुए हैं। वहीं शत्रुदमन की पत्नी भी घायल बताई जा रही हैं।
हादसे में कुल 9 लोगों की हुई मौत
बताते हैं कि इन दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं सीतापुर की ही रहने वाली नीरज मिश्रा और उनकी पत्नी सरोजनी हादसे में गंभीर रूप से झुलस गई हैं।जानकारी के अनुसार लखनऊ से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई इस ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में आग लग गई थी। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन उस समय खड़ी थी। आग में झुलसकर 10 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं 20 से ज्यादा घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें : आजमगढ़ केस : श्रेया कांड में प्रिंसिपल और क्लास टीचर की बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़िए पूरी खबर..
आजमगढ़ केस : श्रेया कांड में प्रिंसिपल और क्लास टीचर की बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़िए पूरी खबर..